: गाडरवारा, न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन 56 लोगों ने किया रक्तदान,56 यूनिट ब्लड
Fri, Jul 15, 2022
न्यायालय परिसर गाडरवारा में रक्तदान शिविर का आयोजन 56 लोगों ने किया रक्तदान,56 यूनिट ब्लड
गाडरवारा / मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगों में बहने का , ये लाजबाव तरीका है कई जिस्मों में जिन्दा रहने का रक्तदान एक महादान है , जो अनगिनत लोगों की जिन्दगियों को बचाता है जिनका दानदाता से कोई संपर्क और सबंध न भी हो , यह समाज के प्रति सेवा का उच्च भाव है । इसी तारतम्य में माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम . के . शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण के सचिव श्री विवेक बुखारिया के समन्वयन से तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा आज तहसील न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के सफल आयोजन हेतु तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ . श्रीमती अंजली पारे के प्रयास से 56 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया । आज रक्तदान कार्यक्रम में मात्र शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इस अवसर पर डॉ . पारे ने कहा कि माता जीवनदायिनी होती है और वह मात्र अपनी संतान में ही नहीं अपनी ममता से निर्जीव में भी प्राणों का संचार करती है जिसका उदाहरण आज तहसील न्यायालय परिसर मे महिलाओं द्वारा रक्तदान में सक्रिय भागीदारी से प्रमाणित होता है और महिलाओं के लिये प्रेरणादाई है कि मात्र महिला होना किसी व्यक्ति को रक्तदान करने हेतु निर्योग्य नहीं नहीं बना देता है । अतः महिलाओं को भी इस पुण्य प्रयोजन हेतु आगे आना चाहिये । उल्लेखनीय है कि आज के कार्यक्रम में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के दृष्टिगत उनके उत्साहवर्धन हेतु एस.डी.एम. श्रीमती सृष्टि देखमुख उपस्थित रहीं , जिनके द्वारा महिलाओं को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जयश्री चौहान ने स्वयं रक्तदान कर महिलाओं के समक्ष यह उदाहरण प्रस्तुत किया कि रक्तदान से स्त्रियों के शरीर में किसी भी भांति की कोई रक्त की कमी नहीं होती है । श्रीमती चौहान ने इस अवसर पर यह बताया कि वह नियमित रक्तदाता होने के पश्चात भी पूर्णतः स्वस्थ एवं सक्रिय हैं । इसके अतिरिक्त विभिन्न एन.जी.ओ. समाजसेवी संस्थाओं से भी 07 महिलाओं ने उपस्थित होकर रक्तदान किया । शिविर में आज 16 , व्यक्तियों द्वारा प्रथम बार स्वप्रेरणा से रक्तदान किया गया !
अधिवक्ता पुलिसकर्मियों ने स्वप्रेरणा से किया रक्तदान
न्यायालय परिसर में अपने निजी कार्यो से उपस्थित 05 पक्षकारों द्वारा स्वप्रेरणा से रक्तदान किया गया । शिविर में अधिवक्ता श्री आशीष दीक्षित प्रथम रक्तदाता रहे तथा 20 अधिवक्तागण द्वारा रक्तदान किया गया , जिसमें सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जे.पी. दुबे ने भी रक्तदान किया गया । इसके साथ ही आरक्षी केन्द्र गाडरवारा से 04 पुलिस कर्मियों ने भी उपस्थित होकर रक्तदान किया।
दंपत्ति ने किया रक्तदान दीक्षित ने जन्मदिन को बनाया यादगार किया रक्तदान
न्यायालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में पति - पत्नि दिनेश गूजर एवं श्रीमती प्रिया गूजर ने साथ में रक्तदान किया , जिसमें श्री दिनेश गूजर ने 40 वीं बार रक्तदान किया है । शिविर में श्री राजेश सोनी ने स्वप्रेरणा से रक्तदान किया । यह उनका 83 वीं बार रक्तदान था साथ ही जन्मदिन को यादगार बनाते शिवम दीक्षित ने आज अपने जन्मदिन पर स्वप्रेरणा से उपस्थित होकर रक्तदान किया ।
नगर पालिका अधिकारी ने किया रक्तदान
नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जयश्री चौहान ने रक्तदान कर अंतिम रक्तदाता रहीं ।
इनकी रही उपस्थिति
विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में अधिवक्तागण श्री वृन्दावन सिंह राजपूत , श्री सुनील गूजर , श्री नितिन अग्रवाल , श्री वीरेन्द्र कौरव , श्री मनोज सोनी , श्री शुभम श्रीवास्तव , श्री शैलेन्द्र वर्मा , श्री विकांत कौरव , श्री लोकेश राय , श्री कमलेश लोधी , श्री हेमराज अहिरवार , श्री सतीष तिवारी , श्री दिनेश वर्मा , श्री सुधीर सोनी , श्री अशोक नौरिया के द्वारा स्वप्रेरणा से रक्तदान किया गया । कार्यक्रम में में प्रथम जिला एवं अति सत्र न्यायाधीश श्री संजय वर्मा एवं अन्य न्यायाधीशगण श्रीमती आरती ढीगरा , सुश्री भानू पंडवार , श्रीमती भारती केशरी , सुश्री हिमांशी ठाकुर तथा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा , उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र अग्रवाल , सचिव श्री महेन्द्र त्रिपाठी , सहसचिव श्री आशुतोष विश्वकर्मा एवं समस्त पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण एवं अपर लोक अभियोजक श्री पवन अग्रवाल एवं पैरालीगल वालंटियर श्री शेख रहीम , श्री रामकृष्ण राजपूत , श्री अखिलेश सोनी एवं जिला चिकित्सालय से श्री आर . के . नावकर एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा से डॉ . श्रीमती बबीता सिंह एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही ।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Thu, Jul 14, 2022
