: गाडरवारा,बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन
Sat, Mar 26, 2022
बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोज
चीचली एवं साईखेड़ा ब्लॉक के अनेक केंद्रों पर हुई परीक्षा
गाडरवारा। गत दिवस साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत नवसाक्षरों के बुनियादी साक्षरता के मूल्यांकन हेतु जिले सहित क्षेत्र के साईखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शासकीय शालाओं में परीक्षा का आयोजन 10 बजे से 5 बजे तक किया गया। विदित हो कि परीक्षा में नवसाक्षर, स्कूल ड्राफ् आउट सहित पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर चुके ऐसे व्यक्ति शामिल हुए जिनके पास किसी प्रकार का प्रमाणीकरण नही है। डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया कि बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा साईंखेड़ा ब्लॉक के ग्राम उसराय, पिपरिया कलां, उड़नी, निमावर, तूमड़ा, जाइखेड़ा, झांझनखेडा , पिठवानी, मुंआर टोला, पारधी टोला, दहलवाड़ा, बोदरी, खुर्सीपार, खैरी पाली,रम्पुरा, झिरियामाता, बाँसखेड़ा, साईंखेड़ा में ख़िरकाटोला , बम्होरी खुर्द एवं गाडरवारा के शिवाजी , हनुमान, आज़ाद एवं पटैल वार्ड की शासकीय शालाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित की गई। इसके अलावा उक्त परीक्षा चीचली ब्लॉक में ग्राम रायपुर, खला,सेसा डाबर, उमरिया, हीरापुर, प्रेमपूर, डंगहा, गांगई, घोघरा,उमरिया, बसुरिया, खैरी टूडनी, कल्याणपुर, टेकापार, चारगांव कला, बगलई, खमरिया खेड़ा, आडेगांव खुर्द, पुआरिया, मानेगांव, कुकलोर, माल्हनबाड़ा , घघरोला, भिलमाढाना, तेन्दूखेड़ा,रीछई, बड़ागांव, कोटरी , हथनापुर, पटकुही, बाघाकुड़ी, बाढ़ई टोला के शासकीय स्कूलों में भी आयोजित की गई। चीचली ब्लॉक में कुल 378 एव साईंखेड़ा ब्लॉक में कुल 389 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उल्लेखनोय है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, सामाजिक संस्थाओं , स्काउट गाइड, अक्षरसाथी एवं जन अभियान परिषद का सहयोग लिया गया। डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्ठी के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त परीक्षा की बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा , अरुण दुबे सहित जनशिक्षको ने सतत मॉनिटरिंग की।
: गाडरवारा,मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
Sat, Mar 26, 2022
बीटीआई
एवं कन्या नवीन स्कुलो में छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओ में की सहभागिता
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई एवं कन्या नवीन स्कुलो में एसडीएम कार्यालय के आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों स्कुलो में क्विज, नारा लेखन , पोस्टर निर्माण , गीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या नवीन स्कूल में कन्या शाला व कन्या नवीन की 32 छात्राओं ने सहभागिता की। बीटीआई स्कूल में भी अनेक छात्रो ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिता के आयोजन अवसर पर एसडीएम सृष्टि जयंत देशमुख ने भी दोनों स्कुलो में जाकर प्रतियोगिताओं के आयोजन का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिये। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, अर्चना दुबे, ज्योत्सना दुबे, इंद्रजीत ताराम , निर्मला पाराशर , के के राजोरिया, मनमोहन शर्मा, विनय शंकर शर्मा सहित एसडीएम कार्यालय से भी कर्मचारी मौजूद रहे। 26 मार्च को स्थानीय टीवीएन एवं एनपीएस स्कुलो में शहर की समस्त निजी संस्थाओं एवं 27 मार्च को शहर के शासकीय पीजी कालेज में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु उक्त प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
: गाडरवारा,संभागस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे शिक्षकों का बढ़ाया मनोबल
Sat, Mar 26, 2022
संभागस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे शिक्षकों का बढ़ाया मनोबल
गाडरवारा। गत दिवस विंध्यांचल एक्सप्रेस ट्रेन के समय शिक्षको ने स्थानीय रेल्वे स्टेशन पहुँचकर संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने जबलपुर जा रहीं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजुलता नेमा, प्रियंका अग्रवाल एवं सुषमा तिवारी को माला एवं मिठाई भेंटकर अच्छे प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर बीएसी संदीप स्थापक, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दीकी, राजेन्द्र गुप्ता एवं सुरेन्द्र पटैल के अलावा विनोद नेमा, अजयशंकर तिवारी एवं चंद्रप्रकाश अग्रवाल भी साथ रहे। इस अवसर पर चीचली ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार को भी संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दूरभाष पर दी गई।