: गाडरवारा,कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज हेतु छात्र छात्राओं ने लिखे अपने पालकों को पत्र
Sun, Nov 21, 2021
वैक्सीनेशन महाभियान में स्कूली छात्र छात्राओं की सराहनीय पहल
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ संजय सोनवणे द्वारा दिये गए निर्दशों के पालन में समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राचार्यो के लिये आदेश जारी कर उनके स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से पत्र लिखवाकर उनके पालकों से वेक्सीन का दूसरा डोज अनिवार्यतः लगवाने के निर्दश दिये गए थे। उक्त आदेश के पालन में गत दिवस शासकीय हाईस्कूल चिरहकला सहित साईंखेड़ा एवम चीचली विकासखण्ड की अनेक शालाओं के छात्र छात्राओं ने बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम , बीआरसी डी के पटैल, चंदन शर्मा सहित स्कूल प्राचार्यो के मार्गदर्शन में वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने हेतु अपने पालकों को पत्र लिखे। चिरहकलां में प्रभारी प्राचार्य खीरसागर मेहरा, श्रीमती आरिका सिजारिया बसंत पटेल , नारायण पटेल श्रीमती नेहा पाठक, संतोष यादव सहित क्षेत्र की अन्य शालाओं में शिक्षको ने छात्र छात्राओं को पत्र लिखने हेतु प्रोत्सहित किया।
: गाडरवारा,श्रमदान कर घाटों पर की साफ सफाई
Sun, Nov 21, 2021
जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्कूलीश्रमदान कर घाटों पर की साफ सफाईछात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
गाडरवारा। गत दिवस जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गए निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा समस्त बीईओ, बीआरसी एवं प्राचार्यो को आदेशित कर नरसिंहपुर जिले को पॉलीथिन मुक्त व स्वच्छ नरसिंहपुर अभियान के तहत नर्मदा एवं सहायक नदियों के तट पर श्रमदान कर साफ सफाई के निर्देश दिए गए थे । उक्त आदेश के पालन में साईंखेड़ा विकासखण्ड की विभिन्न शालाओं के शिक्षको एवं व छात्र छात्राओं द्वारा बीईओ प्रतापनारायण के सतत मार्गदर्शन में नदियों के घाटों पर श्रमदान कर सफाई की गई । उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की स्वच्छता अभियान के तहत गाडरवारा में शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा शक्कर नदी छिडाव घाट , शासकीय उ मा विद्यालय बम्होरीकला के नीलकंठ ईको क्लब के छात्रों द्वारा शोकलपुर नर्मदा तट , शासकीय उ मा विद्यालय पलोहाबड़ा के छात्र छात्राओं द्वारा ग्राम की शक्कर नदी एवं शासकीय हाईस्कूल भटेरा के छात्रों द्वारा ग्राम के नर्मदा तट पर श्रमदान किया गया। श्रमदान के दौरान एनसीसी कैडेट्स सहित छात्र छात्राओं ने साफ सफाई कर पानी पाउच, कागज, बोतलों, पालीथीन एवं अन्य कचरा एकत्रित कर उसका विनष्टीकरण किया। इस अभियान में मुख्य रूप से गाडरवारा में प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, श्रीमती प्रीति देवलिया , संजय सोनी, सतीश नाईक , भटेरा में प्राचार्य सुनीता पटैल व स्कूल स्टाफ, पलोहाबड़ा में प्रभारी प्राचार्य जे एल झरबड़े, शिक्षक हेमंत साहु, प्रेम वैरागी, श्रीमती ललिता सोनी,श्रीमती रश्मि मरकाम,श्रीमती अर्चना तिवारी,भृत्य राजेश कहार एवं शोकलपुर में माध्यमिक शिक्षक प्रसन्न दुबे सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी।
: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिलाओं ने अन्नकूट उत्सव व दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन
Sun, Nov 21, 2021
गाडरवारा। गत दिवस अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन शाखा गाडरवारा के द्वारा अन्नकूट उत्सव के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सदस्या अनिता मालपानी के निज निवास पर अध्यक्षा लता काबरा की उपस्थिति में हर्षौल्लास व परम्परागत रुप से संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में सचिव गीतिका काबरा कोषाध्यक्ष अनिता पलोड भी उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारी सुनीता पलोड, शोभना मूंदडा, सविता काबरा, अनुराधा काबरा,तृप्ति पलोड व सदस्या अनिता मालपानी, अरुणा काबरा,मधु शर्मा,ममता काबरा,प्रमिला पलोड,सारिका मालपानी ने अपना पुर्ण सहयोग दिया। रेणू मालपानी के सदस्यता ग्रहन करने पर सभी ने करतल ध्वनी से स्वागत किया। इस अवसर पर उत्सव से जुड़े भजन कीर्तन गायन व रास नृत्य करके आनंद की अनुभूति महसूस की ।आरती के उपरांत सभी सखियों ने एक साथ महा प्रसाद ग्रहन करके एक दूसरे को धन्यवाद और बधाई के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी महिला संगठन के व्दारा सामाजिक सांस्कृतिक. धार्मिक और सामाजिक कुरीतियों के अलावा स्वच्छता - पालीथीन उपयोग न करने जैसे जनजागरण संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन भी पिछले दिनों किये गये जिनकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है । कार्यक्रम के अवसर पर सभी सदस्याओ ने आगामी समय में विविध आयोजन किए जाने पर चर्चा की ।