: नरसिंहपुर,अनजान युवक के लिए आरक्षक धर्मेंद्र बना मसीहा
Sun, Mar 20, 2022
नरसिंहपुर। बरमान घाट में अपने दोस्त के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने आया युवक अचानक डूबने लगा तब बरमान चौकी में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र ठाकुर उस युवक के लिए फरिश्ता बनकर आया और डूबते युवक को अपनी जान की परवाह ना करते हुए नर्मदा नदी के धारा प्रवाह से सकुशल बाहर निकाल लाया । वैसे तो आमतौर पर घाट पर स्नान करने वालों की बहुत भीड़ होती है आज भी होली के त्यौहार के दिन लगभग 50 से 100 लोग बरमान खुर्द रेत घाट पर स्नान कर रहे थे तब दोपहर करीब 2 बजे नरसिंहपुर से अपने दोस्तों के साथ आया युवक नर्मदा जी में स्नान करते समय डूबने लगा वहां पर उपस्थित भीड़ तमाशबीन बनी हुई युवक को बचाने की गुहार लगाते रहे । उसी समय बरमान चौकी में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र ठाकुर अपने दोस्तों के साथ नर्मदा जी के दर्शन करने पहुंचे थे लोगों की शोर को सुन और डूबते हुए युवक को देखकर धर्मेंद्र भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी और अपनी जान की परवाह न करते हुए युवक को सही सलामत घाट पर पहुंचा दिया जिससे वहां पर सभी उपस्थित लोगों ने आरक्षक धर्मेंद्र जी साहस की तारीफ की और युवक के साथ आए सभी लोगों ने आरक्षण धर्मेंद्र को तहे दिल से धन्यवाद दिया । जब इस घटनाक्रम के बारे में हमने आरक्षण धर्मेंद्र से पूछा तब उनका सिर्फ इतना ही कहना था आज मेरा पुलिस में आना और मेरी ड्यूटी सफल हुई हम तारीफ करते हैं।
: नरसिंहपुर,मगरधा में सम्भागीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन
Sun, Mar 20, 2022
नरसिंहपुर।समीपस्थ ग्राम मगरधा शेढ में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तरवर सिंह पटेल एवं नरसिंहपुर कांग्रेस के उभरते हुए सितारे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुत्र प्रीतिराज प्रजापति एवं जनपद सदस्य अरविंद सिंह पटेल की गरिमामय उपस्थिति में समापन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें कबड्डी के रोचक मुकाबले देखने को मिले जिसमें समारोह में राकेश पटेल बड़ी बाखर वाले, शिक्षक कोमल सिंह पटेल बेलखेड़ी एवं गांव के लोगों के साथ साथ आसपास के गांव के अनेक लोगों की उपस्थिति एवं उत्साह उल्लेखनीय रही।
: रायसेन जिले की घटना दुखद, अपराधियों को मिलेगा कठोरतम दंड – मुख्यमंत्री
Sun, Mar 20, 2022
मुख्यमंत्री ने वारदात में घायल नागरिकों से स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना
,
हमीदिया अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर परिजन से भी की भेंट
,
मृतक के परिवार को देंगे 5 लाख की सहायता,तीन गंभीर घायलों के बेहतर उपचार के लिए 2-2 लाख रूपए की राशि,अन्य घायलों को भी दी जाएगी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि,मुख्यमंत्री ने डीन और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 18 मार्च की रात्रि रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से आज हमीदिया अस्पताल जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान एक-एक घायल से व्यक्तिगत रूप से मिले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह घटना दुखद है। गोली चलाना कोई साधारण अपराध नहीं है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वारदात में मृतक श्री राजू आदिवासी के परिवार को 5 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल श्री हरि सिंह और श्री रामजी भाई को 2-2 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। घायल श्री नरेन्द्र की आँख में चोट है, जिन्हें भी 2 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
घायलों का होगा नि:शुल्क इलाज
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी घायलों की स्वास्थ्य जाँच और संपूर्ण उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी घायलों का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क होगा। अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी तो वह भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घायलों के उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
घायलों के परिजन से मुख्यमंत्री ने की भेंट
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमीदिया अस्पताल में मौजूद घायल व्यक्तियों के परिजन से भी भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि घटना में घायल सभी का बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है। दोषियों के विरूद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। स्थानीय प्रशासन और शासन आपके साथ खड़ा है।
चिकित्सा-विशेषज्ञों को निर्देश
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीएमसी भोपाल के डीन डॉ. अरविंद राय, आर्थोपेडिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील टंडन और अन्य चिकित्सा-विशेषज्ञों से घायलों के उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री कमलेश कुशवाह, श्री हरि सिंह, श्री रामजी भाई, श्री आनंद साहू, श्री राजकुमार, श्री रविन्द्र, श्री महेश, श्री नरेन्द्र, श्री हल्के राम, श्री रमेश और अन्य घायलों से उनके बेड तक जाकर कुशल-क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन जिला प्रशासन को भी प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।