: ऑनलाइन शिविर का किया गया आयोजन
Thu, Apr 7, 2022
ऑनलाइन शिविर का किया गया आयोजनगाडरवारा / जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीमती आशा गोधा के आदेशानुसार सचिव जिला प्राधिकरण श्री संजय गुप्ता न्यायाधीश महोदय एवं प्राधिकरण अधिकारी राकेश सक्सेना जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीचली जनपद की ग्राम पंंचायत सीरे गांव में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल पोषण आहार समय पर टीकाकरण वेक्सीनेसन कराने बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी एवं न्यायालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें पीएलवी रामकृष्ण राजपूत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
: गाडावारा प्रीमियर लीग जीपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ,5 रनों से विजेता रही एसएलपी
Thu, Apr 7, 2022
गाडावारा प्रीमियर लीग जीपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ,5 रनों से विजेता रही एसएलपी*गाडरवाराI* प्रिंस इलेवन एवं एसटीसी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में गाडरवारा प्रीमीयर लीग जीपीएल रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम रुद्र मैदान पर शाम 7:00 बजे किया गया कार्यक्रम के मंचासीन अतिथि कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक काबरा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लता पांडे साईं खेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पटेल चीचली ब्लाक अध्यक्ष छोटे राजा कौरव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश नीरज पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमा गुप्ता हेम कुमार राय विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता बंटू सुभाष राय वरिष्ठ कांग्रेसी आजाद गुप्ता शरद ठाकुर नवनीत काबरा गोपाल गुप्ता जगदीश सासानी राजीव दुबे कमलेश सेन सोनू मालपानी अजीत कौरव पत्रकार संजय गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,Iप्रकाश चौरसिया नवनीत पलोड सुखदेव शर्मा अजेंद्र राठौर मोनू पांडे पूर्व पार्षद शरद साहू मुकेश सोनी विजय ठाकुर मोइन खान आयुष जैन शिवम बरैहया आदि भी उपस्थित रहे प्रतियोगिता मैं प्रथम इनाम 51000 हजार रुपए एवं कप दूसरा इनाम ₹25000 एवं एक कप तीसरा इनाम 11,000 हजार रुपए एवं कप रखा गया है,I यह रात्रि कालीन प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर की जा रही है प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया है ए पूल में 4 टीमें बी पूल में 4 टीमों के बीच मुकाबला होगाI आज शाम 7:00 बजे से एसएलपी जिसके ऑनर उमेश नीरस एवं एमएसडी के ऑनर आशीष राजपूत है दोनों टीमों के बीच प्रथम मुकाबला हुआ जिसमें एमएसडी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया एसएलपी ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 118 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएसडी निर्धारित 10 ओवरों में 112 रन ही बना पाई एसएलपी उमेश नीरस की टीम ने ने 5 रनों से विजय हासिल कीI इस मैच के एंपायर अनुज जैन मुकेश पटेल रहे कॉमेंट्री जुल्फ अली द्वारा की गईदूसरा मैच श्री स्पोर्ट्स जिसके ऑनर अजीत कौरव एवं जीएम स्टार के ऑनर गोपाल गुप्ता है दोनों टीमों के बीच खेला गया जिसमें GM star गोपाल गुप्ता की टीम ने 89 रन का लक्ष्य रखा गया जिसको श्री सपोर्ट टीम अजीत कोरव की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया रूद्र मैदान में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने इसका आनंद लिया। प्रतियोगिता के आयोजक हीरा ज्वेलर्स गाडरवारा प्राइवेटलिमिटेड के संचालक जिनेश जैन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों एवं अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया*
: ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियों के पंजीयन के साथ बन रहे प्रमाणपत्र
Sun, Apr 3, 2022
ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियों के पंजीयन के साथ बन रहे प्रमाणपत्रगाडरवारा। क्षेत्र में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियो के पंजीकरण का कार्य जारी है। इस अभियान के तहत पंजीकरण एवं प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी स्कूलों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को दी गई है। अभियान के अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन अपना मोबाइल नम्बर डालकर करना होता है इसके उपरांत ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण के तहत 12 मॉड्यूल की प्रश्नोत्तरी हल करना होती है इसके उपरांत पोर्टल पर प्रमाणपत्र प्राप्त होता है। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य के के वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कम्प्यूटर ऑपरेटर जयप्रकाश मालवीय ने बड़ी स्क्रीन पर शिक्षकों को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ी प्रक्रिया समझाई एवं शिक्षको के पंजीकरण किए। इस अवसर पर संकुल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।