: नरसिंहपुर,जिलेभर में आयोजित हुए संत रविदास जयंती के कार्यक्रम
Wed, Feb 16, 2022
नरसिंहपुर
।
बरमानकलां में हुआ जिला स्तरीय समारोह का गरिमामयी आयोजनराज्यसभा सांसद सोनी व विधायक पटैल द्वारा हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित
नरसिंहपुर
।
राज्य शासन के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के कार्यक्रम जिलेभर में पंचायत, जनपद एवं जिला स्तर पर बुधवार को आयोजित किये गये। बरमानकलां में जिला स्तरीय समारोह का गरिमामयी आयोजन नवीन विद्या भवन के पास किया गया।
जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, विधायक श्री जालम सिंह पटैल, कलेक्टर श्री रोहित सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित और संत रविदास एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यर्पण कर किया। राज्यसभा सांसद श्री सोनी एवं विधायक श्री जालम सिंह पटैल यहां संत रविदास और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक श्री संजय शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति- जनजाति कार्य विभाग के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, विधायक श्री जालम सिंह पटैल और अन्य अतिथियों ने राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। अतिथियों ने संत मथुरादास जी महाराज एवं श्री रामदयाल शास्त्री के साथ- साथ अन्य संतों को माला पहनाकर और शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
दिव्या झारिया नरसिंहपुर को मप्र लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर कुल 40 हजार रूपये, मनोज चौधरी नयाखेड़ा को मप्र लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर 10 हजार रूपये और अभिषेक अहिरवार देवरी- गाडरवारा को मप्र लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 10 हजार रूपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो दम्पत्तियों को दो- दो लाख रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने कहा कि उल्लास एवं उत्साह से पूरे देश एवं प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई जा रही है। संत रविदास ने सकल समाज को समानता का संदेश दिया। उन्होंने कर्म करने पर जोर देते हुए सामाजिक कुरीतियों, कुप्रथाओं को समाप्त करने की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया। समाज को शिक्षित करने के लिए कार्य किया, जिसे डॉक्टर अम्बेडकर ने आगे बढ़ाया। समाज में इस बात को स्थापित किया कि हम सभी एक मानव जाति के हैं। श्री सोनी ने बरमान में संत रविदास घाट तक के मार्ग निर्माण के लिए सांसद निधि से 5 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की और जनभागीदारी निधि की सहायता से मंदिर के आसपास आवश्यक कार्य कराने पर जोर दिया।
विधायक श्री पटैल ने कहा कि संत सदैव दूसरों को देने का काम करते हैं और उनका जीवन परोपकारी होता है। संत रविदास इसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप पूरे देश में रविदास जयंती समारोह पूर्वक मनाई जा रही है। प्रदेश में पंचायत स्तर तक ये आयोजन हो रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा के अनुरूप केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सबसे पीछे और कमजोर तबके के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को आवास मुहैया कराने, कोरोना से सुरक्षा कवच के लिए वैक्सीनेशन के लिए विशेष कार्य किया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रदेश शासन की संबल योजना से गरीब तबके के लोग लाभांवित हो रहे हैं।
विधायक श्री संजय शर्मा ने कहा कि संत रविदास ने समतामूलक समाज की अवधारणा को मूर्तरूप दिया है। हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये। संत रविदास के विचार पूरी दुनिया के लिए प्रेरक हैं।
कार्यक्रम में श्री अभिलाष मिश्रा एवं सागर के श्री सीताराम अहिरवार ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये। मिश्रा ने अनुसूचित जाति- जनजाति और गरीब कल्याण की केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के बारे में बताया।
इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल से किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल शामिल हुए। श्री चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिसे मौजूद लोगों ने देखा और सुना।
इस अवसर पर संत रविदास जी के भजनों और सहभोज का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम राजेश शाह, ठा. राजीव सिंह, रामनारायण सोनी, शंकरलाल चौधरी, जीएस धुर्वे, डॉ. भरत मेहरा, विनोद मेहरा, प्रेमनारायण अहिरवार, ब्रजलाल अहिरवार, श्री हीरालाल अहिरवार, विनोद मांडले, सचिन सिलावट, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संत, अनुयायी और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण जेपी मिश्रा ने किया।
: शाहनगर,आमने सामने की भिड़ंत मे दो मौत दो गंभीर रूप से घायल,मामला ङुगरगंवा मोङ का
Tue, Feb 15, 2022
शाहनगर ।थाना शाहनगर क्षेत्रांअन्तर्गत कटनी पन्ना रोङ पर ङुगरगंवा के समीप दो मोटर साईकिल की जबरजस्त भिड़ंत मे दोनों मोटर साईकिल चालकों की मौत हो गयी जबकी मोटर साईकिल मे पीछे बैठने वाले गंभीर रूप से घायल हो गये प्राप्त जानकारी के अनुसार म्रतक निजाॅम सिंह ठाकुर 30वर्ष निवासी माधव नगर भनपुरा जिला कटनी अपने साथी अजमेर सिंह पिता जय सिंह तिलमिनी थाना अमदरा जिला सतना जो शाम को शाहनगर थाना क्षेत्र के बहरिया गांव रिश्तेदारी पर आ रहे थे तभी ङुगरगंवा के समीप पहुंचते ही से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल पर म्रतक सलीन चौधरी पिता कमलेश चौधरी उम्र 20वर्ष निवासी घंघरी कला जिला कटनी जो अपने साथी राकेश चौधरी उम्र 22वर्ष निवासी घंघरी कलाॅ जिला कटनी जो थाना शाहनगर के कचौरी एक वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने कचौरी आये थे और बापस घंघरीकलाॅ जा रहे थे तभी दोनो मोटरसाइकिल की जबरजस्त भिड़ंत से घटना स्थल पर सलीन चौधरी निवासी घंघरी कलाॅ एवं निजाॅम सिंह ठाकुर की मौत हो गयी जानकारी लगते ही शाहनगर टी आई विजय कुमार सहित हमराह स्टाप घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल100 ङायल की मदद से घायल अजमेर सिंह एवं रोहित चौधरी को कटनी जिला चिक्तिसालय मे भर्ती कराया गया खबर लिखे जाने तक निजाॅम चौधरी का पी एम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी गयी है जबकी दूसरे म्रतक सलीन चौधरी का पी एम परिजनों की मौजूदगी नही होने से नही पाया लाश मरचुरी मे सुरक्षित रखी जा चुकी है।
: गाडरवारा,पुलवामा हमले में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Tue, Feb 15, 2022
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल ,प्रकाश नामदेव, अंजुलता नेमा , नीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे