: नरसिंहपुर,विधायक कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Sat, Mar 12, 2022
नरसिंहपुर।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप वर्ष 2021- 22 के तहत विधायक जालम सिंह पटैल ने स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक कप प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो- खो, फुटबॉल, जूडो, कुश्ती, टेबल टेनिस आयोजित की जा रही हैं।
विधायक ने विधायक कप का शुभारंभ कर सभी खिलाड़ियों को संबोधित कर उत्साहबर्धन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी, श्री मेरसिंह गुमास्ता, मनमोहन सलूजा, रमाकांत धाकड़, ब्रजेश पटेल, अजय प्रताप सिंह, अजय साहू, भगवान सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे।
: नरसिंहपुर,नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
Sat, Mar 12, 2022
नरसिंहपुर,
।
जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा संपत्ति कर एवं जल कर के बकायादारों को बिल नोटिस जारी किये गये थे। सम्पत्ति कर के माध्यम से 94 करदाताओं से 400641 रूपये जल कर के माध्यम से 17 उपभोक्ताओं से 135664 रूपये की राशि मप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत प्रावधानों के अनुसार अधिभार में छूट प्रदान कर जमा करायी गई।
नगर पालिका नरसिंहपुर के प्रागण में सीएम हेल्पलाइन के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, जलप्रदाय, अतिक्रमण एवं अन्य लंबित शिकायतों का निराकरण कराया गया।
इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी केव्ही सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल, उपयंत्री पुरुषोत्तम वाडबुदे व सुश्री गुलफसा अंजुम कुरैशी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
: गाडरवारा,थाना चीचली मैं शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
Sat, Mar 12, 2022
गाडरवारा(चीचली)आगामी त्योहारों ( होली एवं शबे बारात ) को देखते हुए आज थाना चीचली मैं शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें वरिष्ठ जनों ने चीचली के मुख्य बाजार में भारी अतिक्रमण की बात तहसीलदार श्री राजेश मरावी जी से की एवं सभी त्यौहार शांति सद्भावना के साथ मनाने की सभी वरिष्ठ जनों ने की।शांति समिति की बैठक में उपस्थित श्री मुकेश मरैया सांसद प्रतिनिधि केएल साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबा नौशाद अली, संतोष चौरसिया ,डॉक्टर चंद्रकांत गुप्ता ,नीरज शाहपुरिया ,शेखर बर्मा, नीरज पैगवार ,रियाज भाई जान, विनोद दीक्षित, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नीलेश पटेल नगर परिषद से संतोष मेहरा एवं दीपक मेहरा विद्युत विभाग से पंकज लाइनमैन युसूफ मौलाना भानु प्रताप एवं देवेंद्र थाना प्रभारी अजय खोबरागडे एवं उनकी टीम शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित रही ।