: गाडरवारा,कन्यापूजन ,वृद्धसेवा के साथ प्रारंभ होगा असँख्य रुद्रीनिर्माण व रुद्राभिषेक मानवता व सेवा से ही धर्म फ़लीभूत होता है बसेड़िया
Sat, Jul 30, 2022
कन्यापूजन ,वृद्धसेवा के साथ प्रारंभ होगा असँख्य रुद्रीनिर्माण व रुद्राभिषेक मानवता व सेवा से ही धर्म फ़लीभूत होता है बसेड़ियाविगत दिवस गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने असंख्य रुद्री निर्माण हेतु मृत्तिका का पूजन कर साथियों सहित मिट्टी संग्रहण किया । आयोजन की जानकारी देते हुए बसेड़िया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार श्रावणमास में 7 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रतिदिन असंख्य रुद्रीनिर्माण व रुद्राभिषेक तथा सुंदरकांड का आयोजन माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में रखा गया ,जिसमे धर्म के साथ साथ कन्याओं का पूजन ,सम्मान , वृद्धजनों का सम्मान, मेधावी छात्राओं का सम्मान, वैदिक कर्मकांडी मन्दिर के पुजारियों व वरिष्ठ शास्त्रीजनो का सम्मान किया जायेगा ।प्रतिदिन रुद्रीनिर्माण व अभिषेक में आने वाले भक्तों की सुगर, वीपी, बजन, ब्लडग्रुप, आक्सीजन लेबल, मलेरिया आदि जांच निशुल्क की जावेगी । उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने बताया कि उपरोक्त आयोजन विगत 7 वर्षों से अनवरत चल रहा है ।,जिसमे धर्म के साथ मानवता व पीड़ित मानवसेवा कर मानवता व परोपकार ही सर्वोपरि धर्म है ,इसका सन्देश दिया जाता है । उपरोक्त आयोजन की बैठक में पं नारायण प्रसाद दुबे,पं ओमप्रकाश दुबे, कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार, आरती ठाकुर, गीता अहिरवार, मनोज शर्मा , वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल, सुरेंद्र गोहल,सतपाल राजपूत, कुलदीप ढिमोले, धर्मेंद्र भार्गव , सुधीर बोहरे, अनुज शर्मा, मोहनीश रूसिया, अमित चौबे,संजय शुक्ला, कपिल शास्त्री , अमित पाराशर, आशीष पाराशर,देवेंद्र पाराशर, प्रशांत दुबे, अजय कुमार सोनी,मोहित कोरी, भालू ठाकुर,हेमंत उइके, अजय , दीपक कहार, प्रिंन्स बसेड़िया ,तनुश्री बसेड़िया आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । उपरोक्त आयोजन पं नारायण प्रसाद दुबे, पूज्य गुरुदेव पं भगवत प्रसाद शास्त्री ,पं ओमप्रकाश दुबे ,पं कपिल शास्त्री इंदौर, कथावाचक ब्रजेश शास्त्री मंडीदीप के सानिध्य में चल रहा है।
: गाडरवारा के मुख्य समाचार
Fri, Jul 29, 2022
गाडरवारा में हुआ बिजली महोत्सव का आयोजन
नरसिंहपुर।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत "उज्ज्वल भविष्य उज्जवल भारत ऊर्जा @2047" के तहत बिजली महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एनटीपीसी सभागार गाडरवारा में किया गया। कार्यक्रम में अक्षय ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। यहां लाभार्थियों द्वारा योजना और ऊर्जा के नवकरणीय और नवीनीकृत स्रोतों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक ओ एंड एम एनटीपीसी बालाजी बी. नारारे, अधीक्षण यंत्री मप्र पूक्षेविविकंलि आरसी साहू, श्रीमती प्रेमलता, तहसीलदार गाडरवारा राजेश मरावी की मौजूदगी में हुआ।
कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में की गई प्रगति और विकास से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण और उपभोक्ता अधिकार पर आधारित नुक्कड़ नाटक नवरंग ग्रुप और शासकीय कन्या विद्यालय गाडरवारा के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति काबरा स्कूल गाडरवारा के विद्यार्थियों ने दी।
नीखरा की सेवानिवृति पर दी विदाई
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 श्रीमती सरिता नीखरा की शासकीय सेवा से सेवानिवृति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती नीखरा को माला पहनाकर उपहार एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर शिक्षको ने विदाई दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थापना, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति एक प्रक्रिया है जिससे सभी को गुजरना पड़ता है। शिवकुमार नीखरा ने कहा कि हमारे परिवार ने सदैव सेवा ही की है। कन्या नवीन विद्यालय की प्राचार्य आरती पाठक एवं संस्था प्राचार्य के के वर्मा ने कहा की श्रीमति सरिता नीखरा ने अपनी सम्पूर्ण सेवा में अच्छा कार्य किया उनका सहयोग हमेशा मिला। कार्यक्रम को साहित्यकार कमला नगरिया, एन पी साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता नीखरा ने सम्पूर्ण सेवा में उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना नामदेव ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अनिल स्थापक, सुबोध साहू, मधुसूदन पटैल, राजीव नाहर,रामकुमार कौरव, निर्मला स्वामी, किरण अग्रवाल, ज्योति पाराशर, ज्योति शर्मा, प्रीति चोधरी आभा मिश्रा, आकांक्षा अवस्थी,ममता पटैल, निशा चौहान, नवीन गुप्ता , शिवम साहू एवं श्रीमती नीखरा के परिजन उपस्थित रहे।