भृत्य श्री पुरूषोत्तम केवट का मनाया जन्मदिन
नरसिंहपुर। कलेक्टर कार्यालय नरसिंह भवन में पदस्थ भृत्य श्री पुरूषोत्तम केवट का जन्मदिन कलेक्ट्रेट में मनाया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर रीडर श्री आरके सोनी, श्री मनीष मिश्रा, स्टेनो श्री निर्दोष वैद्य एवं श्री जितेन्द्र गोस्वामी, सैनिक श्री दिनेश राजपूत, श्री अतुल दुबे, भृत्य श्री दशरथ साहू, गनमेन श्री संजय और कलेक्ट्रेट के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
जिले में अब तक 254.6 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 14 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 254.6 मिमी अर्थात 10.02 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 14 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 9 मिमी, गाडरवारा में 42 मिमी, करेली में 33 मिमी और तेंदूखेड़ा में 11 मिमी वर्षा आंकी गई है।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 234 मिमी, गाडरवारा में 241 मिमी, गोटेगांव में 307 मिमी, करेली में 210 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 281 मिमी वर्षा आंकी गई है।इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 351 मिमी अर्थात 13.82 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 356 मिमी, गाडरवारा में 398 मिमी, गोटेगांव में 261 मिमी, करेली में 303 और तेन्दूखेड़ा में 437 मिमी वर्षा हुई थी।
राज्य तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 18 जुलाई को नरसिंहपुर में
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में प्रवेश के लिए जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 18 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे से उत्कृष्ट स्टेडियम मैदान नरसिंहपुर में किया जायेगा। चयन ट्रायल मुख्य तकनीकी सलाहकार एवं प्रशिक्षक श्री रिचपाल सिंह सलरिया की मौजूदगी में होगा। जिले के 10 से 18 वर्ष तक के योग्य इच्छुक तीरंदाजी खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है
कलेक्टर एवं एसपी ने लिया पंचायत निर्वाचन सारणीयन कार्य का जायजा
नरसिंहपुर।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर, गोटेगांव के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव एवं करेली के लिए नवीन कृषि उपज मंडी करेली में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सारणीयन के कार्य का जायजा गुरूवार को लिया।
विजयी अभ्यर्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के सारणीयन के पश्चात विजयी अभ्यर्थियों को संबंधित रिटर्निग आफीसर द्वारा प्रमाण पत्र वितरण की कार्यवाही की गई। 14 जुलाई को पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के पदों के अभ्यर्थियों का सारणीयन किया गया तथा विजयी अभ्यर्थियों को संबंधित रिटर्निग आफीसरों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारणीयन 15 जुलाई को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में कलेक्टर एवं रिटर्निग आफीसर श्री रोहित सिंह की उपस्थिति में किया जाएगा।
“
नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022
”
नगरीय निकायों की मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
नरसिंहपुर।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के तहत जिले के 8 नगरीय निकायों के मतगणना कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर की सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये हैं।
