: गाडरवारा,साईखेड़ा विकासखण्ड में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर लगे टीएलएम मेले
Mon, Mar 7, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के अंतर्गत आदर्श , कन्या नवीन, आमगांव छोटा, पलोहाबड़ा , उत्कृष्ट साईंखेड़ा एवं बम्होरी कलां जनशिक्षा केंद्रों पर राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार शिक्षण सहायक सामग्री(टीएलएम) मेलों का आयोजन किया गया। टीएलएम प्रदर्शनी में शाला स्तर पर शिक्षको ने छात्र छात्राओं के सहयोग से अनुपयोगी सामग्री द्वारा तैयार हिंदी, विज्ञान एवं गणित विषय से जुड़े टीएलएम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हिंदी में विलोम, पर्यायवाची शब्द,बारहखड़ी, विज्ञान में सोलर सिस्टम, धातु, अधातु,सूर्य व ग्रह एवं गणित विषय मे आरोही , अवरोही क्रम, ज्यामिति आकृतियों,दीवाल घड़ी सहित अन्य रोचक विषयों से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से हिंदी,विज्ञान व गणित विषयो के कुल 9 प्रादर्श चयनित किए गए जो 11 मार्च को विकासखण्ड स्तर पर आयोजित टीएलएम मेले में सहभागिता करेंगे ।उत्कृष्ट टीएलएम तैयार करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कन्या नवीन जनशिक्षा केंद्र पर आयोजित टीएलएम मेले में बीईओ प्रताप नारायण ने कहा की स्कूल में छात्र छात्राओं को सरल ढंग से शिक्षा देने में टीएलएम की अहम भूमिका रहती है। पलोहाबड़ा एवं आदर्श जनशिक्षा केंद्र में बीआरसी गिरीश पटेल ने कहा की स्कुलो में शिक्षको को टीएलएम का उपयोग करके ही पढ़ाना चाहिए क्योंकि इससे बच्चें जल्दी सीखते है। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की टीएलएम मेलो के आयोजन से नित नए टीएलएम देखने को मिल जाते है। बीएसी मनीराम मेहरा ने साईखेड़ा जन शिक्षा केंद्र एवं बीएसी योगेन्द्र झारिया ने बनवारी में टीएलएम मेले के आयोजन में सहभागिता दी। पलोहा बड़ा में रामगोपाल गुर्जर, दीपक गुप्ता, हरिशंकर चोबे अतिथि के रूप में शामिल हुए। आदर्श जनशिक्षा केंद्र पर उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टीएलएम मेलो के आयोजन में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्रीमती आरती पाठक, मुमताज खान,के के वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, आनन्द चौकसे, जे एल झरबड़े, मोहन मुरारी दुबे ,जनशिक्षक प्रशान्त राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपुत,देवी सिंह कीर, बनवारी लाल नागवंशी, प्रमोद पठारिया, मो अपसार खान , रामकृष्ण अहिरवार सहित प्रसन्न खत्री , आर् पी महिलांग, धनराज धानक ज्योति पराशर, विनीत कौरव, आजाद कौरव, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दीकी, दीपक गुप्ता, संजय अवस्थी, मानक लाल मनु सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।
: गाडरवारा,मप्र शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Mon, Mar 7, 2022
गाडरवारा। बीते दिवस मप्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजेश मरावी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षको को पदोन्नत कर उच्च पदनाम दिए जाने,पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, राज्य शिक्षा सेवा में आये शिक्षको को क्रमोन्नति देने, नियुक्ति दिनांक से गुरुजियों को वरिष्ठता दिये जाने एव केंद्र के समान यथावत वेतन एवं गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की मांगों को शामिल किया गया है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश पटैल, रमाकांत पाराशर, विनोद सोनी, उमाशंकर अग्रवाल, प्रसन्न खत्री,रामकुमार कौरव, गुरुदयाल राय, निरंजन कौरव, संदीप स्थापक , विनोद कौरव, विनीत कौरव ,प्रकाश नामदेव, संजय मिर्धा, बनवारी नागवंशी,दौलत पटेल, मधुसूदन पटैल, संजय अवस्थी, प्रमोद सोनी,संदीप कौरव सहित अन्य शामिल रहे।
: नरसिंहपुर,बिजली बिल की बकाया राशि न देने पर विद्युत विभाग द्वारा की गई कुर्की
Sun, Mar 6, 2022
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा कुर्क अभियान के तहत ग्राम खुरपा में बिजली बिल जमा न करने पर कम्पनी द्वारा वसूली करने पर सख्ती बड़ा दी गई है। टीम ने बिजली के बिल की राशि जमा नही करने वाले उपभोक्ताओ के सिंचाई पाइप, नोजल,स्टार्टर, मोटर बाइक, व ट्रांसफॉर्मर उतारने से लेकर अन्य सामानों की कुर्की की उपसंभाग प्रभारी "एई एस के पुट्टे" ने बताया की शनिवार को वितरण केन्द्र डांगीढाना के अंतर्गत ग्राम खुर्पा में दो उपभोक्तो के पाइप एवं ट्रांसफॉर्मर निकाला गया, ग्राम भरवारा में 3 उपभोक्ताओ के सिंचाई पाइप जप्त किए, ग्राम चौड़ाखेड़ा में बकाया राशि पे मोटर बाइक जप्त की, ग्राम बचई में 21000 बकाया पे फ्रिज जप्त की व ग्राम गाडरवाड़ा खेड़ा में 60000 बकाया पे बाइक एवं सीड ड्रिल मशीन कुर्की की इसी तरह क्षेत्र के अन्य ग्रामों में बकाया राशि पे कुर्की की कारवाही की गई।इस करवाही में कनिष्ठ अभियंता उदय कुमार व वितरण केन्द्र की टीम शामिल रहे औरविभाग द्वारा लोगो से अपील को गई कि निर्धारित समय पे उपभोक्ता अपनी बकाया राशि का भुगतान करे कुर्की जैसी करवाही से बचे एवं वैध तरीके से कनेक्शन लेकर ही विद्युत् का उपयोग करे ।