: गाडरवारा,शालाओं में मनाई गई विवेकानंद जयंती
Wed, Jan 12, 2022
गाडरवारा। गत दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती क्षेत्र की शालाओं में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की इस अवसर पर शालाओं में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर वाद विवाद, भाषण प्रतोयोगिताओ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये गए। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांडिचेरी में आयोजित 25 वे राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव पर युवाओं को संबोधित भाषण का स्कुलो में लाइव टेलीकास्ट टेलीविजन एवं एलईडी पर दिखाया गया । जिन स्कुलो में टेलीविजन की सुविधा नही थी वहां रेडियो पर कार्यक्रम सुनवाया गया। गौरतलब है की इस बार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कुलो में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कोविड 19 की वजह से नही कराये गए । घरों पर ही शिक्षको व छात्रो ने स्वेच्छा से सूर्य नमस्कार के तहत प्राणायाम किए।
: गाडरवारा,विश्व हिंदी दिवस मनाया
Tue, Jan 11, 2022
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक डी एस धानक एवं शिक्षको ने विश्व हिंदी दिवस के विषय मे जानकारी देते हुए बताया की 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन के बाद से ही हर साल इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षको ने छात्र छात्राओं से प्रतिदिन हिंदी में शुद्ध लेख लिखने की आदत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर शाला से अनुभूति शिविर छोटा जबलपुर में शामिल हुए छात्रों राजा केवट,बसंत केवट, सौरभ केवट, बलराम केवट एवं पवन कहार को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, दशरथ जाटव,विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एव लता कहार सहित स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने टेकापार पहुंचकर बढ़ाया शिक्षको एवं छात्रो का मनोबल
Tue, Jan 11, 2022
गाडरवारा। पिछले दिनों प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चीचली ब्लॉक अंतर्गत टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला के बेहतर नवाचारों से जुड़ी खबर के प्रकाशन के सुखद परिणाम सामने आए है। बीते दिवस टेकापार की एकशिक्षिकीय माध्यमिक शाला में हो रहे अच्छे कार्यों व नवाचारों की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने ग्राम टेकापार पहुंचकर शासकीय माध्यमिक शाला एबं प्राथमिक शाला के बच्चों को स्वेटर प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन करते हुए उनके द्वारा बनाये विज्ञान मॉडलों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की एवं बालसभा में रामायण के आयोजन को सराहा। उन्होने इस अक्सर पर कहा की माध्यमिक शाला में सिर्फ एक शिक्षक होने के बाद भी शिक्षिका श्रीमती सुनीता सोनी ने बेहतर नवाचारों एवं टीएलएम का उपयोग करके बच्चों को बेहतर शिक्षा दी है । उन्होंने कहा की शिक्षा चेतना के जरिये जिले की शालाओं में हो रहे बेहतर कार्यो की जानकारी मिली है। हम चाहते है की शिक्षा चेतना की मजबूती से जिले में नवाचार विकसित हो जिससे जिला प्रदेश एवं देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बने। इस अवसर पर शिक्षक व शिक्षा चेतना प्रमुख हल्केवीर पटैल, श्रीमती सुनीता सोनी, महेश प्रसाद नेमा, गणेश कौरव, संतोष वर्मा, अतिथि शिक्षक रूपराम मालवीय, अभिजीत पाठक आदि उपस्थित रहे।