: गाडरवारा,विदाई समारोह आयोजित
Sun, Jan 9, 2022
गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर के शासकीय हाईस्कूल में जनशिक्षाकेन्द्र अंतर्गत कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों धनीराम मालवीय, दीपचंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त तथा सुमरन शाह मसराम , गिरवर मेहरा के स्थानांतरण पश्चात विदाई समारोह का आयोजन बीईओ ए. एस. मसराम, बीआरसी डी. के. पटैल और डीडीओ वी. के. कौरव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। तदोपरांत उपस्थित अतिथियॉ एवं सेवानिवृत्त और स्थानांतरित कर्मचारियों का स्वागत संकुल प्राचार्य रामू सिंह मरावी, जनशिक्षक अजय नामदेव, अजेश कुमरे एवं जनशिक्षाकेन्द्र के अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त तथा स्थानांतरित कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर बीईओ, बीआरसी तथा डीडीओ द्वारा विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों ने शिक्षको की प्रशंसा की तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने संस्मरण साझा किये गए। कार्यक्रम में शिक्षक प्रेमनारायण कौरव, अमोल राजपूत, विचित्रवीर्य राजपूत, मंजूलाल कौरव द्वारा बीईओ, बीआरसी और डीडीओ को स्मृतिचिह्न भेंट किये गए।अंत मे विपिन फौजदार द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सुनील सोनी, नरेश कौरव, श्रीमती रेखा चौहान, श्रीमती दीप्ति शर्मा और जनशिक्षाकेन्द्र के अन्य समस्त शिक्षक साथियों ने अपनी उपस्थिति दी।
: गाडरवारा,अनुभूति कार्यक्रम अंतर्गत साईंखेड़ा विकासखण्ड के स्कूली छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर आयोजित
Sun, Jan 9, 2022
छोटा जबलपुर एवं गोटीटोरिया में हुआ आयोजन
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड की शासकीय शालाओं में पढ़ने वाले 8 से 12 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए अनुभूति कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के द्वारा वन विभाग के सहयोग से छोटा जबलपुर एवं गोटीटोरिया में आयोजित किया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की शिविर में डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, डीएफओ पी डी गेब्रियल के मार्गदर्शन , बीईओ प्रतापनारायण एवं नोडल अधिकारी चंद्रकांत साहू के नेतृत्व में साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत गाडरवारा के बीटीआई स्कूल, कन्या नवीन, कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला , आदर्श स्कूल, माध्यमिक शाला किसानी सहित हाईस्कूल चिरहकलां, बरहटा एवं नवीन माध्यमिक शाला साँगई के 120 छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी। शिविर में शामिल होने के लिये सभी छात्र छात्राएँ शिक्षक शिक्षिकाओं, वन विभाग के रेंजर अरविंद अहिरवार , उप वनमण्डल अधिकारी प्रीति अहिरवार व कर्मचारियों के साथ सुबह स्थानीय बीटीआई स्कूल से बसों द्वारा रवाना हुए । शिविर के प्रथम सत्र में सर्वप्रथम छोटा जबलपुर में छात्र छात्राओं को विभिन्न उपयोगी औषधीय वृक्षो, पुराने समय की कोयला खदान व सीतारेवा नदी से जुड़ी जानकारी स्थल भ्रमण कराकर दी गई। शिविर में मास्टर ट्रेनर श्रीमती शारु ग्रेबियल व शिक्षक संतोष कौरव ने वनस्पतियों एवं अपरदन से जुड़ी जानकारी दी। इसके अलावा डिप्टी रेंजर आर एस खरे एवं अमन खरे ने रिमझा, पलाश, महानीम, अकोला अमलताश के वृक्षों एवं पुरानी सुरंगों, रेल्वे पुल तथा हवादार कुँआ का भ्रमण कराकर महत्वपूर्ण जानकारियो से अवगत कराया। शिविर में सभी को वनों, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शिविर के दूसरे भाग में वन विभाग के गोटीटोरिया रेस्ट हाउस में भोजन उपरांत क्विज प्रतियोगिता डीएफओ पी डी गेब्रियल, शौली गेब्रियल द्वारा आयोजित कराई गई जिसमें स्कूल अनुसार विद्यार्थियों के दल बनाकर उनसे वन अभ्यारणों, वन्य प्राणियों एवं वनस्पतियों से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। प्रश्न मंच में प्रथम बीटीआई स्कूल , द्वितीय कन्या नवीन एवं तृतीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को डीएफओ श्री गेब्रियल, शौली गेब्रियल, बीईओ प्रतापनारायण, चंद्रकांत साहू, मधुसूदन पटैल ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र , पौधे देकर सम्मानित किया। शिविर मे शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पुरुस्कार वितरण समारोह में डीएफओ श्री गेब्रियल ने कहा की अनुभूति कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियो को प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति का अवसर प्रदान करते हुए उनमे वन, वन्य प्राणियों एवं पर्यावरण के महत्व तथा संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। समापन कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष कौरव ने किया । शिविर में उच्च माध्यमिक शिक्षक संजय सोनी, सतीश नाईक, सत्यप्रकाश ढिमोले, अनुज जैन, सचिन नेमा, नारायण सिंह पटैल,ज्योत्सना दुबे, पुष्पा विश्वकर्मा, सीमा कुशवाहा, हरिओम जाटव सहित वन विभाग से मनीष तिवारी ,जीसी मिश्रा, विवेक तिवारी, राधा उइके, प्रिंस साहू, छत्रपाल राजपूत,रवि ठाकुर, सचिन कटारे, पुष्पराज कौरव, सतीश शर्मा, बृजकिशोर ठाकुर, धर्मेन्द्र तिवारी, विमल कौरव, हरिओम वर्मा, उमेश ठाकुर , रानीलता सिंह , नारायण वर्मा, योगेश वर्मा सहित अनेक स्कूली छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,बीपीएमयू बैठक में बीआरसी ने दिए निर्देश
Wed, Jan 5, 2022
गाडरवारा। जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीआरसी डी के पटेल ने प्रतिभा पर्व पर विस्तृत चर्चा, शाला में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालन, शाला भवन की स्वच्छता, पुताई पेंट कार्य, मध्यान्ह भोजन संबंधित खातों का अपडेशन कार्य, छात्रों की मैपिंग, विद्यालय परिसर की साफ सफाई, शाला भवन की दीवार पर अधिकारियों के नंबर अंकित करवाना, व्हाट्सएप असेसमेंट एवम शाला दर्पण मॉनिटरिंग पर विस्तृत चर्चा की। बीएसी अरुण दुबे ने पढ़ना ,बढ़ना, नवसाक्षर अभियान पर तथा सत्यम ताम्रकार द्वारा रीडिंग केम्पेन चौदह सप्ताह संबंधी योजना पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा आगामी माह होने वाले प्रतिभा पर्व 2022 के स्वरूप, अंक विभाजन, बुकलेट वितरण तथा मूल्यांकन पर भी चर्चा की गई। बैठक में सत्यम ताम्रकार, दीपक श्रीवास्तव अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नेतराम कौरव, गोविंद ताम्रकार, बुलन्द कुशवाहा, कैलाश कहार की उपस्थिति रही।