: भोपाल,होली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में बिखरे उल्लास और उमंग के रंग
Fri, Mar 18, 2022
सादगी से मनाया फाग-उत्सव
,
बुन्देली और अन्य आंचलिक लोकगीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुतियां
,
नृत्य, संगीत और गायन से रंगारंग हुआ रंगोत्सव
भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होली का पर्व मुख्यमंत्री निवास में संक्षिप्त किन्तु शालीन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उल्लास पूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री चौहान को मंत्रिमंडल के साथियों , जनप्रतिनिधियों , नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने दी होली बधाई । इस अवसर पर परस्पर गुलाल लगाकर बधाईयों का आदान-प्रदान हुआ।
आज प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को रंग-पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी सभी आगंतुकों को गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण था। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर प्रातः पूजा अर्चना के पश्चात परिवार में तिलक और गुलाल लगाकर होली की बधाईयों का आदान-प्रदान प्रारंभ किया।
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दो वर्ष के कोरोना काल के बाद उल्लास के साथ सभी लोग होली पर्व मनाने एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हम सभी को भागीदारी करनी है। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए परिश्रमपूर्वक कार्य करें।
सुमधुर लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री निवास पर फाग उत्सव में अनेक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों में सुश्री जया सक्सेना, गंभीर सिंह, सुश्री सपना, सुश्री तनु, सुश्री प्रिया, सोनू प्रजापति, भूपेन्द्र, शिवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री चौहान ने भी कुछ भजन भी सुनाए। उन्होंने लोकप्रिय बुंदेली लोकगीत “मोरी बहू हिरानी है ... ऐ भैया मिले ... बता दइयो ... “ का गायन सभी के साथ स्वर मिलाकर किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान और साथियों ने अन्य भजन भी गाए। रंग और गुलाल की बौछार के साथ उमंग के माहौल में गीतों की पेशकश हुई।
इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह , पूर्व महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, श्री सुमित पचौरी, श्री शैतान सिंह पाल और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रित कलाकारों पर पुष्प वर्षाकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह को उनकी जन्म वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।
: गाडरवारा,बच्चों के साथ मनाई होली
Fri, Mar 18, 2022
गाडरवारा।होली के पावन पर्व पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल ने अपनी शाला शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बच्चों के साथ होली मनाई जिससे बच्चे बहुत खुश हुए बच्चों के साथ शिक्षक द्वारा रंग गुलाल खेला गया बच्चों ने भी शिक्षको को गुलाल लगाई वच्चो ने कहा ऐसा पहली वार हुआ है कि स्कूल मे होली हुई है, और बच्चों को टॉफियां मिठाइआ बांटी गई
: नरसिंहपुर,बच्चों ने घूमा कलेक्ट्रेट,कलेक्टर से की रूबरू चर्चा
Thu, Mar 17, 2022
नरसिंहपुर।
स्वप्रेरणा से बरमान में नर्मदा घाटों की
स्वच्छता के अभियान से जुड़े बच्चों से कलेक्टर श्री रोहित सिंह कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन में गुरूवार को मिले और उनसे रूबरू चर्चा की। बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। आप सबने बरमान में मां नर्मदा के घाटों की प्रतिदिन साफ- सफाई करने का जो बीड़ा उठाया है, वह काबिलेतारीफ है। बच्चों ने बताया कि वे प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक नर्मदा घाटों की साफ- सफाई स्वप्रेरणा से करते हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा जायेगा। इसके लिए सभी बच्चों को टी-शर्ट, कैप प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में नदियों के तट पर साफ- सफाई के लिए वानर सेना बनाने के लिए बच्चों एवं किशोरों को प्रोत्साहित किया जायेगा। बरमान तट पर स्थित दुकानों में प्रत्येक दुकानदारों को डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करने की बात बच्चों से की। इसके अलावा दीपेश्वर मंदिर के समीप सेंड व्हालीबाल, खो- खो, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपना भविष्य उज्जवल करने की अपेक्षा की। उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
बच्चों ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण किया। उन्होंने नरसिंह भवन में संचालित हो रहे विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया और कार्यालयीन गतिविधियों के बारे में जाना। बच्चों ने आबकारी विभाग के कार्यालय में नशा मुक्ति के लिए कार्य करने की शपथ ली।
इस अवसर पर बरमान की प्रज्ञा पटैल, ऋतंभरा साहू, चेतना विश्वकर्मा, अमृता प्रजापति, गुनगुन मिश्रा, महिमा नाथ, हर्षिता नाथ, निकिता साहू, मालती साहू, शिखा तिवारी, श्रेयांश नाथ, हर्षित सोनी, गुंजन सोनी, गौरी चौहान, माही मिश्रा, मालती मालवीय, रिया मिश्रा, मोनिका मालवीय, रवि विश्वकर्मा, अजय पटेल, अभय जोगी, निखिल साहू, नरेश कटारिया, चंचलेश ठाकुर, सचिन सिलावट, अमन रजक, कमलेश ठाकुर, शांतनु अग्रवाल, अमन तिवारी, प्रदीप मौर्या, सोनू नौरिया, युवराज यादव, अंशुल चौरसिया और लकी विश्वकर्मा मौजूद थे।