: गाडरवारा प्राथमिक शाला देवरी में बंद पड़ा हैंडपंप.
Thu, Mar 24, 2022
प्राथमिक शाला देवरी में बंद पड़ा हैंडपंप.गाडरवारा । विगत कई दिनों से शासकीय प्राथमिक शाला देवरी का हैंड पंप बिगड़ा पड़ा हुआ है कई बार शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप को सुधारा नहीं गया है। चूंकि वर्तमान में गर्मी शुरू हो गई है ऐसे में बच्चों के लिए पानी की किल्लत बनी हुई है । विदित हो कि देवरी में प्राथमिक शाला के बच्चों के अलावा आंगनवाड़ी के बच्चे भी हेण्डपम्प से जल पीते है परंतु हैडपम्प खराब होने से पेयजल सबंधी दिक्कत बढ़ गई है । जनापेक्षा है कि पीएचई विभाग बिगड़े हैडपम्प को जल्द सुधारने में सार्थक पहल करेगा।
: गाडरवारा,निःशुल्क स्वास्थ्य एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 27 मार्च को।
Wed, Mar 23, 2022
सुगर की जांच के साथ अच्छी पोस्टिंग
गढ़वारा।
यूथ कलचुरी कला समाज के बीजाधान में श्री साईं श्रीमत्ता सेवा समिति के सपोर्ट से दादा विरेंद्र पुरी जी नेत्र संस्थान देवा जी नेत्र कक्ष के संचालन के लिए कला संस्थान के संचालन के लिए . पास गदरवारा में बना है।
स्वास्थ्य टेस्ट के नैटर टेस्ट एयर डॉक्टर, रोग, हृदय रोग, नाक, डॉक्टर डॉक्टर डॉक्टर डॉक्टर के साथ अच्छी तरह से टेस्टेड।
और
है है है ऋ है
इस्लिक पर जिला कल्चुरी सोसाइटी के कल्चुरी समाज के जिलाध्यक्ष और जय जया चौकसे नें अपडेटो संगोष्ठी की अपील की।
: हैदराबाद, गोदाम में लगी भीषण आग से,11 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत
Wed, Mar 23, 2022
हैदराबाद में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां आयरन और प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमे 11 प्रवासी मजदूर जलकर मर गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हैदराबाद के भोगुदा में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जो शव मिले हैं वह संभवत: बिहार के प्रवासी मजदूरों के हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग सुबह तकरीबन 4 बजे लगी, उस वक्त 13 मजदूर गोदाम के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे।यह गोदाम सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास घनी रिहायशी कॉलोनी में है। शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है, मामले की आगे की जांच चल रही है। वहीं इस हादसे के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दुख जाहिर किया है। हादसे में मृतकों के परिजनो को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।हादसे के बाद दमकल की 8 टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की। सुबह 7 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 शव बरामद किए जा चुके हैं, ये सभी शव बुरी तरह से चल चुके हैं, इनकी पहचान कर पाना भी काफी मुश्किल है। हादसे से एक मजदूर बच गया है लेकिन वह भी बुरी तरह से जल गया है। मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस मजदूर की स्थिति गंभीर है। प्रदेश के मंत्री तलासनी श्रीनिवास यादव घटनास्थल पर पहुंचा और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही ।