: 31 मई को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2 नामांकन दाखिन जिले में सरपंच के लिए 14 व पंच के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल
Tue, May 31, 2022
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022
”
31 मई को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2 नामांकन दाखिल,
जिले में सरपंच के लिए 14 व पंच के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल
नरसिंहपुर।
त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दूसरे दिन 31 मई को जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र जिले में प्रस्तुत नहीं किया गया। जिले में जनपद सदस्य के लिए 2, सरपंच के लिए 14 एवं पंच पद के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र सहित कुल 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिले में जिला पंचायत के 15 निर्वाचन क्षेत्र और जिले के 6 विकासखंडों में 131 जनपद निर्वाचन क्षेत्र हैं। विकासखंड नरसिंहपुर में 24, गोटेगांव में 25, करेली में 20, सांईखेड़ा में 18, चांवरपाठा में 24 व चीचली में 20 जनपद निर्वाचन क्षेत्र हैं।
जनपद सदस्य के लिए 2, सरपंच पद के लिए 14 और पंच के लिए 3 नामांकन
जनपद सदस्य के लिए विकासखंड नरसिंहपुर में एक और चांवरपाठा में एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इस तरह जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में कुल 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
सरपंच पद के लिए विकासखंड करेली में 4, चांवरपाठा में दो, सांईखेड़ा में 7 व बाबई चीचली में एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इस तरह सरपंच पद के लिए जिले में कुल 14 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
इसी तरह पंच पद के लिए जिले में 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये। पंच पद के लिए विकासखंड सांईखेड़ा में एक व बाबई चीचली में 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।
: गाडरवारा,खेल प्रशिक्षणो की शुरुआत 1 जून से
Tue, May 31, 2022
खेल प्रशिक्षणो की शुरुआत 1 जून सेगाडरवारा। जिले सहित साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शासकीय शालाओं में संकुल स्तर पर 1 जून से खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमो की शुरुआत हो रही है। तत्संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले के समस्त संकुल प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिये है। डीईओ कार्यालय से जारी आदेश में 1 जून से 19 जून तक 6 वी से 12 वी तक के स्कूली छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर 16 खेलों का प्रशिक्षण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक दिए जाने के निर्देश दिए है। उक्त खेल प्रशिक्षण स्कुलो में पदस्थ व्यायाम एवं जबलपुर के संभागीय प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होकर आए खेल प्रभारी शिक्षको द्वारा दिये जायेंगे। विदित हो कि 16 प्रकार के खेलों में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, जुडो, कराते, व्हालीबाल,बास्केटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स,रस्सीकूद,खो खो, बैडमिंटन,टेबिल टेनिस,कबड्डी सहित अनेक खेलो को शामिल किया गया है।
: गाडरवारा,प्रमिला श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई
Tue, May 31, 2022
प्रमिला श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाईगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव की शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिथियों एवं स्कूल स्टाफ द्वारा शॉल, श्रीफल ,उपहार एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर श्रीमती श्रीवास्तव को विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थापना, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति सामान्य प्रक्रिया है इससे सभी को गुजरना होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि प्रमिला श्रीवास्तव ने अपने शिक्षकीय दायित्व का निर्वाहन कुशलतापूर्वक किया। अब वह सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गई है आशा है अब उनका आगामी समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में व्यतीत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने कहा कि प्रमिला श्रीवास्तव एवं हम लोग स्कूली जीवन से साथ पढ़े है एवं संस्था में एकसाथ शिक्षक भी रहे है । उनके साथ कार्य करने में हमेशा अच्छा लगा है। विदाई कार्यक्रम को प्रमिला श्रीवास्तव ने भी संबोधित कर उनके सहयोग के प्रति सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को बीएसी संदीप स्थापक, उत्तम वर्मा, रामकुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती अर्चना दुबे ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर लाल आरसे, माधव सिंह रघुवंशी,मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, सतीश नाईक, संजय सोनी, इंद्रजीत ताराम, मधुसूदन पटैल , सुखराम रैकवार, श्वेता सेन,स्वाति ढिमोले सहित स्कूल स्टाफ़ के सदस्य उपस्थित रहे।