इस सिलसिले में मतगणना कार्य के लिए नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 07 तक के लिए अपर कलेक्टर (विकास) डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, क्रमांक 08 से 14 तक के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजेश शाह, क्रमांक 15 से 21 तक के लिए तहसीलदार श्री महेन्द्र पटैल व मतगणना टेबिल क्रमांक 22 से 28 तक के लिए नायब तहसीलदार श्री युगविजय यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह नगर पालिका परिषद गाडरवारा के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 08 तक के लिए तहसीलदार श्री राजेश मरावी, क्रमांक 09 से 16 तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी पीएचई श्री एनके दुबे व मतगणना टेबिल क्रमांक 17 से 23 तक के लिए कार्यपालन यंत्री रा.अ.बा.सा. डिस्नेट श्री अंकुर शर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह नगर पालिका परिषद करेली के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 08 तक के लिए तहसीलदार श्री लाल साहब जगेत और क्रमांक 09 से 15 तक के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती अनामिका सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका परिषद गोटेगांव के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 08 तक के लिए तहसीलदार श्री पंकज मिश्रा और क्रमांक 09 से 15 तक के लिए नायब तहसीलदार श्री संजय मसराम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद तेंदूखेड़ा के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 08 तक के लिए नायब तहसीलदार श्री रमाकांत चौकसे और क्रमांक 09 से 15 तक के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री संतोष मांडलिक को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद चीचली के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 07 तक के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्रीमती उमा बर्मन और क्रमांक 08 से 15 तक के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री डीएल उइके को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद सालीचौका के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 07 तक के लिए नायब तहसीलदार श्री निर्मल पटले और क्रमांक 08 से 14 तक के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सा डॉ. सुनील बृजपुरिया को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद सांईखेड़ा के अंतर्गत मतगणना टेबिल क्रमांक 01 से 07 तक के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री केएस रघुवंशी और क्रमांक 08 से 14 तक के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री आयुष अग्रवाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
“
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022
”
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सारणीकरण 15 जुलाई को
सारणीकरण के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं दल गठित
नरसिंहपुर।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सारणीकरण 15 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई कक्ष में किया जायेगा। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने टेबिल क्रमांकवार सारणीकरण के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत एवं दल गठित किया है।
इस सिलसिले में वार्ड क्रमांक 01 से 08 तक का सारणीकरण टेबिल क्रमांक 01 पर होगा। इसके लिए अपर कलेक्टर विकास डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एससी अग्रवाल को सारणीकरण पर्यवेक्षक, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश तिवारी एवं जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण जिला पंचायत श्री विपिन लाड को सारणीकरण सहायक एवं सहायक अधीक्षक जिला पंचायत श्री अशोक सोनी को सहायक का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 09 से 15 तक का सारणीकरण टेबिल क्रमांक 02 पर होगा। इसके लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजेश शाह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करेली श्री पुरूषोत्तम राजोदिया को सारणीकरण पर्यवेक्षक, प्राचार्य हा.से. स्कूल बघुवार श्री अनिल कुमार व्यौहार व पंचायत निरीक्षक जनपद पंचायत करेली श्री नरेश नारोलिया को सारणीकरण सहायक एवं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा को सहायक का दायित्व सौंपा गया है।
जिला पंचायत सदस्य का परिणाम
15
जुलाई को
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से की जायेगी।
: गाडरवारा,शाला में लगाये पौधे
Thu, Jul 14, 2022
शाला में लगाये पौधेगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोठिया के शाला परिसर मे वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ । कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक , शाला में पदस्थ शिक्षक लेख राम गौतम प्रधान पाठक एवं दौलत सिंह पटेल वरिष्ठ सहायक शिक्षक के नेतृत्व में कुल 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।