: गाडरवारा,शासकीय प्राथमिक शाला देवरी मे हुआ शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण.
Mon, Feb 28, 2022
गाडरवारा।समग्र शिक्षा व राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन की गई तत्पश्चात पालको को बच्चों की अच्छी शिक्षा एवं घर पर शिक्षण का बेहतर माहौल देने के लिए कहा गया साथ ही सभी सदस्यों को शाला प्रबंधन समिति से संबंधित फिल्म दिखाई गई एवं पालकों की भागीदारी के लिए एबीआरएस नंबर का उपयोग करने के लिए कहा गया सभी पालकों को शाला प्रबंधन समिति के दायित्वो के बारे में बताया गया और कहा गया कि प्रति माह शाला प्रबंधन समिति की बैठक होती है जिसमें आप सभी सम्मिलित हो फिर सभी सदस्यो को शपथ दिलाई ग ई इस मोके पर सुरेंद्र पटेल कृष्णकांत गौरव अध्यक्ष शकुन वाई भूपेन्द्र पटेल रंजीत पटेल एवं सभी पालक उपस्थित रहे
: गाडरवारा,कहार समाज की महापंचायत संपन्न
Mon, Feb 28, 2022
गाडरवारा।कहार समाज की महापंचायत दिनांक 26 फरवरी 2022 दिन शनिवार को गाडरवारा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत चामचौन टोला
आफतगंज
में जिला स्तरीय महापंचायत का आयोजन समाज के पंच छोटेलाल कहार (बोदरी) की अध्यक्षता में किया गया | एवं समाज के पंच श्री मुन्नालाल जी कहार घटोइया (गरधा), श्री जमुना प्रसाद जी कहार पटैल (मडगुला) श्री करेलाल जी पटैल (डोलाबाबा) एवं श्री सोमनाथ जी कहार बड़कुर (मेहरागांव) उपस्थित थे ।इस महापंचायत का उद्देश्य मुखिया का चयन एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों रीति-रिवाजों एवं नशा मुक्ति संबंधी विषयों पर विचार विमर्श कर समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर समाज जागरूकता को बढ़ाना था । पंचायत का शुभारंभ सतपाल महाराज, निषादराज एवं मां शक्ति की पूजा अर्चना के साथ हुआ । सर्वसम्मति से
रामफल कहार
को जिला स्तर का मुखिया बना दिया गया ।रामफल कहार को पगड़ी बांधकर पंडित बसंत जी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ राजतिलक सभी समाज भाइयों ने किया और सर्वसम्मति से समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
जिसमें समाज के पढ़े-लिखे युवाओं को विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ाने मे भागीदार बनाया जाए । उद्बोधन की श्रृंखला में पंच श्री छोटेलाल कहार ने कहा कि समाज की रोजी-रोटी रेतबाड़ी था, क्योंकि अब ठेकेदारों का कब्जा है समाज हित और रोजी रोटी के लिए शासन से मांग है कि समाज को रेतवाडी के पट्टे, मछुआ क्रेडिट कार्ड व अनुसूचित जनजाति की सुविधाओं का लाभ समाज को दिया जाए । पंच श्री मुन्ना लाल जी कहार का कहना है कि सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम (शादी,गंगापूजन) में जो समाज बंधु शराब पीकर उपद्रव मचाएगा/नशाखोरी करके आएगा समाज के द्वारा दंड का भागीदार रहेगा । पंच श्री जमुना प्रसाद जी कहार का कहना है कि समाज में दहेज लेने-देने की प्रथा चल रही है उसको पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए कहार समाज इस प्रथा का बहिष्कार करती है ।सभा के अंत में समाज के मुखिया श्री रामफल जी कहार ने कहा कि जो गौ-हत्या मानव-हत्या(सबसे बड़ा अपराध) के आरोपी हैं समाज हित के लिए जल्द से जल्द सुधार कर लेवे |समाज के मुखिया श्री रामफल जी कहार ने सभी समाज भाइयों बहनों एवं नौजवानों से अपील की है कि एकजुटता के साथ आगे आएं एवं अपनी समाज का नाम रोशन करें "जय निषाद
।इस महापंचायत में करीबन 42 गांव से बड़ी संख्या में कहार भाई उपस्थित रहे, जिसमे बैजनाथ कहार,दशरथ जी कहार,हलकोरी कहार,सुमेर कहार,हाकम कहार,जसवंत कहार,वीरा लाल कहार, आसाराम कहार,मुन्ना कहार,हल्के कहार,टंटू कहार,कन्हैया लाल कहार,मदन लाल कहार, बुद्धेलाल, राकेश कहार,भाई साहब कहार,सुदामा प्रसाद कहार,कारेलाल,नंदराम,परसराम,कन्हैया कहार,लीलाधर, पूरन कहार,राजू कहार,गोलू कहार,गनेश कहार, कमोद कहार,परसोत्तम,परमलाल कहार,संदीप,कन्हैयालाल,दीपचंद कहार,लाल साहब,छोटेलाल,जयंत कहार,भोजराज,बाबूलाल,ज्ञानी प्रसाद,ओंकार,मोहनलाल,दामोदर कहार,कैलाश कहार,सीलाबाई,रामवतीबाई,हल्कीबाई, सत्तोबाई,रानीबाई कहार एवम समस्त कहार समाज। मंच संचालन संतोष कहार एवं आभार महेश कहार के द्वारा किया गया।
: गाडरवारा,प्राथमिक शालाओं में हुए शाला प्रबंधन समितियो के प्रशिक्षण व शपथ ग्रहण समारोह
Mon, Feb 28, 2022
गाडरवारा। सोमवार को क्षेत्रीय समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियो के प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में सिराज अहमद सिद्दिकी एवं देवरी (मिढवानी) की प्राथमिक शाला में सुरेंद्र पटैल ने शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। साईंखेड़ा व चीचली विकासखंडों की अनेक प्राथमिक शालाओं में भी सदस्यो को शाला प्रबंधन में पालकों की भागीदारी से जुड़े विषयो पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री की पाती सहित शाला प्रबन्धन से जुड़ी सामग्री सदस्यो को दी गई। प्रशिक्षणो में स्कुलो के शिक्षक, शाला प्रबन्धन समिति के सदस्य मौजूद रहे।