Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस। •गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर मां-बेटी घंटों थाने में बैठीं,

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

: गाडरवारा,नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के साथ बैठक का आयोजन 

Aditi News Team

Wed, Feb 16, 2022

गाडरवारा । माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम 0 के 0 शर्मा के निर्देशन में एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 12.03.2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक को सिविल न्यायालय गाडरवारा में न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरणों के निराकरण / राजीनामा के संबंध में सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों / अधिवक्तागणों एवं पक्षकार अधिवक्तागणों की प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया । अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में बताया गया कि इस नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन और लंबित प्रकरणों को समाहित करते हुये प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा से किया जायेगा । उक्त बैठक में श्री संजय वर्मा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित रहें । I

Tags :

जरूरी खबरें