: गाडरवारा,दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं 25 नवम्बर को
Mon, Nov 22, 2021
गाडरवारा। जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के निर्देशानुसार 25 नवम्बर को दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बीआरसी कार्यालय परिसर साईखेड़ा में किया जा रहा है। तत्संबंध में जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की विश्व दिव्यांग दिवस के परिपेक्ष्य में आयोजित इन स्पर्धाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं , सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामर्थ्य प्रदर्शन के तहत ड्राइंग, पेंटिंग, मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं शामिल की गई है। इन प्रतियोगिताओ में साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत समस्त शासकीय शालाओं में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 वी तक के दिव्यांग छात्र छात्राएँ शामिल होंगे। इन प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड स्तर पर प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा 3 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में शामिल होंगे। साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया एवं मनीराम मेहरा ने समस्त प्रधान पाठकों एवं शाला प्रभारियों से उनकी संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिताओ में उपस्थित कराने की अपील की है।
: गाडरवारा,बीपीएमयू बैठक में बीईओ,बीआरसी ने दिए निर्देश
Mon, Nov 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ ए एस मसराम ने शाला में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बीआरसी डीके पटेल ने शाला भवन की स्वच्छता, पुताई पेंट कार्य, मध्यान्ह भोजन संबंधित खातों का अपडेशन कार्य, छात्रों की मैपिंग, विद्यालय परिसर की साफ सफाई, शाला भवन की दीवार पर अधिकारियों के नंबर अंकित करवाना, व्हाट्सएप असेसमेंट एवम शाला दर्पण मॉनिटरिंग पर विस्तृत चर्चा की। बीएसी अरुण दुबे तथा सत्यम ताम्रकार द्वारा ब्रिज कोर्स शिक्षण कार्य संचालित करने संबंधी योजना पर प्रकाश डाला तथा प्रतिदिन छात्रों द्वारा वर्कशीट हल कराकर नियमित जांच के सुझाव दिए। उनके द्वारा आगामी माह होने वाले प्रतिभा पर्व मूल्यांकन पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में सत्यम ताम्रकार, अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नेतराम कौरव, दिलीप राजगौंड़, कैलाश कहार की उपस्थिति रही।
: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा विदिशा एजुकेशन हब बने
Sun, Nov 21, 2021
अब निर्माण और विकास कार्यो को गति देने सभी जिलों में जाऊँगा - मुख्यमंत्री चौहान,कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्यो का लिया जायजा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विदिशा आइडियल जिले के साथ एजुकेशन हब के रूप में भी अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और निर्माण कार्यो को गति देने के लिए लगातार जिलों का दौंरे करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रविवार को विदिशा में शासकीय कन्या महाविद्यालय में लगभग साढ़े आठ करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन साइंस ब्लाक के कक्षों और कन्या छात्रावास के कार्यो का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्माण ऐजेन्सियों के अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कार्यों में देरी हुई है। लेकिन विदिशा में कार्य की गति संतोषजनक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विदिशा में अभियांत्रिकी कॉलेज पूर्व से है, मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य कोर्सेज में भी लगातार नए संस्थान बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदिशा एजुकेशन हब के रूप में पहचान बनाता है तो सरकार इस दिशा में सभी तरह की मदद करेंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाने के लिए निर्माण स्थल पर मटेरियल लेब भी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। बीडीए के सीईओ श्री बुद्धेश वैद्य ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी।
रुद्राक्ष का पौधा रोपा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय के गार्डन परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपा। विधायक श्री उमाकांत शर्मा, श्रीमती लीना जैन, श्रीमती राजश्री सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी सहित अधिकारी मौजूद रहें।
बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ बेतवा नदी के तट पर स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहन ने मंदिर के विस्तारीकरण कार्यो का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर के समीप निर्माणाधीन ब्रिज के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो।