: गाडरवारा,बगदरा में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
Tue, Jan 11, 2022
गाडरवारा। गत दिवस नेहरू युवा केंद्र नरसिंहपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी प्रणीत सागवीकार एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चंद्रभान साहू राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक द्वारा समीपी शासकीय माध्यमिक शाला बगदरा में "केच द रेन" विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने बहुत ही आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से जल हैं जीवन का आधार,इसे व्यर्थ करके ना करो बेकार का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, मदन गोपाल चौधरी, राजेन्द्र गुप्ता एवं अनिल पटेल की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा,शालाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशालाओं का हुआ आयोजन
Tue, Jan 11, 2022
गाडरवारा। गत दिवस लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर एसएमडीसी सदस्यों एवं शिक्षको की एकदिनी उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत बीटीआई स्कूल, उत्कृष्ट साईंखेड़ा, आमगांव छोटा , निमावर, डुंगरिया, देतपोन, बरहटा, बिचुआ, झाझनखेड़ा, सिरसिरी एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत उत्कृष्ट चीचली, रायपुर, खडई, पनागर,पनारी, गांगई, हीरापुर, बसूरिया सहित अनेक ग्रामो के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिचय, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा शिक्षा सीखने की नींव , बुनियादी साक्षरता तथा संख्या ज्ञान , ड्राप आउट बच्चों की संख्या कम करना सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई । कार्यशालाओ को हाईस्कूल पनारी में रमसा प्रभारी जीएस पटैल,उत्कृष्ट चीचली मे प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या व सत्यम ताम्रकार, बीटीआई गाडरवारा में प्राचार्य जयमोहन शर्मा, उत्कृष्ट साइखेड़ा में प्रभारी धर्मेन्द्र वर्मा , बम्होरी कला में प्राचार्य मुमताज खान , बिचुआ में प्रभारी श्रीमती संगीता मेहरा ने संबोधित किया। कार्यशालाओ में शिक्षको व एसएमडीसी सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
: गाडरवारा,प्रतिभा पर्व संबंधित उन्मुखीकरण संपन्न
Tue, Jan 11, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों का प्रतिभा पर्व संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या द्वारा समय सीमा में प्रतिभा पर्व सामग्री प्राप्त करने के उपरांत 15 जनवरी को निर्धारित बुकलेट छात्रों को वितरित करने तथा राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त समय सारिणी अनुसार 17 जनवरी से 24 जनवरी तक मूल्यांकन संपादित करने के निर्देश दिए। बीआरसी डी के पटैल द्वारा मध्यान्ह भोजन के शेष खातों अपडेशन के कार्य, शालेय स्वच्छता, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन, पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था, विद्यार्थियों की रोटेशन पद्धति अनुसार बैठक इत्यादि बिंदुओ पर चर्चा की। उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में पदस्थ शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र के निर्देशानुसार रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत आगामी 14 सप्ताह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा पढ़ना-बढ़ना नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत परिषद के विभिन्न वार्ड तथा ग्रामो का सर्वे कार्य पूर्ण कर असाक्षर व्यक्तियों की सूची बनाकर सामाजिक चेतना केंद्र संचालित किए जाने के संबंधित समस्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की एवं राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट स्कालरशिप परीक्षा संबंधी विशेष निर्देश तथा संशोधित समय सारणी, पुनर्नियोजित पाठ्यक्रम, निष्ठा प्रशिक्षण इत्यादि से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मुकेश कटारे उच्च श्रेणी शिक्षक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसनों, लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, योगासन इत्यादि पर प्रकाश डाला। उन्मुखीकरण में सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों ने सक्रिय सहभागिता दी।