: विश्वकर्मा एवं पाठक की सेवानिवृति पर आँखे हुई नम
Fri, Apr 1, 2022
विश्वकर्मा एवं पाठक की सेवानिवृति पर आँखे हुई नमगाडरवारा। विगत दिवस चीचली की एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला में शिक्षिका संध्या पाठक एवं ग्राम सीरेगांव के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल के शिक्षक ताराचंद विश्वकर्मा की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम चीचली एवं सीरेगांव में अलग अलग आयोजित किए गए । इन आयोजनों में प्रमुख रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, एम के चक्रवर्ती, कोमल वंशकार , बीआरसी डी के पटैल , समाजसेवी मुकेश बसेडिया, बीएसी अरुण दुबे, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, सतीश शर्मा ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षको की कार्यशैली को सराहा। उक्त कार्यक्रमो में दोनों शिक्षको को उपहार, शाल, श्रीफल प्रदान , अभिनंदन पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश सिरोठिया, लालजी प्रसाद बेलवंशी, माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार, जनशिक्षक संजय सोनी, संतोष कौरव , शिवदयाल साहू, राजेश कुशवाहा, राजेश कसेरा, लेखराम गौतम, दौलत पटेल, दिनेश गौड़, अमरवती श्रीवास, ज्योति सोनी, नेहा पटेल, अनीता तिवारी, रजनी कसेरा, उमा गुप्ता, अनीता पाठक, ममता सोनी इत्यादि शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं उपस्थित रही। चीचली में कार्यक्रम का सफल संचालन माध्यमिक शिक्षक सुनील सोनी तथा आभार प्रदर्शन राधारमण राय द्वारा किया गया।
: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम स्कुलो में दिखाया गया
Fri, Apr 1, 2022
परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम स्कुलो में दिखाया गयागाडरवारा। गत दिवस सुबह 10:00 बजे दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्करण कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं से वर्चुअल संवाद किया ।यह कार्यक्रम दूरदर्शन के माध्यम से डीडी नेशनल, डी.डी. न्यूज और डी.डी. इंडिया पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, मीडियम वेव ऑफ इंडिया रेडियो, एफ एम चैनल पी.एम.ओ. वेबसाइट दूरदर्शन , यू ट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और स्वयं प्रभा चैनल के जरिये क्षेत्र की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिखाया गया। इसके अलावा उपरोक्त कार्यक्रम जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के छात्र छात्राओं के अभिभावको को यूट्यूब प्रसारण की लिंक शिक्षको एवं अभिभावकों के ग्रुप पर शेयर कर उक्त कार्यक्रम दिखाया गया। चीचली ब्लॉक के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने भी सहभागिता करते हुए प्रोजेक्टर , लेपटॉप के जरिये कार्यक्रम को बच्चों के साथ देखा। इस अवसर पर उनके साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली ए एस मसराम, साईंखेड़ा प्रताप नारायण ,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी डी के पटेल सहित शिक्षक मनीष सोनी, सत्यम ताम्रकार, जी एस मेहरा, कपिल मालवीय, हेमंत शुक्ला, वीरेंद्र राजपूत, भारत ताम्रकार, कविता छीपा,आशा नागदेवे, राम जयसवाल, सरफराज मोहम्मद, रजनी जगेत, मधुलिका दुबे, अर्चना अवस्थी, रजनी सराठे, नेहा नेमा, सोनम साहू एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दी। नगर गाडरवारा के स्कूलों में भी उक्त कार्यक्रम का प्रसारण छात्र छात्राओं ने शिक्षको के साथ प्रोजेक्टर एवं टेलोविजन पर देखा।
: प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति का हुआ गठन!
Fri, Apr 1, 2022
प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति का हुआ गठन!
प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति जिला विदिशा के जिलाध्यक्ष इस्माईल मंसूरी के द्वारा आज दिव्यांगो की एक बैठक रखी थी जिसमें विदिशा जिला एवं आसपास के गांवों से कई दिव्यांग एकत्रित हुये!समिति की बैठक में आज जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिलावट,जिला सचिव शिवेंद्रसिंग राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह राठौड़ की नियुक्ति की गई!नियुक्ति में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रचारक सबनम शेख,छिन्दवाड़ा जिला अध्यक्ष राजा मंसूरी, छिन्दवाड़ा जिला सचिव हबीब मंसूरी उपस्थित रहे!जहां सभी दिव्यांगो ने समिति के अधिकारियों को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया!बैठक में लक्ष्मी शर्मा,नरोत्तम वैरागी,सविता,कविता,सपना शर्मा,मुख्य रूप उपस्थित रहे!