Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: जबलपुर (सिहोरा),किसान अपनी उपज गैहू की निशुल्क तुलाई हेतु साईलो बैग सिहोरा हरगढ़ मे 13 अप्रैल तक कराये स्लाट बुक

जबलपुर (सिहोरा), म.प्र.सरकार द्वारा इस वर्ष समर्थन मूल्य मे खरीदी करने के लिए  किसान भाईयो को गेंहू तुलाई हेतु विशेष सुविधा प्रदान की गई है। किसान भाई MP ई उपार्जन वैबसाइट के माध्यम से अपना गैहूं विक्रय हेतु जिले भर में अपनी पसंद की किसी भी सोसाइटी , समूह या कैन्द्र पर 13 अप्रेल से पहले online जाकर अपना slot बुक कर सकते है ।दिनांक 13 अप्रैल के बाद स्लॉट बुकिंग की सुविधा बंद की जा रही है । किसान समय रहते अपनी उपज गेंहू को समर्थन मूल्य में सरकार को उचित भाव 2015/- में साईलो खरीदी केंद्र पर जमा कर इन सुविधाओ का लाभ पा सकते है। म.प्र. के जबलपुर में सिहोरा हरगढ़, पाटन कुसली, शहपुरा मनकेडी, सागर में खुरई, सिवनी में छपारा एवं पलारी ,छिंदवाड़ा में आमगांव सतना में रामपुर एवं श्योपुर में सलमानिया साईलो बैग केंद्र पर बड़े धर्म कांटे से शत प्रतिशत वजन की तुलाई ,समय की पुरी बचत एवं जल्द ही भुगतान का लाभ प्राप्त करने हेतु आप उपरोक्त साइलो बैग तुलाई कैन्द्र को चुन सकते है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपरोक्त सभी साईलो केंद्र पर किसानों की तुलाई निशुल्क की जा रही है जिससे किसान खुश एवं संतुष्ट्  है। किसान भाई साइलो से जुड़ी सोसाइटी , समूह के प्रतिनिधियो से भी सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं । किसान भाई अपना स्लॉट बुक होने के बाद निश्चित तिथियों में ही खरीदी केंद्र पर गैहू लेकर पहुंचे |

Tags :

जरूरी खबरें