: गाडरवारा,स्कुलो में हेण्डपम्प खराब होने से हो रहीं पानी की किल्लत
Sat, Feb 19, 2022
गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोदरी की शासकीय प्राथमिक शाला , ग्राम टिमरावन एवं सांगई की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शालाओ के हेण्डपम्प बिगड़े पड़े है जिसके चलते बच्चों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्कुलो के शिक्षको द्वारा बाकायदा बिगड़े हेण्डपम्प सुधारने हेतु पीएचई विभाग को जानकारी अनेक बार दी जा चुकी है इसके बाद भी हेण्डपम्प नही सुधारे गये है जिसके चलते छात्र छात्राओं हेतु पीने के पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। सांगई के छात्र सुनील केवट ने बताया की हम लोगो को हेण्डपम्प खराब होने के चलते घरों से पानी की बॉटल में पानी लाना पड़ता है यदि हेण्डपम्प ठीक रहता तो हम लोग स्कूल में ही पानी भर लेते। छात्रा रेखा केवट ने वताया कि पीएम पोषण योजना अंतर्गत स्कूल में खाना खाने के उपरांत पानी की बहुत दिक्कत होती है। ग्राम बोदरी में प्रधानपाठक विनीत कौरव ने बताया की स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या अधिक है ऐसे में हैडपम्प बिगड़ने से हालात बुरे हो गए है। मेरे द्वारा इस संबंध में पीएचई विभाग को लिखित ओर मौखिक सूचना दी गई है लेकिन अभी तक हैडपम्प नही सुधरा। जनापेक्षा है की पीएचई विभाग स्कूलों में बिगड़े हैंडपम्पों को जल्द सुधरवाकर पेयजल संकट से जल्द निजात दिलाएगा।
: गाडरवारा,नासिर मासाब को श्रद्धांजलि अर्पित
Sat, Feb 19, 2022
गाडरवारा।सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत और नगर के प्रतिष्ठित सभी वर्गों के लोगों आत्मीय स्थान बना चुके स्वर्गीय मकसूद अहमद नासिर मासाब की. 72 वी जयंती कार्यक्रम उनके व्दारा स्थापित समकालीन संतो दादा धूनी वाले - शिर्डी साईंबाबा - गजानन महाराज शेगांव और सरकार ताजुल औलिया व रामकृष्ण परमहंस सेवा स्थली ताज कृपा दरबार गाडरवारा में सेवा पूजा अर्चना और दरबार क्षेत्र के बच्चों व असहाय जरूरत मंद लोगों को प्रसादी वितरण किया गया । वहीं दूसरी ओर सुबह सभी अनुयायी मित्रों ने आरामगाह जाकर फूल माला चंदन इत्र अर्पित कर श्रध्दांजलि दी।
: गाडरवारा,अहिरवार समाज ने पेश की अनूठी सामाजिक पहल
Fri, Feb 18, 2022
गाडरवारा। दिनांक 16 फरवरी 2022 को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के पावन पर्व के अवसर पर अहिरवार समाज ने पेश की अनूठी सामाजिक पहल किया विधवा महिला एवं विधुर पुरुष का विवाह सामाजिक रीतिरिवाज से समाज के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य से "वर के रूप में हेमराज अहिरवार" (त्रिपालिया) सुपुत्र श्री शिव दास अहिरवार एवं वधु के रुप में "ज्योति अहिरवार"(कुमरे )सुपुत्री छिदामीलाल अहिरवार (कुमरे) की शादी का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त आयोजन अजाक्स गाडरवारा की टीम के विशेष प्रयासों से पुरानी रीति-रिवाजों रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए पूर्ण रीति रिवाज एवं धूमधाम से कराया पुनर्विवाह उक्त अवसर पर वर पक्ष एवं वधू पक्ष के सभी सामाजिक जन उपस्थित रहे एवं उक्त पुनर्विवाह में विशेष रुप से सहयोगी के रुप में म. प्र.अजाक्स गाडरवारा के पदाधिकारियों जिनमें बंशीलाल अहिरवार तहसील अध्यक्ष अजाक्स गाडरवारा, मानकलाल अहिरवार प्रवक्ता, मलखान मेहरा जिला महासचिव, बलदेव प्रसाद खंगार तहसील उपाध्यक्ष अजाक्स, देवेंद्र कुमार पगारे तहसील महासचिव ,प्रेम कोरी महासचिव ,बबलू जाटव जन शिक्षक,सुरेश जाटव महासचिव,बबलू अहिरवार सचिव ,बलराम ठाकुर सचिव ,राजू ठाकुर संयुक्त सचिव,संतोष अहिरवार ऑडिटर, प्रीतम अहिरवार तह. अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ,परसराम अहिरवार ब्लॉक सचिव,कैलाश अहिरवार ब्लॉक एडिटर, राजेश अहिरवार,के साथ मातृशक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनमें डॉक्टर सरोज अहिरवार ए.एम. ओ.,श्रीमती दशोदा अहिरवार शिक्षिका,श्रीमती विनीता अहिरवार समाजसेवी श्रीमती के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया एवं भविष्य में इस तरह के आयोजनों को समाज में बढ़ावा देने व अंधविश्वास एवं कुरीतियों को समाज से खत्म कर एक नए परिवर्तनशील समाज की ओर अग्रसर होने का सभी ने मुक्त कंठ से वचन लिया ।