: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने नगवारा पहुँच कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
Thu, Mar 10, 2022
नरसिंहपुर
।प्रोजेक्ट निदान के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को जिले के गोटेगांव विकासखंड के ग्राम नगवारा पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन, शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल और ग्राम में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, अन्य अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद था।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन नगवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये।
इसके पश्चात कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला नगवारा पहुंचे। कक्षा तीसरे के बच्चे स्कूल यूनीफ़ॉर्म में नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने भी बताया कि शिक्षक स्कूल में लेट आते हैं। इस पर कलेक्टर ने बीआरसी श्री उमाशंकर छिरा को सस्पेंड करने और डीपीसी को नोटिस देने के निर्देश मौके पर संबंधित अधिकारी को दिये।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पानी की टंकी होने के बाद भी पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी मोटर बंद है। कलेक्टर श्री सिंह में इसे दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये।
ग्राम के संतनाथ मोहल्ले में विद्युत समस्या, सड़क पर पानी का भराव होने पर पानी की निकासी के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत नगवारा को भी नशा मुक्ति अभियान में शामिल करने को कहा। कलेक्टर ने यहाँ ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर शासन की योजनाओं और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया गौरतला राशन दुकान का निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ
Thu, Mar 10, 2022
नरसिंहपुर।
प्रोजेक्ट निदान के तहत कलेक्टर श्री रोहित सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिले के गोटेगांव विकासखंड के ग्राम गौरतला में राशन दुकान का निरीक्षण बुधवार को किया। यहां उन्होंने राशन की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राशन दुकान में दर की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति संचालक से जानकारी ली कि अब तक कितने लोगों को राशन दिया गया है, अन्न उत्सव मनाया जाता है या नहीं।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान बताया गया कि यहाँ हैंडपम्प चालू नहीं है और जो हैंडपम्प चालू है उनसे गंदा पानी आता है। इस सम्बंध में कलेक्टर श्री सिंह ने ईई पीचई को हैंडपम्प मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए।
: नरसिंहपुर,प्रधानपाठक को किया निलम्बित
Thu, Mar 10, 2022
नरसिंहपुर
।प्रोजेक्ट निदान के तहत गोटेगांव विकासखंड के ग्राम श्रीनगर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्रामवासियों की समस्यायें सुनी और उनसे रूबरू चर्चा की। शिविर में आई शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, अन्य अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद था।
प्रोजेक्ट निदान के तहत ग्राम श्रीनगर में आयोजित शिविर में गोटेगांव विकासखंड के ग्राम बुढ़ैना के समस्त ग्रामवासियों ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक की शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रधानपाठक शाला में उपस्थित नहीं होते,ना ही समय पर आते हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री संजय उपाध्याय को निलंबित करने के निर्देश ज़िला शिक्षा अधिकारी को दिये।