: गाडरवारा,भारतीय सेना के जबानों का किया सम्मान
Fri, Jan 28, 2022
गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के तत्वधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में परमार्थ सेवा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय साईं सदन जगदीश वार्ड में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक आशीष राय,संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव एवं अशोक राय, अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,वरिष्ठ सदस्य रंजन स्थापक, शिवपुराणाचार्य पवन शर्मा की उपस्थिति में भारतमाता,विवेकानंद जी एवं साईं बाबा के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने गणतंत्र दिवस संगोठी के माध्यम से 26 जनवरी की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए भारत के सविंधान बनने से लेकर आजादी प्राप्ति के संधर्ष का प्रस्तुत किया। जिले के शहीदों को याद किया जिनके कारण हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इसके उपरांत परमार्थ सेवा सम्मान समारोह में भारतीय आर्मी जबान जगदीश वैष्णव, दीपक पवार, भरत वैष्णव को प्रशस्त्रि पत्र,साईं चुनरी,मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही भूतपूर्व भारतीय आर्मी सैनिक खुशाल सिंह झारिया, कपिल सोनपुर, वरिष्ठ पशु चिकिसक डॉ सुनील ब्रिजपुरिया, जनस्वास्थ्य रक्षक डॉ कमलेश सोनी, वरिष्ठ शिल्प कलाकार बादशाह खान ,रक्तवीर सकिर खान का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के जबानो ने ऐसे आयोजनों पर समिति की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया साथ ही हर माता पिता से एक बेटा या बेटी सेना में भेजने की अपील भी की। मंच का संचालन बबलू कहार आभार व्यक्त आशीष राय ने किया। इस अवसर पर समिति के समस्त इकाई के सदस्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,बीटीआई स्कूल में शिक्षा चेतना झाँकी के सदस्य हुए सम्मानित
Fri, Jan 28, 2022
गाडरवारा। गत दिवस गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में शिक्षा चेतना झाँकी का प्रदर्शन शिक्षा चेतना प्रमुख हल्केवीर पटैल, उच्च माध्यमिक शिक्षक कृष्णकुमार राजौरिया एवं पवन राजौरिया एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया। झांकी में प्रथम स्थान हासिल करने पर शिक्षा चेतना टीम को पुरुस्कृत किया गया था। बीते दिवस जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षा चेतना टीम के गाडरवारा आगमन पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य जय मोहन शर्मा , आदर्श स्कूल प्राचार्य के के वर्मा , प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक सहित शिक्षको की उपस्तिथि में ढोल बाजे के साथ फूल माला पहनाकर एव मिठाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य जय मोहन शर्मा ने कहा की जिला मुख्यालय पर शिक्षा चेतना झाँकी को प्रथम स्थान मिलना गौरव की बात है। आदर्श प्राचार्य के के वर्मा ने कहा की शिक्षा चेतना टीम को कड़ी मेहनत के बलबूते ही ये सम्मान मिला है। प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा की शिक्षा चेतना झाँकी के सम्मान ने शिक्षको को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम को शिक्षक हल्केवीर पटैल, कृष्ण कुमार राजोरिया , पवन राजौरिया , सुरेन्द्र पटैल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा ब्राउन ने किया। इस अवसर पर विनय शंकर शर्मा, मनमोहन शर्मा, शिल्पी गुप्ता,मिश्रा मेम, मधुसुदन पटैल,राजेन्द्र गुप्ता , राकेश शर्मा , डी एस साहू, अंशुमान दुबे , आलोक सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।