: गाडरवारा,शक्ति सुगर मिल प्रबंधक शैलेन्द्र जैन द्वारा 3 दिवस के अंदर किसानों की समस्या का समाधान करने का दिया आस्वासन,
Tue, Jan 4, 2022
गाडरवारा। सँयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसानों को शक्ति सुगर मिल द्वारा ग्रुप सिस्टम बनाकर ग्रुप के हेड द्वारा मनमर्जी कर अपने चहेतों का एवं खुद का जड़ी ट्रैजडी तो छोड़ो नोरपा तक दी जा रही है। ग्रुप के अन्य किसान को लेबर टीम चाहिये तो उनसे प्रति किवंतल फेक्ट्री रेट से अधिक पैसा लिया जा रहा है एवं फेक्ट्री के साथ रजिस्टर्ड ट्रेक्टर पर भी डेढ़ गुना अधिक भाड़ा बसूल किया जा रहा है।बड़े किसानों के खेत में लगातार गन्ना कट रहा है एकड़ दो एकड़ बाले की लाइन नहीं लग रही।
उक्त समस्याओं के समाधान के लिए आज 4/1/2022को मोर्चा द्वारा 12 बजे सेगाडरवारा मिल गेट के सामने दरी बिछाकर गेट बंद धरना शुरू किया।
प्रबंधन द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल को बातचीत करने बुलाया लेकिन किसानों ने कहा प्रबंधन धरना स्थल पर किसानों के बीच आकर बात करे अन्यथा किसान चक्का जाम करने रोड पर जाएगा।पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर प्रबंधक शैलेन्द्र जैन को धरना स्थल पर किसानों के बीच आना पड़ा।लगभग किसानों एवं प्रबंधन के बीच डेढ़ घण्टे की जद्दोजहद के बाद तीन दिन के अंदर ग्रुप के सभी किसानों का नियमानुसार गन्ना उठाने, मिल रेट से अधिक भाड़ा एवं लेबर से पैसे नहीं लेने का पूर्ण आस्वासन दिया इस शर्त पर मोर्चा द्वारा मिल गेट पर जारी धरना स्थगित किया।
सभी ने निर्णय लिया 3 दिवस के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो मिल की तालाबंदी करते हुए चक्काजाम करने मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जबाबदारी प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की होगी
आंदोलन में मोर्चा के ब्रजमोहन कौरव, दिनेश ढिमोले, जगदीश पटेल, अनिल कौरव अन्नू पटेल, लालसाहब वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, देवेंद्र वर्मा यदुराज वर्मा, भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, सज्जनसिंह पटेल, रामकुमार पटेल, ठाकुर साब, महेंद्र पटेल, सत्य नारायण कौरव, रजनीश कौरव, राजेश साहू, जगदीश कौरव, पहलवान पटेल, धनराज पटेल, हरिगोविंद के अलावा सैकड़ोकिसान मौजूद रहे।
: गाडरवारा,देवरी में शिक्षक संगोष्ठी संपन्न
Mon, Jan 3, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देवरी (मिढवानी) में शाला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पटेल व प्राथमिक शिक्षक कृष्णकांत पटेल के सौजन्य से शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण ने अध्ययन- अध्यापन, पठन-पाठन व शिक्षा गुणवत्ता पर विचार साझा करते हुए कहा की शिक्षक विद्यार्थियों को ऐसी तालीम दें कि वे जो वाचन करते हैं, जो पढ़ पाते हैं वो विषय वस्तु विद्यार्थी ज्यों के त्यों लिख सकें तभी परिपक्वता मानी जायेगी। संगोष्ठी में बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की कोरोनाकाल में बच्चों की पढ़ाई का स्तर कमजोर हुआ है । हम सभी का शिक्षक होने के नाते दायित्व बनता है की हम बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने में पूरी कोशिश करें। संगोष्ठी को संकुल प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे, शिक्षक हल्केवीर पटैल एव पवन राजौरिया ने भी संबोधित करते हुए शालाओं में शिक्षा गुणवत्ता विकसित करने की बात पर जोर दिया। संगोष्ठी के अंत मे उपस्थित शिक्षकों को नववर्ष के कैलेंडर वितरित किए गए। संगोष्ठी का संचालन सुरेंद्र पटैल ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आनंद चौकसे, वेनिशंकर पटैल, बीएसी योगेन्द्र झारिया,जनशिक्षक प्रशान्त राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपूत,देवी सिंह कीर, प्रमोद पठारिया, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, सिराज अहमद सिद्धिकी,मधुसूदन पटैल,मुकेश पटैल,राजेन्द्र गुप्ता,भानु राजपूत, पुहुप पटैल, ब्रजेश चौकसे ,प्रभात रूसिया, विनय रावत, मालती ब्रिजपुरिया, सतीश कौरव, कृष्ण कुमार पाठक, प्रकाश रूसिया, राधेश्याम कौरव , भुवन पटैल,ब्रिजपुरिया जी, प्रमिला कहार सहित अन्य उपस्थित रहे।
: जबलपुर के नए निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने संभाली निगम की कमान
Mon, Jan 3, 2022
जबलपुर। नगर निगम के नए निगमायुक्त बनाए गए आइएएस आशीष वशिष्ठ आज सोमवार को नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने कहा कि शहर में हित में कराए जा रहे विकास कार्यों को पहले देखेंगे, समझेंगे उसमें गलती या कमियां को दूर करने के प्रयास करूंगा। नागरिकों शहर के विकास व निर्माण कार्यों से नागरिकों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर शहर का विकास करना पहली प्राथमिकता होगी।