: गाडरवारा,मिढवानी में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Mon, Mar 21, 2022
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम मिढवानी की शासकीय माध्यमिक शाला में 7 वी के छात्र छात्राओं ने 8 वी के छात्र छात्राओं को विदाई दी। इस मौके पर छात्रो ने विदाई स्वरूप हाथ से बनी ट्रॉफी दी । कार्यक्रम में प्राचार्य विनोद दुबे शिवहरि उपाध्याय , श्रीमती बबिता ठाकुर, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती शहनाज़ बनो खान , श्री शेख जफर खान और श्री प्रशांत पटेल भी शामिल हुए और विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
: गाडरवारा,सँयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Mon, Mar 21, 2022
गाडरवारा।सँयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आव्हान के तहत मध्यप्रदेश के गाडरवारा,नरसिहपुर में मध्यप्रदेश किसान सभा सहित सँयुक्त किसान मोर्चा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
दूसरा ज्ञापन गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम झामर एवं रहमा में जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालिन धरना एवं भूख हड़ताल जो47दिन से जारी है तत्काल निराकरण करने की मांग की गई है अन्यथा की स्थिति में आमरण अनशन एवं मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने बाध्य होंगे।