: गाडरवारा, चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने उपप्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण किया
Sat, May 28, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राइस स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण किया। विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइस स्कुलो में उप प्राचार्यो के नियुक्ति आदेश जारी होते ही श्री विश्वकर्मा ने बीटीआई स्कूल से कार्यमुक्त होकर शुक्रवार को ही जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के समक्ष पदभार ग्रहण कर लिया था एवं शनिवार को साथी शिक्षको की मौजूदगी में साईखेड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर धर्मेन्द्र वर्मा, जी एस मेहरा, चन्द्रशेखर बसेड़िया, हल्केवीर पटेल, मनोहर पटेल, लालसिंह पटेल के अलावा गाडरवारा से प्राचार्य जयमोहन शर्मा, के के राजौरिया, मलखान सिंह मेहरा आदि भी साथ मौजूद रहे। विदित हो कि शनिवार को ही गाडरवारा के बीटीआई स्कूल में भी प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित अनेक शिक्षको ने चन्द्रकांत विश्वकर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनसे बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
: गाडरवारा ,बीटीआई स्कूल में कराटे प्रशिक्षण प्रारंभ
Sat, May 28, 2022
गाडरवारा । गत दिवस जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में स्थानीय बीटीआई स्कूल में 2 जून तक शासकीय स्कूलो के खेल प्रभारी शिक्षको के लिए आयोजित होने वाले कराते प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर डीईओ कार्यालय के खेल प्रभारी देवेश वैद्य, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, मास्टर ट्रेनर ब्रजेश घारू, अजय नामदेव , मधुसूदन पटैल की उपस्तिथि में प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर देवेश वैद्य ने कहा कि सभी खेल प्रभारी शिक्षक यहां से प्रशिक्षित होकर अपने स्कूलो में भी छात्र छात्राओं को जल्द प्रशिक्षित करें। इस अवसर पर जयमोहन शर्मा ने कहा कि बीटीआई स्कूल में प्रशिक्षण का आयोजन एक अभिनव पहल है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अजय नामदेव एवं ब्रजेश घारू ने कराते की विधाओं से खेल प्रभारी शिक्षको को अवगत कराया एवं अभ्यास करवाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन पीटीआई अनुज जैन ने किया। विदित हो कि 5 दिन तक सुबह 10 वजे से 12 बजे तक प्रतिदिन प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के लगभग 50 शासकीय स्कुलो के खेल प्रभारी शिक्षक सहभागिता दे रहे है। प्रशिक्षण के आयोजन में पीटीआई विक्रम शर्मा, मुकेश पटैल , अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, अजय सोनी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्दशानुसार खेल महोत्सव 2022 का आयोजन किया जाना है जिसमे कराते प्रशिक्षित स्कूली छात्र छात्राएँ सहभागिता करेंगे। खेल महोत्सव के मद्देनजर ही उक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
: नरसिंहपुर जिले के मुख्य समाचार
Thu, May 26, 2022
नरसिंह तालाब के लिए श्रमदान का सिलसिला लगातार 9 वें दिन भी जारीनरसिंहपुर।नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान अभियान के 9 वें दिन गुरूवार को व्यापक जनभागीदारी से नागरिकों द्वारा श्रमदान करने का सिलसिला जारी रहा। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने भी श्रमदान किया और श्रमदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने श्रमदान करने वालों को नाश्ता का वितरण भी किया। नागरिक नरसिंह तालाब परिसर में गहरीकरण के लिए खुदाई कर रहे हैं। खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को तसलों में भरकर ट्राली में डाला जा रहा है। श्रमदान में समाज का हर वर्ग सहभागी हो रहा है।श्रमदान में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता, सभी जुटे हैं उत्साह सेनरसिंह तालाब के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान में सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठन के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी उत्साह से जुटे रहे। क्या बच्चे- क्या बुजुर्ग कोई भी श्रमदान में पीछे नहीं रहना चाहता। दिनों- दिन श्रमदान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को श्रमदान में श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल, हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति, स्टाम्प विभाग, मछुआ समाज, सेवा एनजीओ एनएलयूएम, पशु पालन विभाग, योजना विभाग समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सदस्यों ने भागीदारी निभाई।कलेक्टर द्वारा निरीक्षणश्रमदान के पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने नरसिंह तालाब परिसर, तालाब से शंकर मंदिर तक पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने सींगरी तट का मुआयना कर जायजा लिया। श्री सिंह ने स्थानीय निवासियों से चर्चा कर जानकारी ली।आदतन अपराधी आमिर कुरैशी का जिला बदरनरसिंहपुर, 26 मई 2022. मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित सिंह ने जिले के एक आदतन अपराधी को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत शिवाजी वार्ड नरसिंहपुर निवासी आमिर कुरैशी पिता याकूब कुरैशी को जिला बदर किया गया है। आमिर कुरैशी को नरसिंहपुर जिला और उससे लगे जिलों छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रायसेन एवं होशंगाबाद की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है।जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित सिंह ने आमिर कुरैशी को आदेशित किया है कि वह उक्त आदेश की प्राप्ति के 48 घण्टों के भीतर उक्त जिलों की सीमाओं से बाहर चला जावे तथा अपने आचरण में सुधार करे। साथ ही इस जिले की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक जिला दण्डाधिकारी की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करे। जिला बदर की अवधि में जारी आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी।उल्लेखनीय है कि आमिर कुरैशी के विरूद्ध एक राय होकर गाली- गलौच कर चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने, शराब के लिये पैसे मांगने, एकराय होकर मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने, लगातार बार- बार अपराध करने के कारण प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के 10 प्रकरण दर्ज हैं।