: गाडरवारा,कोरी समाज युवामण्डल ने किया वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर वाहन रैली का आयोजन
Thu, Nov 25, 2021
गाडरवारा । वीरांगना झलकारी बाई के जन्मजयंती के रूप में कोरी युवा मंडल गाडरवारा द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें कोरी समाज के अनेक युवाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई ब्रजधाम भवन निरंजन वार्ड में इस यात्रा का समापन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्रीमती साधना स्थापक(पूर्व विधायक), पीयूष जैन (भाजपा मंडल अध्यक्ष), सुनील ठाकुर एवं युवाओं के मार्गदर्शक हरीश कोरी व इस अवसर पर मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स से मलखान मेहरा जिला महासचिव, टीकाराम कोरी, जिलासचिव अजाक्स बंशीलाल अहिरवार तहसील अध्यक्ष अजाक्स गाडरवारा, सोमनाथ मेहरा महासचिव, मानक लाल अहिरवार कोषाध्यक्ष ,रोहित वाल्मीकि के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।पूर्व विधायक साधना स्थापक ने कहा 1857 की क्रांति में झलकारी बाई में एक अभूतपूर्व योगदान दिया व संघर्षशील भूमिका का निर्वहन किया जिससे कि इतिहास में उनका नाम अमर हुआ उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और कुछ ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे हमारे क्षेत्र का नाम भी इतिहास में स्वर्णिम हो जाये।हरीश कोरी ने कहा हम सामाजिक लोगों की प्रेरणा व बलिदान की मूर्ति वीरांगना झलकारी बाई की एक प्रतिमा नगर में स्थापित की जाए इसके लिए जल्द ही हम विधायक व शासन प्रशासन से मांग करेंगे एवं कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों और सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर प्रेम कोरी ,बबलू कोरी, रामकिशन राठौर ,महेंद्र कोरी,चंचल कोरी हरीश कोरी, जितेंद्र कोरी भगवानदास कोरी व पं.कमलेश महाराज उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,बीआरसी चंदन शर्मा सम्मानित
Wed, Nov 24, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिले के कलेक्टर रोहित सिंह ने नरसिंहपुर में कोविड 19 टीकाकरण महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान देने के लिए जनपद शिक्षा केन्द्र के बीआरसी चंदन शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री शर्मा को सम्मानित किये जाने पर शिक्षको ने बधाई दी है।
: गाडरवारा,विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजित
Wed, Nov 24, 2021
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखण्ड प्रबंधन इकाई की बैठक बीईओ प्रताप नारायण , बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया एवम मनीराम मेहरा सहित जनशिक्षको की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के समायोजन, 1 से 5 वी तक पढ़ाने वाले शिक्षको के दक्षता आधारित प्रशिक्षण,दक्षता उन्नयन एवं ब्रिज कोर्स का संचालन एवं मॉनिटरिंग,स्कूल में प्रतिदिन होमवर्क दिए जाने एवं उसकी नियमित जांच करने, निःशुल्क गणवेश की समीक्षा एवं ऑनलाइन फीडिंग सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में जनशिक्षक प्रशान्त राय, सुरेन्द्र राजपूत, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, लेखापाल दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे ।