: सब जेल सिहोरा में विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन
Sat, May 3, 2025
सब जेल सिहोरा में विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन
सिहोरा: आज दिनांक 03.05.2025 को माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के सौजन्य से मध्यप्रदेश की अन्य जेलों के साथ ही सब जेल सिहोरा में बंदियों के उपचार हेतु विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता हेतु विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान सुधांशु सिन्हा एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान श्याम सुंदर झा ने किया तथा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बंधित विस्तार से जानकारी दी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से आये डॉ. सिद्धांत जैन(मेडिसिन विभाग),डॉ.राज कुलारिया(अस्थि रोग), डॉ.देवांश अवस्थी (चर्म रोग),डॉ.शुभांशु (मनोरोग),डॉ.धीरेंद्र कुमार पवांर (कैंसर),डॉ.निमिष जिंदल (ईएनटी), डॉ.विवेक कुशराम(सर्जरी रोग) एवं सिविल अस्पताल सिहोरा से आये डॉ. सुनील लटियार(दन्त रोग), डॉ.आर.पी.त्रिपाठी(मेडिसिन) एवं डॉ. ईश्वर सिंह ठाकुर(अस्थि रोग)सहित 10 चिकित्सक विशषज्ञों की टीम एवं टेक्नीशियन द्वारा समस्त 68 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार देकर दवा वितरित की गईं।शिविर में लीगल पैनल से एड. दिलावर सिद्दकी ,एड.कमलेश सोनी एवं जेलर दिलीप नायक सहित जेल स्टॉफ उपस्थित थे जेलर दिलीप नायक द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति को विशेष साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के लिये समस्त केंद्रीय एवं जिला जेलों के साथ केवल सब जेल सीहोर एवं सब जेल हटा को जुड़ने के निर्देश प्राप्त हुए थे।सभी बंदियों द्वारा शिविर का लाभ लिया गया एवं शिविर का संचालन श्रीमती भारती सिंह जेल प्रहरी द्वारा किया गया।
: इनरव्हील क्लब व्दारा गौशाला में औषधि भेंट की
Sat, May 3, 2025
इनरव्हील क्लब व्दारा गौशाला में औषधि भेंट की
गाडरवारा । स्थानीय इनरव्हील क्लब आफ पिंक पेटल्स के तत्वावधान में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मीना क्षी शर्मा और अंकिता जैन अध्यक्ष गाडरवारा की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया , तदुपरांत युवराज जैन , पाखी जैन, व कृतिका जैन ने वाध्य यंत्रों के साथ गणेश वंदना की गई । बैठक में उपस्थित सदस्याओ ने संगठन की गतिविधियों का लेखा जोखा रखते हुए आगामी समय मे नगर में विभिन्न मानवीय मूल्यों से जुडी, सांस्कृतिक, प्रतिभा प्रोत्साहन आदि के कार्यक्रमों को समय समय पर किये जाने की योजना बनाई ।बैठक में रिमझिम जैन सचिव, सुरभि जैन कोषाध्यक्ष, स्वाति जैन मुख्य रूप से उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाया ,संचालन स्वाति डागा, वंदना राठी ने किया ।कार्यक्रम के व्दितीय चरण में जिला अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, जिला इएसो दीपाली कचौलिया ने दयोदया गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा के लिए समर्पित भाव से औषधियाँ दान मे दी गई और इसी अवसर पर एक बिटिया को कन्यादान के निमित्त आवश्यक सामग्री व नगदी राशि भेंट की नगर में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ।
: श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 4 मई से
Sat, May 3, 2025
श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 4 मई से
गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय मे गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर भारत माता की मूर्तिपूजन एवं स्थापना के तत्वाधान मे आज 4 मई से 12 मई तक श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कौरव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को कलश यात्रा से यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ होगा। 5 मई से विद्यालय के ही पास तुलसी मानससंस्कृति भवन मे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे। प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज ('कांगड़ा पीठाधीश्वर' हिमाचल प्रदेश), श्री श्री पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचनदास जी महाराज (चित्रकूटधाम उ.प्र.),वीरेन्द्र जी शास्त्री 'मानस पपीहा' (संत बरहटा ), साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावनधाम), शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर जी महाराज (गौ माँ प्रेम क्रांति यात्रा रा.अ.) यज्ञाचार्य-धर्माचार्य पं. धर्मेन्द्र जी उदेनिया (चाँदनखेड़ा),यज्ञ शिरोमणि पं.प्रकाशचन्द्र जी उदेनिया चाँदनखेड़ा द्वारा प्रवचन सुनाये जायेंगे। 12 मई को यज्ञ पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त सहयोगीजन, भक्तजन, संपूर्ण अंचल के शिष्यगण, गुरुकुलम् चाँदनखेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धांलुओं से उपस्तिथि की अपील की है।