: गाडरवारा,कठौतिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Tue, Mar 8, 2022
गाडरवारा।माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम 0 के 0 शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में दोपहर 02:00 बजे ग्राम पंचायत कठौतिया तहसील गाडरवारा में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यायाधीश सुश्री भानु पण्डवार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सुश्री भानु पण्डवार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा द्वारा महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया एवं महिलाओं को दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा एवं भरण पोषण संबंधी कानूनी एवं पैनल अधिवक्ता एवं महिला से संबंधित सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई । उक्त शिविर में स्वास्थ विभाग से श्री डॉ आर ० के ० पटेल ए ० एन ० एम ० श्रीमति प्रभावती मेहरा ग्राम सचिव श्री हरलाल कुशवाहा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति अनीता साहू , श्रीमति तुलसी विश्वकर्मा , श्रीमति ममता मेहरा एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमति भारती कुशवाहा , श्रीमति राखी मेहरा एवं पी ० एल ० व्ही 0 श्री रामकृष्ण राजपूत , श्री नितिन राजपूत एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।
: गाडरवारा,एक दिन की डायरेक्टर बनी परी चौकसे
Tue, Mar 8, 2022
गाडरवारा।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने अपने माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में छात्रा परी चौकसे को आज एक दिवसीय डायरेक्टर बनाया तथा वृद्ध माताओ का सम्मान किया।काबरा पब्लिक मेमोरियल स्कूल क्लास 5th की छात्रा ने इंस्टीट्यूट का संचालन कर पढाई ,व साफ सफाई के साथ साथ छोटे बच्चो को महा पुरुषों पर व्याख्यान भी दिया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था के भूतपूर्व डायरेक्टर समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने छोटी छोटी बेटियो को बेटी शिक्षा प्रोत्साहन हेतु लेखन पठन सामग्री, बिस्किट तथा वृद्ध माताओ को कंबल , वस्त्र भेंटकर तिलक लगाकर सम्मान किया।उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत दशकों से सतत बेटी शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु पठन लेखन सामग्री वितरित करते आ रहे है ,दुर्गंम बनांचल ग्रामो में निराश्रित वृद्ध माताओ को राशन ,वस्त्र, दवाईया व वेटियो को लेखन सामग्री वितरण कर सतत महिला उत्थान व सशक्तिकरण के लिये प्रयासरत है।छात्रा परी चौकसे ने बताया कि एक दिन की डायरेक्टर बनकर उसे काफी प्रसन्नता हुई व इंस्टिट्यूट में आकर बहुत कुछ सीखने को मिला।मुकेश बसेड़िया ने परी चौकसे को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
: गाडरवारा,एसडीएम ने किया छात्राओं से संवाद,महिला दिवस पर एसडीएम की अनोखी पहल
Tue, Mar 8, 2022
गाडरवारा। गत दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख ने सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल पहुँचते ही छात्राओं व शिक्षक - शिक्षिकाओं से परिचय प्राप्त किया एवं उनकी पढ़ाई सबंधी जानकारी की। इस मौके पर एसडीएम सुश्री देशमुख ने छात्राओं से कहा की जीवन मे आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी है । शिक्षा में कड़ी मेहनत एवं लगन के जरिये ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा की समाज मे बाल विवाह से बेटियो का भविष्य खराब हो जाता है। बाल विवाह पर रोक लगवाने में बेटियों को पहल करते हुए अपने घर परिवार सहित समाज में संदेश देने की ज़रूरत है। उंन्होने छात्राओं से कहा की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी से उस दिशा मे सोचने की जरूरत है । इस अवसर पर उंन्होने छात्राओं को महिला दिवस क्यो मनाया जाता है ये भी बताया। छात्राओं से बातचीत उपरांत उन्होंने स्कूल में स्मार्ट टीवी कक्ष सहित छात्राओं के प्रसाधन से जुड़ी व्यवस्थाएं देखी एवं स्कूल में फर्नीचर की कमी पर जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा करने की बात कही। स्कूल के प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता द्वारा एसडीएम को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाये दी। इस मौके पर शिक्षक मधुसूदन पटैल, वंदना दुबे, सपना बसेडिया, मंजुलता शर्मा, मालती आर्य , प्रदीप कहार सहित स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं जो एसडीएम के आने से अत्यंत प्रसन्न दिखी।