: नरसिंहपुर,महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर आयकर की दबिश
Mon, Mar 21, 2022
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम महाकौशल शुगर मिल बचई पहुंची, इसके अलावा महाकौशल शुगर मिल के नरसिंहपुर, भोपाल स्थित तमाम ठिकानों पर भी अलग-अलग दल इस समय जाँच में जुटे हैं। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है किसी को भी इस संबंध में कोई सूचना देने से अधिकारी अभी इंकार कर रहे हैं तो वहीं मिल प्रबंधन की तरफ से भी किसी तरह की कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी हम जाँच कर रहे हैं, जाँच के बाद ही यह बता पाएंगे कि क्या पाया गया। सूत्रों के मुताबिक नरसिंहपुर में महाकौशल शुगर मिल पर आयकर का छापा पड़ने के बाद हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है, इस समय इनकम टैक्स भोपाल और जबलपुर टीम की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
: गाडरवारा,पलोड कालोनी में आपसी भाईचारे से मनाई होली
Sun, Mar 20, 2022
गाडरवारा। गत दिवस नगर की पलोड़ कॉलोनी में आपसी भाईचारे के साथ वार्डवासियों ने होली मनाई। होलिका दहन के पूर्व कॉलोनीवासियों ने एकत्रित होकर गौ काष्ठ की होली तैयार कर पर्यावरण बचाव का संदेश देते हुए पूजन किया । इस अवसर पर लोगो ने एकदूसरे को ग़ुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रमाकांत मोदी,ओम मोदी , विनोद सोनी, राजेश काबरा,राजेश बरसैंया, ब्रजेश काबरा,शील मेहरा,राजीव नाहर,राजेन्द्र गुप्ता,दीपक गुप्ता,लकी जैन,राम मोलासरिया,संजय चौकसे,अजय गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव , राजू जेठा, नितिन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
: गाडरवारा,आदर्श गुरुजी संघ ने दिया धरने को समर्थन
Sun, Mar 20, 2022
गाडरवारा। जिला मुख्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आदर्श गुरुजी संघ ने धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु राजपुत ने साईंखेड़ा से धरनास्थल पहुँचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की मांगों को जायज ठहराते हुए संघ का समर्थन दिया एवं बहिनों से भाईदूज का तिलक लगवाया।