: नरसिंहपुर,प्रभारी मंत्री ने बंधाया परिजनों को ढांढस
Mon, Jan 17, 2022
नरसिंहपुर।
नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 15 के ग्राम कठौतिया में 13 जनवरी को एक मकान में आग लगने से 17 वर्ष की युवती की जलकर मृत्यु हो गई थी। प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह प्रशासनिक अमले के साथ रविवार को मृत युवती के परिजनों से मिले और उन्हें इस विकट दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मंत्री डॉ. शाह ने परिजनों से कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है। उन्होंने युवती के परिवार को 15 हजार रूपये की सहायता राशि तत्काल मुहैया कराने के निर्देश एसडीएम को दिये। इसके अलावा मकान के लिए 40 बल्ली, 100 बांस, राशन एवं बर्तन सामग्री की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि इन व्यवस्था के बावजूद शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि भी शीघ्र मुहैया कराई जायेगी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: सहायक प्रोधोगिकी नवाचार पर वेबिनार 17 जनवरी को
Sun, Jan 16, 2022
गाडरवारा। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 17 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक कक्षा 1 से 12 वी तक के छात्र छात्राओं के लिये समावेशी शिक्षा के लिए सहायक प्रौद्योगिकी नवाचार विषय पर एक बेविनार का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम भारत मे समावेशी शिक्षा के विजन पर केंद्रित होगा तथा इसमे मुख्यतः दिव्यांग छात्र छात्राओं को सीखने के समावेश को बढ़ावा देने वाले उपायों पर चर्चा होगी। वेबिनार का प्रसारण डीटीएच चेनल पर होगा। जिले के समस्त प्राचार्यो, प्रधानपाठक, शिक्षको ,छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से बेविनार में जुड़ने की अपील जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से की गई है।
: स्वच्छता सर्वेक्षण मे बीटीआई स्कूल को मिला दूसरा स्थान
Sun, Jan 16, 2022
स्कूल में खुशी का माहौल
गाडरवारा। गत दिवस नगरपालिका गाडरवारा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्य कर जागरूक करने वालों का सम्मान किया गया। नपा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निकाय क्षेत्र की सीमा में विभिन्न क्षेत्रों सहित स्कुलो की स्वच्छता रैकिंग की गई। जिसके परिणाम में स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) को दूसरा स्थान मिला। बीते दिवस नपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय राजौरिया , ब्राड एम्बेसडर दीपक दुबे सहित अन्य अतिथियॉ द्वारा बीटीआई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। स्कूल के सम्मानित होने की खबर से स्कूल में खुशी का माहौल व्याप्त है। स्कूल में स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए स्कूल में शिक्षको व कर्मचारियों ने पुनः स्वच्छता की शपथ ली । इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा की स्कूल को सम्मानित होने का श्रेय प्रमुख रूप से स्टाफ एवं छात्रों को जाता है । हम सभी स्वच्छ बीटीआई स्वच्छ गाडरवारा की संकल्पना लेकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।