: गाडरवारा,एसडीएम की पहल एवं अदिति न्यूज की खबर का हुआ असर
Thu, Mar 3, 2022
सांगई, बोदरी एवं टिमरावन में स्कुलो के बिगड़े हेडपम्पो में हुआ सुधार
गाडरवारा। 20 फरवरी को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरो एवं एसडीएम गाडरवारा सृष्टि देशमुख की पहल का असर देखने को मिला है । खबरो के प्रकाशन एवं शिक्षको द्वारा ग्राम सांगई, बोदरी एवं टिमरावन के स्कुलो में बिगड़े हेडपम्पो के चलते उपजी पेयजल समस्या से एसडीएम को अवगत कराने के बाद उक्त तीनों स्कुलो के हेडपम्पो को पीएचई विभाग ने सुधार दिया है। हैडपम्प सुधरने से तीनों ग्रामो के स्कुलो के बच्चों को पेयजल समस्या से निजात मिली है। उल्लेखनोय है कि ग्राम सांगई, बोदरी, टिमरावन ग्रामो के स्कुलो में लंबे समय से हैडपम्प बिगड़े पड़े थे जिससे छात्र छात्राओं को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था । स्कुलो के शिक्षको ने बिगड़े हेडपम्पो को सुधारने हेतु बाकायदा पीएचई विभाग को जानकारी भी दी इसके बावजूद विभाग बिगड़े हेडपम्पो को सुधारने में रुचि नही दिखा रहा था एवं समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। परेशान होकर बोदरी के प्रधानपाठक विनीत कौरव एवं सांगई के शिक्षक मधुसूदन पटैल ने एसडीएम सृष्टि देशमुख को बिगड़े हेडपम्पो से हो रही पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए उनके जल्द सुधार की बात कही। इसके अलावा नगर के पत्रकारो को भी उक्त समस्या की जानकारी दी गई । पत्रकारो ने भी इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए अखबारों में बिगड़े हेडपपो से जुड़ी खबर की प्रकाशन किया । ख़बरो के प्रकाशन एवं एसडीएम की सार्थक पहल के चलते ग्राम सांगई, बोदरी एवं टिमरावन ग्रामो में स्कुलो के बिगड़े हेडपम्पो का सुधार होने से बच्चों, शिक्षको एवं ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिली है एबं उन्होंने एसडीएम सृष्टि देशमुख एवं पत्रकारो के प्रति आभार जताया है।
: गाडरवारा,महिला पतंजलि ग्रुप की महिलाओं को बरिष्ट नागरिको के अधिकारों की दी जानकारी
Thu, Mar 3, 2022
गाडरवारा।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार को नगर के महिला पतंजलि ग्रुप गाडरवारा में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन ने महिलाओं को बारिष्टजनो के विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं।
: गाडरवारा,विभिन्न समस्याओं को लेकर सोंपा ज्ञापन
Wed, Mar 2, 2022
गाडरवारा। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्य प्रदेश इकाई गाडरवारा के बैनर तले राज्यपाल के नाम विकलांगों ने गाडरवारा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। विकलांगों की मुख्य समस्याएं हैं विकलांग जन रोजगार से वंचित हैं विकलांग जन को उचित रोजगार जिले के शिक्षण आधार पर व्यक्ति विकलांग पदों पर भर्ती किया जाए , विकलांक भवन की मांग की गई पेंशन वृद्धि की बढ़ाने की बात की बस में आरक्षण ना मिलना एवं बस संचालकों द्वारा विकलांगों के साथ अभद्रता करने पर विकलांगों को बहुत असुविधा को लेकर और प्रधानमंत्री आवास योजना में विकलांग जनों को आवास योजना का लाभ दिया जाए जैसी तमाम महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में गाडरवारा तहसील परिसर में एकत्रित हुए सभी विकलांग जन ने सौंपा एसडीएम सृष्टि देशमुख को ज्ञापन। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश रजक ,जिला अध्यक्ष कुलदीप, विजयपुर जिला उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा ,राज अवस्थी ,केशव जाटव ,भोपाल वैष्णव भारत धानक, प्रशांत धौरे ,जब्बार राजपूत, नीरज कौरव, येश पांडे।