: 25 वी सालगिरह पर हुआ पोधारोपण गाडरवारा _
Mon, May 23, 2022
गाडरवारा ।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 855 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र जी पटैल के मकान के समक्ष संपन्न हुआ। जिसमें -योगेश गनोरे, श्रीराम अग्रवाल , बिटिया नूपुर अवस्थी, बिटिया सृष्टि गुर्जर, बिटिया तनुश्री दुबे, चिरंजीव हिमांशु साहू ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती आरती सुरेंद्र पटैल. श्रीमति सुमन विनोद सोनी,श्रीमती सुमन योगेश साहू श्रीमती सुनीता कृष्णकांत दुबे,श्रीमती कल्पना विनय पिपरौनियाँ श्रीमती राखी गणेश चौकसे ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित किया। इस मोके पर अजय खत्री,जयमोहन शर्मा,डाक्टर स्वाति कुरचानिया,शिवकुमार तिवारी ,देवेन्द्र पटैल मधुसुदन पटैल ,नागेन्द्र त्रिपाठी , संदीप स्थापक, राजेन्द्र गुप्ता ,योगेन्द्र झारिया ,सिराज अहमद सिद्दगी ,आनंद चोकसे ,एवं समस्त कदम परिवार उपस्थित रहे |
: नरसिंह तालाब में श्रमदान के साथ मनाई गई पिकनिक ,लोगों ने नृत्य कर किया खुशी का इजहार
Mon, May 23, 2022
नरसिंह तालाब में श्रमदान के साथ मनाई गई पिकनिक
लोगों ने नृत्य कर किया खुशी का इजहार
नरसिंहपुर, 22 मई 2022. नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान अभियान के पांचवें दिन रविवार को कलेक्टर श्री रोहित सिंह। उन्होंने तालाब परिसर में गैती से खुदाई कर तसले में मिट्टी भर- भर कर ट्राली में डाली। नागरिकों ने तालाब परिसर में गहरीकरण के लिए गैती से खुदाई कर तसले में मिट्टी भर- भर कर ट्राली में डाली।
हाथों से खिलाई कलेक्टर को रोटी
नरसिंह तालाब में रविवार को पारिवारिक माहौल का दृश्य श्रमदान के दौरान देखा गया। कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा श्रमदान किया गया। श्रमदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से कलेक्टर श्री सिंह को रोटी खिलाई और दुलार किया।
श्रमदान के दौरान विश्राम के पलों में नाचने में मग्न रहे नागरिक
श्रमदान के वक्त थकान होने पर मंदिर की सीढ़ियों पर विश्राम करते नजर आये नागरिक। विश्राम के दौरान लोगों में उत्साह का संचार करने के लिए साउंड सिस्टम के माध्यम से देशभक्ति गीतों को बजाया गया। गीतों को सुनकर मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग, युवा व नागरिक सभी मस्ती में झूमने लगे। दौरान लोगों का उत्साह देखा गया। इस दौरान विश्राम के कुछ पलों का महिलाओं एवं नागरिकों ने गानों पर डांस किया और लुफ्त उठाया।
विधायक श्री पटेल ने किया श्रमदान
नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने श्रमदान किया। उन्होंने तालाब परिसर में गैती से खुदाई कर तसले में मिट्टी भर- भर कर ट्राली में डाली। नागरिकों ने तालाब परिसर में गहरीकरण के लिए गैती से खुदाई कर तसले में मिट्टी भर- भर कर ट्राली में डाली।
स्नेह का एक रूप ऐसा भी
नरसिंह तालाब में रविवार की सुबह एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। सभी आयु वर्ग के व्यक्ति श्रमदान करने पहुंचे। इस कार्य में लगे लोगों को पेयजल, सत्तू, अंकुरित चना स्वल्पाहार के रूप में दिया गया। इसी कड़ी में पूर्वी श्रीवास्तव ने अपने घर से ढोकले बनाकर यहाँ लोगों को नाश्ते के रूप में खिलाया। इस मौके पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने स्वयं श्रमदान में लगे लोगों को सत्तू का वितरण कराया।
मछुआ समिति ने किया कलेक्टर का सम्मान
श्रमदान के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह का मछुआ समिति के सदस्यों ने शाल- श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने खुश होकर कलेक्टर को मिठाई खिलाई।
अधिकारी- कर्मचारियों सामाजिक संगठनों व नागरिकों की रही महती सहभागिता
श्रमदान में खाद्य विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, स्वास्थ्य विभाग, होम गार्ड नरसिंहपुर, शिक्षा विभाग, डाइट विभाग, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, राजस्व विभाग, स्टाम्प विभाग, आईटीआई, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय व डूडा, लाइट मशीनरी, विद्युत यांत्रिकी विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, नजूल विभाग, सामाजिक न्याय विभाग आदि विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
इसी तरह रोटरी क्लब के इनर व्हील, ब्रम्हाकुमारी आश्रम, हम फाउंडेशन, मर्चेंट एसोसिएशन, मछुआ समिति, संस्कार विद्यापीठ, गायत्री परिवार, व्यापारी संघ, जिम संघ, अन्य सामाजिक, राजनैतिक, पत्रकार एवं स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं ने अपना सहयोग दिया। श्रमदान के दौरान थकान होने पर लोग मंदिर की सीढ़ियों पर थोड़ी देर के लिए विश्राम करते नजर आये, फिर उसके पश्चात पुन: तालाब में आकर श्रमदान करने लगे।
: गाडरवारा,महाराणा प्रताप जयंती एवं मूर्ति अनावरण को लेकर बैठक का आयोजन
Mon, May 23, 2022
गाडरवारा ।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गाडरवारा द्वारा देश के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती को लेकर बैठक आयोजित की 8 जून को करेली में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण होना है जिस के संबंध में गाडरवारा समीपस्थ ग्राम सिरे गांव में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बारहा बड़ा , छैनाकछार, इमलिया, दहलवाड़ा, सीरेगांव के बरिष्ट एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । सभा में करेली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने अपने अपने विचार व्यक्त किये गये जिसमे निष्कर्ष निकल कर आया कि 8 जून को सुबह 8 बजे सभी युवा साथी बारहा बड़ा में एकत्रित हो और बारहा से मोटरसाइकिल रैली का प्रारंभ होते हुए ग्राम इमलिया से ग्राम सीरेगांव से देलवाड़ा के मार्ग से होते हुए गाडरवारा में रैली मैं सम्मिलित हो कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों से अपील की गई अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गईl