: गाडरवारा,टेकापार में विद्यार्थी सम्मान एवं टीएलएम मेला आयोजित
Sat, Mar 5, 2022
गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में प्रतिभा पर्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को संस्था प्रभारी माध्यमिक शिक्षक सुनीता सोनी ने ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शाला स्तर पर टीएलम मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा पर्व में कक्षा छठवीं में प्रथम गीता धानक , दूसरा राजकुमारी धानक एवं तीसरा स्थान हासिल करने पर आदित्य कौरव , कक्षा सातवीं में प्रथम मानसी कौरव, दूसरा नम्रता धानक एवं तीसरा कृष्णा धानक को प्राप्त करने पर एवं कक्षा आठवीं में प्रथम प्रिया कौरव , दूसरा पलक मालवीय एवं तीसरा सोना मेहरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक अभिजीत पाठक, रूपराम मालवीय भी मौजूद रहे
: गाडरवारा,बीईओ के निरीक्षण दल ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Sat, Mar 5, 2022
गाडरवारा। शुक्रवार को साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण की अगुवाई में बोर्ड परीक्षाओं हेतु गठित विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल ने नगर के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर हायर सेकंडरी परीक्षा का संचालन देखा। तत्संबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने गाडरवारा के बीटीआई, आदर्श, कन्या शाला व कन्या नवीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते केंद्रों पर जरूरी निर्देश दिये। टीम ने केंद्रों पर जाकर प्रत्येक कक्ष में जारी परीक्षा की व्यबस्थाये देखी। बीईओ की टीम में बीईओ प्रतापनारायण के अलावा बीआरसी गिरीश पटैल, सतीश शर्मा, अर्पणा ब्राउन व सतीश कौरव आदि शामिल रहे।
: गाडरवारा,डमरूघाटी में चढ़ने वाले हरित सामग्री से बनाई जाएगी कॉम्पैट खाद।
Thu, Mar 3, 2022
श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति का ऐतिहासिक कार्य।
समिति ने एकत्रित की करीब ढाई क्विंटल हरित सामग्री।
एसडीएम सृष्टि देशमुख ने समिति की पहल को सराहा
।
गाडरवारा। शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि पर लाखों लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डमरूघाटी में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन चालू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। कोरोना के बाद इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए महाशिवरात्रि पर्व मानने की पूरी छूट प्रशासन द्वारा दी गई थी। जिसके चलते श्रद्धालुओं का उत्साह भी देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन की मेले की व्यवस्थाओं के लिये राजस्व से लेकर पुलिस, नगरपालिका, स्वास्थ एवं विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मेले में तैनात रहे। साथ ही इस वर्ष महाशिव रात्रि पर्व में ऐतिहासिक पहल समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्वारा देखने को मिली। जहां भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूवा आदि सामग्री चढ़ाई जाती थी जिसे विसर्जित किया जाता था लेकिन इस वर्ष श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की पहल पर इस हरित सामग्री से कॉम्पैट खाद बनाई जाएगी। जिसे पेड़ पोधो में उपयोग किया जा सकें। इसी तारतम्य में समिति संस्थापक आशीष राय के नेतृत्व में समिति सदस्यों द्वारा आठ घंटे की सेवा में करीब ढाई क्विंटल से अधिक हरित्र सामग्री एकत्रित की गई। जिसे कॉम्पैट खाद हेतु नगर पालिका प्रशासन को सौंपा गया।जिसे शमशान घाट स्थ्ति प्लांट में करीब साठ दिन की अवधि में तैयार किया जायेगा।
एसडीएम सृष्टि देशमुख ने समिति की पहल को सराहा - महाशिवरात्रि की सम्पूर्ण व्यवस्था में प्रशासन की भूमिका रहती है। लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन एवं मैले व्यवस्था में क्या अच्छा हो सकता है इसके लिया प्रशासनिक अधिकारी की इक्छाशक्ति विशेष महत्व रखती है। यही कारण है जब महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सृष्टि देशमुख बैठक का आयोजन किया गया था तब साईं श्रद्धा सेवा समिति ने मंदिर में चढ़ने वाले हरित सामग्री से खाद बनाने का सुझाव के साथ पूर्व सहयोग दने की बात कही थी। जिसके बाद समिति के क्रियावन्त कार्य की एसडीएम सृष्टि देशमुख ने सराहना करते हुए कहा कि साईं श्रद्धा सेवा समिति ने एक अच्छी पहल की। उनके माध्यम से इकठठा किये हरित सामग्री को करीब साठ दिवस की अवधि में कॉम्पैट बनाया जायेगा और वह कॉम्पैटखाद पुनः हम डमरू घाटी के मंदिर में ही लोगों के लेने के लिए रखेंगे ताकि सभी को एक सन्देश जाए जो भी वह यहाँ चढ़ावे में चढ़ा रहे है उसका सदुपयोग हो रहा है।
स्वच्छता पर करीब ग्याहरा से सेवा प्रदान कर रहा है संगठन -
महाशिवरात्रि पर शिवधाम डमरूघाटी मेले में नंदी प्रांगण में करीब ग्याहरा वर्ष से श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने साफ सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी को बखुबी निभाते हुये स्वच्छता अभियान चलाती आ रही है। इस वर्ष भी समिति ने हरित सामग्री पृथीकारण के साथ साथ अगरबत्ती,पैकिट,नारियल बूछो इत्यादि कचड़े को साफ किया। एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय,अमित श्रीवास,आजाद रूसिया,देवेन्द्र कुर्मी,केशव कौरव,नितेश कुर्मी,नीलेश वर्मा,दीपेश श्रीवास,धनराज यादव,गुड्डू जाटव,अमित कोरी,कोमल वर्मा,मनमोहन जाटव,फरमान खान,आर्यन दुबे,राहुल रजक,आर्यन राय इत्यादी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।