संकुल प्राचार्य ने किया निरीक्षण
गाडरवारा। गत दिवस जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा प्राचार्यो की वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में आमगांव छोटा संकुल के प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला में विद्युत , पंखे , ट्यूबलाइट की उपलब्धता की जानकारी ली । उन्होंने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी भी ली एवं दक्षता उन्नयन की प्रगति के संबंध में बच्चों से बातचीत की। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी, ब्रजेश श्रीवास एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।
प्राचार्य राजेश बरसैयां की सेवानिवृति पर विदाभिनंदन समारोह 30 एवं आभार अभिनंदन समारोह 31 जुलाई को
गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम खुरसीपार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश बरसैयां की शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृति के अवसर पर विद्यालय में 30 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा 31 जुलाई को नगर के श्री भवन में बरसैयां परिवार द्वारा भी आभार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बीते शुक्रवार को ग्राम खुरसीपार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राजेश बरसैयां ने संकुल के शिक्षको की बैठक में डायरी पैन एवं टाइटिल प्रदान किए । इस अवसर पर बीएसी संदीप स्थापक, संतोष तिवारी, पुरुषोत्तम पाली, बेनीशंकर पटैल, चन्द्रकांत साहू, मंजुला शर्मा , मोहन मुरारी दुबे ,के के पाठक नरवर सराठे, राजेशगुप्ता, अनिल मेहरा सहित स्कूल व संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Fri, Jul 29, 2022
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022",जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित,कलेक्टर ने प्रदान किये निर्वाचन प्रमाण पत्र
नरसिंहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने के निर्धारित कार्यक्रम के अनुक्रम में शुक्रवार 29 जुलाई को जिला पंचायत नरसिंहपुर का सम्मिलन आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत नरसिंहपुर के अध्यक्ष पद पर श्रीमती ज्योति नीलेश ककोड़िया एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा निर्विरोध घोषित किया गया। कलेक्टर ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनायें दी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हर घर तिरंगा अभियान के लिए छात्र- छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
नरसिंहपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के बारे लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय गाडरवारा, पीजी कॉलेज नरसिंहपुर, नगर परिषद सांईखेड़ा और उत्कृष्ट विद्यालय चांवरपाठा के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर विभिन्न मार्गों से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया गया। साथ ही पम्पलेट वितरित किये।
1330 किलोग्राम महुआ लाहन व 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,
अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को वृत्त करेली के अंतर्गत ग्राम जोहरिया, करेली बस्ती आदि में दबिश देकर 1330 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 67 हजार 300 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
बिजली महोत्सव का आयोजन नरसिंहपुर में 30 जुलाई को
नरसिंहपुर। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत "उज्जवल भारत- उज्जवल भविष्य ऊर्जा- 2047" का आयोजन 25 से 30 जुलाई 2022 की अवधि में "बिजली महोत्सव" के रूप में किया जा रहा है। बिजली महोत्सव का आयोजन नरसिंहपुर में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार 30 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा। बिजली महोत्सव के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी एवं लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि विधायक श्री जालम सिंह पटैल होंगे। बिजली महोत्सव का आयोजन कलेक्टर श्री रोहित सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और ऊर्जा से जुड़े संस्थान एनटीपीसी, एमपीएसईबी एवं एमपीयूव्हीएनएल के तत्वावधान में होगा।बिजली महोत्सव के दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में किये गये कार्यों, उपलब्धियों, योजनाओं आदि को पोस्टर, बैनर, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, कलेक्टर, जिला नोडल अधिकारी का संबोधन होगा। लाभार्थियों द्वारा विद्युतीकरण योजना का विमोचन किया जायेगा। साथ ही सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण- आरईसी, ग्रामीण विद्युतीकरण- आरईसी, वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण- पीएफसी, विद्युत क्षमता वृद्धि (एनटीपीसी), एक राष्ट्र- एक ग्रिड (पीजीसीआईएल), अक्षय ऊर्जा (एसईसीआई) और उपभोक्ता अधिकार पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। नुक्कड़ नाटकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
