: गाडरवारा न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन,लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण
Sun, Mar 13, 2022
गाडरवारा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के परिपालन में श्रीमान प्रधान जिला न्यायाधीश एम के शर्मा जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश श्री दीपक शर्मा अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें न्यायाधीश श्री दीपक शर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया लोक अदालत के दौरान विद्युत विभाग, बैंक ,नगर पालिका, पुलिस परामर्श केंद्र ,वन विभाग द्वारा समझौता हुए पक्षकारों को फलदार वृक्षों के पौधे दिए गए।
लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर हुआ निराकरण
10 खंड पीठों से 240 प्री लिटिगेशन प्रकरणों से 861072 के लगभग सेटलमेंट राशि प्राप्त हुई, पुलिस परामर्श केंद्र में 35 प्रकरण रखे गए जिसमें 32 मैं आपसी समझौता कर निराकरण किया गया
विद्युत विभाग से 155 प्रकरण निराकृत एवं 1927000 लाख की सेटलमेंट राशि नगर पालिका से 261 प्रकरण निराकृत एवं 861072 सेटलमेंट राशि बैंक द्वारा 37 प्रकरण निराकृत एवं 663500 सेटलमेंट राशि जमा कराई गई
इनकी रही उपस्थिति
जिसमें श्रीमती संतोषी वासनिक द्वितीय जिला न्यायाधीश, संजय वर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश ,श्री राकेश शर्मा चतुर्थ जिला न्यायाधीश, मुकेश कुमार शिवहरे प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, भूपेश कुमार मिश्रा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भारती केसरी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री हिमांशी ठाकुर द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सर्वेश शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता गण, श्री एपी गहरवार नगर पालिका गाडरवारा , विद्युत विभाग से सुभाष राय डी.ई .,सुमित पाठक जे.जे.ई .,एवं न्यायालय कर्मचारी व पैरा लीगल वालंटियर शेख रहीम , रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
: विदिशा,मध्य प्रदेश सरकार के आम बजट से निराश हुए दिव्यांग,इस्माइल मंसूरी
Sun, Mar 13, 2022
विदिशा- प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष इस्माइल मंसूरी ने 2022-23 के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का बजट हर साल की तरह इस साल भी दिव्यांगों के लिए वेहद निराशाजनक रहा!सरकार के इस बजट को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार दिव्यांगों के लिए संवेदनशील नहीं है!आसमान छूती हुई इस महंगाई को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि सरकार इस साल दिव्यांगो के लिये कुछ बजट लायेगी मगर ऐसा कुछ भी नही हुआ जिसके कारण मध्य प्रदेश के दिव्यांगो को निराश होना पड़ा!सरकार के इस बजट से जिला अध्यक्ष इस्माइल मंसूरी का कहना है कि सरकार दिव्यांगो को मुख्यधारा से जोड़े और उनके जीवन की मूलभूत सुविधाएं जैसे-रोजी-रोटी,कपड़ा,और मकान,निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा,निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क आवास,बिजली, पानी,एवं रोजगार प्रदान किया जाये!जिले के सैकड़ों दिव्यांग शिक्षा लेकर बड़ी बड़ी डिग्री प्राप्त कर अपने घरों में बैठे हैं!सरकार को दिव्यांग कोटे से इनको रोजगार देने चाहिए!जिला अध्यक्ष इस्माइल मंसूरी ने दिव्यांगो की चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि 600 रुपये महीने की पेंशन में तो सिर्फ चाय आती है!सरकार दिव्यांगो के लिए कोई रोजगार लाये जिससे दिव्यांग अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके!
: गाडरवारा,टीएलएम के उपयोग से होता है स्थायी ज्ञान
Sun, Mar 13, 2022
गाडरवारा। बीते दिवस विकासखंड चीचली के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड स्तरीय टीएलएम मेला सह प्रदर्शनी प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विकासखंड चीचली के अंतर्गत सभी जन शिक्षा केंद्र से गणित, भाषा तथा विज्ञान प्रादर्श में प्रथम, दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पंचायत चीचली के अध्यक्ष मुकेश मरैया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा उपस्थित रहे। जनपद अध्यक्ष मुकेश मरैया ने अपने उद्बोधन में टीएलएम की सहायता से होने वाले शिक्षण कार्य में मिलने वाले स्थायी ज्ञान पर चर्चा की। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले नवाचारों, विभिन्न टीएलएम मॉडल तथा शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण का सूक्ष्मता से अवलोकन भी किया। उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मा मैडम द्वारा चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं तथा जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु अपना आशीष दिया। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा में शिक्षा विभाग की गतिविधियों तथा टी एल एम के उपयोग की महत्वता पर चर्चा की गई। इस टीएलएम प्रदर्शनी सह प्रस्तुतीकरण में पांच सदस्यीय निर्णायक समिति के द्वारा चयनित होने पर गणित विषय से उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार ने प्रथम स्थान, माध्यमिक शाला बाघाकुड़ी से एकता भारद्वाज ने द्वितीय तथा प्राथमिक शाला भैरोपुर से भारती कौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषा प्रादर्श में माध्यमिक शाला हीरापुर से शिवा ताम्रकार ने प्रथम, प्राथमिक शाला रामखेड़ी से अजय मेहरा ने द्वितीय तथा प्राथमिक शाला रहमा से निधि साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रादर्श के अंतर्गत माध्यमिक शाला छैनाकछार बी से सुनील सोनी ने प्रथम, माध्यमिक शाला सिल्हेटी से प्रमोद साहू ने द्वितीय एवं माध्यमिक शाला टेकापार से सुनीता सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अब विकासखंड स्तर के यह चयनित प्रतिभागी 14 मार्च को जिला स्तर के टीएलएम मेले सह प्रस्तुतीकरण में अपनी सहभागिता देंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीएसी अरुण दुबे, जनशिक्षक संजय सोनी, अजय नामदेव, अनूप पालीवाल शिक्षक सत्यम ताम्रकार, लेखराम गौतम , सुनील सोनी, दीपक चौरसिया, कैलाश कहार इत्यादि का सहयोग रहा । मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक सुनील सोनी द्वारा तथा आभार प्रदर्शन बीएसी अरुण दुबे द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।