: गाडरवारा,राज्य शिक्षा केन्द्र की ओआईसी ने किया निरीक्षण
Wed, Jun 1, 2022
राज्य शिक्षा केन्द्र की ओआईसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की ओआईसी श्रीमती प्रमिला सिंह ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में साईंखेड़ा विकासखण्ड एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में चीचली विकासखण्ड की शासकीय शालाओं में पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के मिशन अंकुर योजना के तहत जारी बुनियादी साक्षरता एवं सँख्या ज्ञान प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीआरजी एव प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षको की जानकारी ली । इस अवसर पर उनके समक्ष शिक्षको ने प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियो का प्रस्तुतिकरण किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षको से कहा कि पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों में अक्षर एवं संख्या ज्ञान विकसित करने के लिए ही उन कक्षाओं के शिक्षको को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना के तहत ही प्रदेश के सभी विकासखण्ड में प्रशिक्षण सतत रूप से जारी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण से मिले ज्ञान को अपने स्कूल के बच्चों को सरल तरीक़े से दें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर एपीसी चंदन शर्मा, प्राचार्य जयमोहन शर्मा,बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल, डाइट से जी एल उपरेलिया, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार,संजय सोनी, अनूप पालीवाल, नेपाल झारिया, प्रमोद पठारिया, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, डीआरजी विनोद सोनी, अजय मेहरा, लेखराम गौतम, मनीष नेमा, भानु राजपूत, सुनील श्रीवास, देवेंद्र बसेडिया, हरगोविंद पटैल आदि मौजूद रहे ।
: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में कराते प्रशिक्षण का हुआ समापन
Wed, Jun 1, 2022
बीटीआई स्कूल में कराते प्रशिक्षण का हुआ समापनगाडरवारा। जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के शासकीय स्कूलो के खेल प्रभारी शिक्षको के लिए बीटीआई स्कूल में आयोजित 5 दिवसीय कराते प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया । प्रशिक्षण के अंतिम दिन खेल प्रभारी शिक्षको को कराते से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ दी गई एवं मास्टर ट्रेनर ब्रजेश घारू, अशोक नामदेव ने प्रशिक्षण में सिखाई गतिविधियो का पुनराभ्यास कराया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों का पोस्ट टेस्ट लिया गया जिसमें सभी खेल प्रभारी शिक्षको ने सहभागिता की। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ कार्यालय से खेल प्रभारी देवेश वैद्य ने कहा कि सभी खेल प्रभारी शिक्षक अपनी पदस्थ संस्था में जल्द खेल शिविर का आयोजन कराएं जिससे की छात्र छात्राएँ पढ़ाई के साथ खेल में भी दक्ष हो सकें।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी खेल प्रभारी शिक्षको ने कराते खेल से जुड़ी विभिन्न विधाएं सीखी अब आप सभी छात्र छात्राओं को भी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दें । उन्होंने प्रशिक्षण में सहयोग हेतु व्यायाम शिक्षको एवं सभी मास्टर ट्रेनर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन पीटीआई अनुज जैन ने किया। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के लगभग 50 शासकीय स्कुलो के खेल प्रभारी शिक्षको ने सहभागिता दी । प्रशिक्षण के समापन में पीटीआई विक्रम शर्मा, मुकेश पटैल , अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, अजय सोनी,मनमोहन शर्मा, मधुसूदन पटैल आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार खेल महोत्सव 2022 का आयोजन किया जाना है जिसमे कराते प्रशिक्षित स्कूली छात्र छात्राएँ सहभागिता करेंगे। खेल महोत्सव के मद्देनजर ही उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
: गाडरवारा,प्राथमिक शिक्षक निलंबित
Wed, Jun 1, 2022
प्राथमिक शिक्षक निलंबितगाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने एक आदेश जारी कर क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रम्पुरा की शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर के प्राथमिक शिक्षक महेंद्र सिंह पटैल को जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा द्वारा प्राप्त पत्र क्रमांक 16 दिनांक 8 अप्रेल के आधार पर स्कूल बंद रहने, मध्यान्ह भोजन बंद रहने एवं छात्रों की उपस्थिति न लेने की शिकायत प्राप्त होने के चलते निलंबित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निलंबन अवधि में श्री पटैल का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय साईंखेड़ा रहेगा एवं इनको जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।