कठौतिया में आयुष विभाग ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन
नरसिंहपुर। आयुष ग्राम कठौतिया में आयुष विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यहां रैली निकालकर लोगों को मौसमी बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के बारे में बताया गया।जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह ने जड़ी बूटियों के संरक्षण और औषधीय पौधों की खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संचारी एवं गैर संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में बताया। साथ ही मलेरिया, टीबी, डायरिया आदि रोगों के नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। डॉ. योगेश राघव ने स्थानीय औषधीय जड़ी बूटियों की पहचान एवं उपयोग के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। उन्होंने आयुष आधारित जीवन शैली अपनाने पर जोर देते हुए व्यवहार परिवर्तन के बारे में बताया।
वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
नरसिंहपुर। 22 वीं वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक प्रधान वैज्ञानिक संचालक विस्तार सेवायें ज.ने.कृ.वि.वि. जबलपुर डॉ. संजय वैशमपायन की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुई। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर का वर्ष 2021- 22 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2022- 23 की कार्य योजना बताई। बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।डॉ. संजय वैशमपायन ने बैठक में प्राप्त सुझाव पर अमल सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये और सामयिक समस्याओं के निराकरण के लिए समिति बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में हेचरी इकाई स्थापित करने व प्राकृतिक खेती की प्रदर्शन इकाई लगाने के निर्देश दिये।बैठक में उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने खरीफ योजना में प्राकृतिक खेती पर प्रदर्शन इकाई लगवाने व प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया। सहायक संचालक कृषि श्री एके श्रीवास्तव ने रबी मौसम में तोरिया फसल का प्रदर्शन कराने का सुझाव दिया। उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शिल्पी नेमा ने कृषि वैज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र फार्म पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रदर्शन इकाई लगाने पर जोर दिया। उन्होंने मुर्गी पालन इकाई स्थापित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसमें परियोजना संचालक द्वारा आर्थिक मदद की जायेगी। सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एसके राय ने गन्ना से मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाने का सुझाव दिया। रेशम विभाग के श्री जेपी मेहरा ने रेशम कीट पालन के लिए मलबरी- शहतूत के पौधे लगाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।प्रगतिशील कृषक चिरचिटा के श्री कृष्णपाल सिंह लोधी ने जैविक खेती में उपयोगी जैविक कीट एवं फफूंदनाशी के प्रयोग पर अपने सुझाव दिये। कनवास के कृषक श्री नरेश पटैल ने गन्ने में लगने वाले अगिया/ नीदा के नियंत्रण और गेहूं की नरवाई सड़ाने के लिए आर्गेनिक डी- कम्पोजर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की बात कही। ग्राम सिवनी सरपंच श्री नब्बूलाल गौंड़ ने सुझाव दिया कि अरहर के बांझ रोग व सोयाबीन में पीला मौजेक के नियंत्रण के लिए किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपचार के बारे में जागरूक किया जाये।इस मौके पर पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. एसआर शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक एवं कृषि महाविद्यालय जबलपुर की छात्रायें मौजूद थी।
किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन व एनीमिया के बारे में किया जागरूक
नरसिंहपुर। किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं एनीमिया से बचाव के बारे में गोटेगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में इंदिरा स्कूल गोटेगांव की कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की बालिकायें शामिल हुई।जागरूकता कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं की ऊंचाई एवं वजन लेकर बीएमआई निकाला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की। बालिकाओं को सैनेटरी नैपकिन, पेपर सोप, डेटॉल एवं हैंड सेनेटाइजर पाउच की स्वच्छता किट प्रदान की गई। बालिकाओं को आयरन एवं कैल्शियम रिच न्यूट्री पाउडर बनाने की विधि बताई गई और यह पाउडर वितरित किया गया।