: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार,14 मई को नरसिंह जयंती पर होगा नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन
Fri, May 6, 2022
नरसिंहपुर में 14 मई को नरसिंह जयंती पर होगा नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन
12 से 14 मई तक व्यापक जन सहभागिता से होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम,नगर में दीवाली की तरह रोशनी की जायेगीनरसिंहपुर।. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा और राज्य शासन के निर्देशानुसार नरसिंहपुर में 14 मई को भगवान नरसिंह की जयंती पर नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन करने के लिए विधायक श्री जालम सिंह पटैल एवं कलेक्टर श्री रोहित सिंह की मौजूदगी में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के सभी वर्गों से नगर गौरव दिवस के गरिमामयी आयोजन के संबंध में सुझाव लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, डॉ. अनंत दुबे, श्री सुनील कोठारी, श्री बंटी सलूजा, श्री लालसाहब जाट, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।बैठक में नरसिंह जयंती पर नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर में 12 से 14 मई तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए वार्डवार बैठक आयोजित करने और उनमें दुर्गा समितियों और अन्य संगठनों को शामिल करने की बात कही गई।बैठक में तय किया गया कि नगर में 7 से 14 मई तक एक सप्ताह का सफाई अभियान जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों व नागरिकों की सहभागिता से चलाया जायेगा। 12 मई को नगर में मिनी मैराथन का आयोजन किया जायेगा। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नगर गौरव दिवस की टी- शर्ट दी जायेंगी। नगर में शाम को लोग घरों में एवं प्रमुख चौराहों पर दीप प्रज्जवलन करेंगे और रंगोली सजाई जायेगी। शाम को नगर विकास पर परिचर्चा कर सुझाव लिये जायेंगे। इतिहास के जानकारों को बुलाकर विचार- विमर्श होगा। विभिन्न प्रदर्शनी, हाट बाजार, चोपड़ आदि पारंपरिक खेल होंगे। नरसिंह तालाब परिसर में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम होगा। नगर की सभी रामधुन मंडलियों की सामूहिक रामधुन प्रभात फेरी निकाली जायेगी और सम्मान समारोह होगा।13 मई को हेलमेट पहनकर दो- दो की कतार में बाइक रैली निकाली जायेगी। नगर की सभी रामधुन मंडलियों द्वारा सामूहिक रामधुन प्रभात फेरी निकाली जायेगी। नरसिंह तालाब परिसर में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम होगा। नगर में लोग शाम को घरों में और प्रमुख चौराहों पर दीप प्रज्जवलन करेंगे व रांगोली सजाई जायेगी। कवि सम्मेलन, नाट्य मंचन व लोकल गीत गायन के कार्यक्रम होंगे।14 मई को सुबह 7 बजे से नरसिंह मंदिर के गर्भ गृह में भगवान नरसिंह का अभिषेक, पूजन एवं मंदिर के बाहर भजन- संकीर्तन और स्वस्ति वाचन किया जायेगा। दोपहर एक बजे भंडारा होगा। नगर के सभी घरों एवं प्रमुख चौराहों पर शाम को दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। रंगोली सजाई जायेगी। इस दिन शाम 7 बजे महाआरती होगी और रात्रि 8 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा। साथ ही रॉक संगीत का कार्यक्रम होगा।बैठक में सुझाव दिये गये कि कार्यक्रम का प्रचार- प्रसार होर्डिंग्स के माध्यम से कराया जाये। शहर के चौराहों पर वंदनवार लगाये जायें। तालाब के आसपास साफ- सफाई कराकर चूने की लाइन डलवाई जाये। बूढ़े नरसिंह मंदिर की साफ- सफाई व लाईटिंग की जाये। वहां के मार्ग अवरोध हटवाया जाये। सभी शासकीय कार्यालयों में 12 से 14 मई तक तीन दिन के लिए प्रकाश की सजावट की जाये। आम नागरिक अपने घरों और आसपास साफ- सफाई रखें। नगर देवता के सम्मान में दीपावली की भांति घरों में प्रकाश कर साज- सज्जा की जाये। नरसिंह तालाब के पास पर्किंग स्थल बनाया जाये। शहर के विभिन्न मार्गों से निर्माण सामग्री हटवाई जाये। शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर प्रकाश और सजावट की जाये। बोर्ड परीक्षा में मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाये।बैठक में नागरिकों से अपील की गई कि सभी मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनायें। बाइक रैली में हेल्मेट अवश्य लगायें। रैली अनुशासित व व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। इसका रूट पहले से ही निर्धारित करने पर जोर दिया गया। नगर गौरव दिवस पर लोग अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित कर सकते हैं।
