: गाडरवारा,कदम संस्था ने 865 वे सप्ताह किया पौधारोपण
Sun, Jul 31, 2022
कदम संस्था ने 865 वे सप्ताह किया पौधारोपण.
गाडरवारा । प्रति रविवार की भाॕति इस रविवार को भी जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही।कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 865 वें सप्ताह का पौधारोपण
*पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास* संपन्न हुआ। जिसमें श्रीमती अनीता रविशेखर जायसवाल , मनोज ,मोहन जैन सुरेन्द्र पटेल, शिक्षक राजेन्द्र राय ,कुमारी सैजल जैन ,कुमारी खुशबू जैन ,अपने जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया। पौधारोपण पश्चात महामत्युजय मंत्र के द्वारा सभी को शुभकामनाऐ दी गई । डा स्वाति कुरचानिया, नारायण सोनी, सुरेन्द्र पटैल, रविशेखर जायसवाल ,अजय खत्री व मनोज द्ववेदी ने अपने उद्वोवन मे प्रक्रति को सजोये रखने की वात कही और अपने जन्मदिन पर पौधा जरुर लगाये, और डा कुरचानिया मेडम ने सभी को शपथ दिलाई की अगली 5 जून 2023 तक हाईवे सिटि कालो को ग्रीन सिटि वनाना है ।मनोज द्ववेदी ने सभी उपस्थित लोगो को ग्लोय की कलम वाटी गई । इस मौके पर शिवकुमार तिवारी कृष्णकांत दुबे ,मनोज वसा और अन्य लोग उपस्थित रहे |
: गाडरवारा, स्वामी मेडम की सेवानिवृति पर दी विदाई
Sat, Jul 30, 2022
स्वामी मेडम की सेवानिवृति पर दी विदाई
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती निर्मला स्वामी की शासकीय सेवा से सेवानिवृति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती स्वामी को माला पहनाकर उपहार एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर शिक्षको ने विदाई दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य के के वर्मा ने कहा कि श्रीमती स्वामी ने सदैव सेवा भाव एवं शिक्षा के प्रति समर्पण से कार्य किया है । सेवानिवृत बीईओ के जी स्वामी ने कहा कि विधार्थियो के भविष्य को संवारने में शिक्षको की अहम भूमिका होती है । कार्यक्रम को एम एल दीक्षित, रामकुमार कौरव, ज्योति पाराशर, ममता पटैल, एन पी साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मला स्वामी ने सम्पूर्ण सेवा में उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने शाला विकास निधि के लिए दस हजार रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना नामदेव ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे रामकुमार कौरव, सुबोध साहू, कमलेश गुप्ता,मधुसूदन पटैल, राजीव नाहर , ज्योति पाराशर, कल्पना पटैल, ज्योति शर्मा, प्रीति चोधरी , सविता ठाकुर, निशा चौहान, सरिता नीखरा ,सुलेखा पुरी, आभा मिश्रा, आकांक्षा अवस्थी,ममता पटैल, पूजा विश्नोई, टीकावाई साहू, शिवम साहू एवं श्रीमती स्वामी के परिजन उपस्थित रहे।
: गाडरवारा ,आम आदमी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा को सौपा ज्ञापन
Sat, Jul 30, 2022
गाडरवारा आम आदमी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा को सौपा ज्ञापन
आप ने गुजरात में जहरीली शराब कांड में जिम्मेदार प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं जिम्मेदार उच्च अधिकारियो को बर्खास्त कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
आप ने ज्ञापन मे उल्लेख किया है कि गुजरात में जंहा पर पूर्णतः शराब बंदी है ,वहां पर जहरीली शराब पीने से लगभग 55 लोगो की मृत्यु हो गई है तथा 150 से अधिक व्यक्ति जहरीली शराब से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती है, जो की जीवन एवं मृत्यु से जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे है जिसकी समस्त जिम्मेदारी वहां के प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की है , क्योंकि गुजरात में शराब बंदी होने के बाद भी उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते शराब माफिया प्रदेश सरकार के ऊपर हावी है , जिससे वहां पर शराब बंदी के बाद भी शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है, जिसका यह कांड ज्वलंत प्रमाण है।गुजरात प्रदेश से हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आते है जो की गुजरात प्रदेश के मूल निवासी है और उन्ही के प्रदेश में इस प्रकार की घटना होना शर्मनाक होने के साथ ही चिंतनीय भी है।ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी आप से मांग करती है की गुजरात प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रदेश सरकार असफल हुई है अतः वहां पर ध्वस्त कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए तुरंत प्रभाव से भारतीय संविधान के अनुछेद 356 के परिपालन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाकर जिम्मेदार दोषी उच्च प्रशासनिक अधिकारियो को बर्खास्त कर हत्या का मामला दर्ज किया जावे। इस अवसर पर महिला शक्ति जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना लमानिया, विजय आहूजा, आशीष ठाकुर,, सुदीप कौरव ,बबलू पाली, खेमचन्द, हरिगोविंद आदि आम आदमी पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे।