: गाडरवारा,मतगणना के लिए प्रशिक्षण 12 जुलाई को
Mon, Jul 11, 2022
मतगणना के लिए प्रशिक्षण 12 जुलाई कोगाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत 6 जुलाई को हुए मतदान उपरांत अब मतगणना की कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्र के नगरीय निकाय गाडरवारा, साईंखेड़ा, चीचली एवं सालीचौका की मतगणना हेतु नियुक्त गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण 12 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह बीटीआई स्कूल गाडरवारा में आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को नगरपालिका परिषद गाडरवारा एवं नगर परिषद साईंखेड़ा के गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण प्रथम चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं नगर परिषद चीचली एवं सालीचौका के गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। समस्त गणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों से उपस्थित होने की अपील की गई है।
: गाडरवारा,स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजो का किया गया निःशुल्क ईलाज एवं दीगयी फिजियोथेरेपी
Sun, Jul 10, 2022
स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजो का किया गया निःशुल्क ईलाज एवं दीगयी फिजियोथेरेपीगाडरवारा । आज दिनांक 10,07,2022 को अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा साईंखेड़ा विकासखंड के गाडरवारा में मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ गणेश मैथिल,डॉ अमृता सोनी एवं डॉ मेहलम हुसैन द्वारा 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ लोगो को फिजियोथेरेपी दी गयीी। कार्यक्रम में विशेष अथिति आनंद दुबे समाजसेवी एव कृष्णकांत चौकसे, मौजूद रहे ।के पी दुबे ,गोपाल मैथिल,कमलेश रजक (प्रदेश कोषाध्यक्ष आ,स,समिति) कुलदीप रजक (जिला अध्यक्ष) मनीष कुशवाहा (उपाध्यक्ष) नेशनल एल्डर हेल्पलाइन के फील्ड रिस्पॉन्स ऑफिसर मोहन बर्मन द्वारा हेल्पलाइन 14567 की जानकारी भी दी गयी , केशव जाटव,राज अवस्थी,नरेश जाटव,रितेष रजक,यसवंत पांडे, निखिल साहू (सिविल अस्पताल) मीना रजक,तनु तिवारी एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा,जन्मोत्सव पर कदम संस्था ने पौधारोपण किया
Sun, Jul 10, 2022
गाडरवारा । जन्मदिवस पर लगाए गए पौधे,जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 862 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास कदम समय पर संपन्न हुआ । जिसमें - राजेश काबरा, कृष्ण कुमार शर्मा, बिटिया कुशा लड्ढ़ा, चिरंजीव आर्यन देवपुरिया, चिरंजीव अमन मेहरा , चिरंजीव कृष्णा राय,चिरंजीव गुलशन गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती रश्मि विश्वनाथ दुबे
की शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्म दिवस एवं सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर कदम साथियों ने हाईवे सिटि कालोनी को ग्रीन सिटि कालोनी वनाने का संकल्प लिया है अभी कालोनी मे वीस पौधे लग चुके है |इस मोके पर अजय खत्री, डॉ स्वाति कुचरानिया, शिक्षक सुरेंद्र पटेल, शिवकुमार तिवारी, कृष्णकांत दुबे, मनोज द्विवेदी, मानक लाल अहिरवार के अलावा हाईवे सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाइयों बहनों व बच्चों की उपस्थिति विशेष रही ,जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया ।