: गाडरवारा, मूॕग वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
Wed, May 18, 2022
गाडरवारा _ राज्य शासन के आदेश अनुसार प्राइमरी शाला के बच्चों के लिए 10 किलो मूंग एवं माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए 15 किलो मूंग का वितरण का कार्यक्रम सोसाइटी दे वरी में रखा गया जिसमें बच्चों को मूंग का वितरण किया गया आज 90 बच्चों को मूंग का वितरण किया गया इस मौके पर शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक सुरेंद्र सिंह पटेल, कृष्णकांत कौरव शासकीय प्राथमिक शाला सुपारी की शिक्षिका प्रतिभा मौर्य शासकीय माध्यमिक शाला के शिक्षक प्रशांत पटेल एवं शिवहरी उपाध्याय मौके पर मौजूद रहे इस मोक पर सोसायटी के सेल्समैन यशवंत सिंह राजपूत ने सुबह 7:00 बजे से अपनी दुकान को खोल कर बच्चों को मूंग का वितरण का कार्यक्रम किया इस मौके पर मूंग पाकर सभी बच्चे खुश हुए|
: गाडरवारा,नगरीय क्षेत्रों में छात्र छात्राओं को मिली मूंग
Tue, May 17, 2022
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के नगरीय निकाय क्षेत्रो गाडरवारा, साईंखेड़ा, चीचली एवं सालीचौका की राशन दुकानों से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कुलो के छात्र छात्राओं को पीएम पोषण योजना के तहत किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर के प्रत्येक छात्र छात्रा को 10 किंलो एवं माध्यमिक स्तर के प्रत्येक छात्र छात्रा को 15 किंलो मूंग के थैले दिये गए। उक्त कार्यक्रम खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशन में किया गया। मूंग वितरण हेतु स्कूल शिक्षा विभाग ने भी व्यापक स्तर पर तैयारी की थी । छात्र छात्राओं को मूंग वितरण के पूर्व स्कूलों से कूपन भी दिये गए थे जिन्हें लेकर छात्र छात्राएँ राशन दुकान गए एवं मूंग के थैले प्राप्त किए। गाडरवारा की राशन दुकानों पर मूंग वितरण में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, रजनीश गुप्ता, प्रसन्न खत्री, महेश शर्मा, मधुसूदन पटैल, उत्तम वर्मा आदि की सक्रियता रही। 18 मई दिन बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रो की राशन दुकानों से मूंग वितरण की शुरुआत होगी।
: ग्राम बोदरी में ग्रामीणों को बरिष्ट नागरिक एवं दिव्यांगों के अधिकारों की दी जानकारी
Tue, May 17, 2022
ग्राम बोदरी में ग्रामीणों को बरिष्ट नागरिक एवं दिव्यांगों के अधिकारों की दी जानकारीभारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को गाडरवारा तहसील के ग्राम पंचायत बोदरी में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन एवम , अमन सद्भवना समिति के कमलेश रजक , आगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से बारिष्टजनो को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं। साथ ही दिव्यांग जानो के अधिकारों को लेकर बताया गया जिसमें सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी । कमलेश रजक ने दिव्यांगों के अधिकारों के बारे मे बताया ।