6 मई को आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती पर होगा व्याख्यान कार्यक्रम
नरसिंहपुर। आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती पर 6 मई को सायं 5.30 बजे "आदि शंकराचार्य के दर्शन और सांस्कृतिक एकता" पर केन्द्रित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मप्र जनअभियान परिषद डॉ. जितेन्द्र जामदार करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष मप्र लोकसेवा आयोग व पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विवि जबलपुर प्रो. डॉ. एसपी गौतम होंगे। सारस्वत उदबोधन कांची कामकोटी पीठ श्रृंगेरी/ श्री विट्ठल आश्रम बरमान के स्वामी विजेन्द्र सरस्वती का होगा।
ग्राम बूढ़ी मवई में 14 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया
गया
नरसिंहपुर। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के परिपालन में जिले के ग्राम बूढ़ी मवई में 14.25 एकड़ शासकीय भूमि से पुलिस एवं राजस्व विभाग के अमले द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।
करेली में 6 मई को प्रोजेक्ट निदान का जनसमस्या निवारण शिविर होगा
नरसिंहपुर। प्रोजेक्ट निदान के तहत शुक्रवार 6 मई को नगर पालिका परिषद करेली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। इस नगरीय निकाय में वार्डवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाये गये हैं।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुआ 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
नरसिंहपुर। मिशन चिरंजीवी अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नरसिंहपुर, सांईखेड़ा, तेंदूखेड़ा, करेली व गोटेगांव ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरूवार को किया गया।उक्त शिविरों में आंगनबाड़ी केंद्रों के 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 87 बच्चे बीमारी से ग्रस्त पाये गये। शिविर में 61 बच्चों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क औषधियां दी गई। साथ ही 22 बच्चों को रेफर किया गया।
: मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
Thu, May 5, 2022
गाडरवारा । गत दिवस स्थानीय तहसील कार्यालय में मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम नायब तहसीलदार निर्मल पटले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि छग, राजस्थान सरकारों की तर्ज पर मप्र में भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के ज्ञापन कार्यक्रम को शिक्षक संघ, अध्यापक संघ सहित अन्य संघो ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर भीकम सिंह कौरब, महेश अधरुज, दौलत पटैल, मलखान मेहरा, ,लालसासहब पटैल, एलडी कौरब, संदीप स्थापक, राधारमण राय,नरेश मेहरा, मधुसूदन पटैल, सोमनाथ कौरव, आर के शर्मा, कांत दुबे भी मौजूद रहे।
: एमपी बैंडमिंटन अकादमी की गौरांशी शर्मा ने डेफ ओलिम्पिक में जीता स्वर्ण
Thu, May 5, 2022
मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी की दिव्यांग खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलिम्पिक में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया हैखेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा कि गौरांशी ने ये साबित कर दिया है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गौरांशी की प्रतिभा को निखारने का श्रेय हमारी अकादमी की बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षकों को जाता है। साथ ही मैं उनके समर्पित माता-पिता को भी बधाई देती हूँ। गौरांशी के माता-पिता भी दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे गौरांशी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दिया।प्रशिक्षण के लिये एक लाख रूपये स्वीकृतखेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जब गौरांशी टी.टी. नगर स्टेडियम में समर कैम्प में शामिल होने आई थी, तब वो मात्र सात वर्ष की थी। उनकी लगन और जुनून के चलते वे मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी के प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी इस प्रतिभा को निरंतर जारी रखने और बेहतर प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग द्वारा एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि गौरांशी ने डेफ ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल कर हमें गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि गौरांशी इंडिविजुअल इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।