Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: भोपाल,बाँस की फसल अन्य फसलों से सुरक्षित और लाभदायक: प्रमुख सचिव वन वर्णवाल

Aditi News Team

Thu, Jan 13, 2022

भोपाल।बाँस की फसल अन्य फसलों की तुलना में सुरक्षित और अधिक लाभदायक है। बाँस की फसल की खासयित यह भी है कि यह किसी भी मौसम में खराब होती। प्रमुख सचिव, वन अशोक वर्णवाल ने यह बात हरदा में बाँस वृक्षरोपण के लिए कृषकों की एक दिवसीय कार्यशाला में कही।

प्रमुख सचिव श्री वर्णवाल ने बताया कि बाँस की फसल इस दृष्टि से भी बेहत्तर है कि इसे एक बार लगाने के बाद हर साल इसका उत्पादन प्राप्त होता है। बाँस की फसल में खर्चा कम होने के साथ मानव श्रम भी बहुत कम लगता है। एक हेक्टेयर में 625 पौधे लगाये जा सकते है। किसान शासकीय नर्सरी से बाँस के पौधे खरीद सकते है। उन्होंने कहा कि बाँस की फसल पर्यावरण के लिए लाभकारी, हरियाली बढ़ाने के साथ तापमान संतुलित करने में सहायक है।

राज्य बाँस मिशन के सी.ई.ओ. डॉ. यू.के. सुबुद्धि ने बताया कि राज्य बाँस मिशन योजना में किसानों द्वारा निजी भूमि पर बाँस रोपण किया जाता है। रोपित बाँस के पौधों के लिए 3 वर्ष में 120 रूपये प्रति पौधे के मान से किसान को अनुदान दिया जाता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें