: जबलपुर,दिव्यांग संघर्ष समिति को सेवा अलंकार से सम्मानित किया
Sat, Jan 29, 2022
जबलपुर।पीड़ित मानवता की सेवा के तहत 27 जनवरी की पूर्व संध्या पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एक बार फिर दिव्यांग संघर्ष समिति जबलपुर मध्य प्रदेश को सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया। मम्मतव सेवा संस्थान एवं सदाबहार म्यूजिक कल ग्रुप के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महामंडलेश्वर अखिलेश्वर आनंद महाराज एवं मुख्य अतिथि पूर्व निशक्त आग दिवाकर बनर्जी उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना ,कांग्रेश जबलपुर अध्यक्ष जगत बहादुर अन्नू भैया,डॉ एस पी तिवारी श्रद्धा तिवारी, दीपक पचोरी के द्वारा दिव्यांग संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोनी महामंत्री शेष आनंद अग्रवाल प्रचार मंत्री संजय चक्रवर्ती उत्तम राव कोे शॉल श्रीफलअलंकार से सम्मानित किया।पीड़ित मानव हर वक्त दिव्यांग एवं बुजुर्ग गरीबों की मदद के लिए समिति जो जबलपुर से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में कार्य कर रही है उसके लिए सम्मानित किया गया।
: नरसिंहपुर,जिले के खास समाचार किसान अपने मोबाइल से कर सकेंगे गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन
Fri, Jan 28, 2022
नि:शक्त नर्बदा को मौके पर ही मिली ट्रायसिकल
नरसिंहपुर।.
जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर के ग्राम जमुनिया के निवासी नर्बदा गौंड़ अपने आवेदन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर श्री रोहित सिंह को आवेदन देते हुए बताया कि पैर का पंजा कटा होने से उन्हें चलने- फिरने में काफी दिक्कत होती है। मुझे ट्रायसिकल प्रदान की जाये। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर ही उनकी समस्या का समाधान करते हुए उन्हें ट्रायसिकल प्रदान की।
टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 31 जनवरी को
नरसिंहपुर।
अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के उद्देश्य से जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आगामी टीएल बैठक के साथ 31 जनवरी को आयोजित की जायेगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने दी है।
किसान अपने मोबाइल से कर सकेंगे गेहूं उर्पाजन के लिए पंजीयन
नरसिंहपुर।
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित करने के लिए किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। अब किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। किसान द्वारा निम्नलिखित स्थानों/तरीकों से पंजीयन कराया जा सकेगा।
कृषकों के लिए स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, पूर्व वर्षों की भांति सहकारी समिति, एस.एच.जी., एफ.पी.ओ., एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर जाकर पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। किसानों को 50 रूपए शुल्क के साथ पंजीयन व्यवस्था के लिए एमपी ऑनलाईन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे से किया जा सकता है।
उपार्जन पंजीयन एवं फसल बेचने के लिए उपर्जान केन्द्र, तिथि एवं टाइम स्लॉट चयन करने की समयावधि इस प्रकार है- पंजीयन 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक होगा। उपार्जन केन्द्रों पर पंजीयन प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक और ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर। फसल बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाइम स्लॉट का चयन 7 मार्च से 20 मार्च 2022 तक होगा। यह उपार्जन केन्द्रों पर प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक और ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर होगा। उपार्जन की संभावित अवधि 25 मार्च से 15 मई 2022 तक बताई गई है।
: गाडरवारा,शिक्षा चेतना ने बढ़ाया जिले का गौरव - विल्सन
Fri, Jan 28, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन, बीईओ प्रतापनारायण, बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र वर्मा, बीएसी मनीराम मेहरा एवं डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल की उपस्तिथि में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती जी के चित्र का पूजन कर किया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत शिक्षको ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के दिन जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत शिक्षा चेतना झाँकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिली ट्रॉफी को शिक्षा चेतना टीम के सदस्यों ने डीईओ को सॉंपकर उनका सम्मान किया । कार्यक्रम में शिक्षा चेतना टीम सहित पेंटर मुबीन खान को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती जे एस विल्सन ने कहा की जिले में शिक्षा चेतना यात्रा के सार्थक परिणाम सामने आए है। शिक्षा चेतना टीम द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के चलते जिले की शालाओं में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में शिक्षा चेतना टीम द्वारा निकाली गई झाँकी को जिला प्रशासन ने प्रथम देकर सम्मानित किया जिसके चलते समूचे जिले में स्कूल शिक्षा विभाग गौरवान्वित हुआ है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की हल्केवीर पटैल शिक्षा चेतना के कप्तान के रूप में कार्य कर पूरी टीम को साथ लेकर अच्छा कार्य कर रहे है। प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा की कोई भी कार्य लगन से किया जाए तो वह जरूर सफल होता है। शिक्षा चेतना टीम के अंदर कार्य करने का जुनून है। कार्यक्रम को शिक्षक हल्केवीर पटैल, के के राजौरिया, भानु राजपूत,पवन राजोरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रफुल्ल दीक्षित एवं अंत मे आभार प्रदर्शन धर्मेन्द्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम मे जनशिक्षक प्रशांत राय, रोहित वाल्मीक, अरुण तिवारी, पवन कुमार राजौरिया, सुषमा तिवारी, अनुरूद्ध अवस्थी, प्रभात रूसिया, भानुप्रताप राजपूत, सरदार सिंह राजपूत पोहुपसिंह पटैल, विनय रावत, रामस्वरूप बसेड़िया, राघवेन्द्र सिंह राजपूत, तुलसा वर्मा, शेख जाफर खान, पेन्टर मुबीन खान, जी एस मेहरा, रामनारायण तिवारी, पूनम बसेड़िया, मोनिका राय, पूनम बसेड़िया, पुष्पा सिलावट, मीना अग्रवाल, दीप्ति विश्वकर्मा, तुलसा वर्मा, संतोष पटैल, लालसिंह लोधी, चन्द्रशेखर बसेड़िया, अमन शर्मा, रत्नेश मिढ़ौतिया, मनीषा चौकसे एवं निर्मला अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।