Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Wed, Nov 24, 2021

गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखण्ड प्रबंधन इकाई की बैठक बीईओ प्रताप नारायण , बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया एवम मनीराम मेहरा सहित जनशिक्षको की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के समायोजन, 1 से 5 वी तक पढ़ाने वाले शिक्षको के दक्षता आधारित प्रशिक्षण,दक्षता उन्नयन एवं ब्रिज कोर्स का संचालन एवं मॉनिटरिंग,स्कूल में प्रतिदिन होमवर्क दिए जाने एवं उसकी नियमित जांच करने, निःशुल्क गणवेश की समीक्षा एवं ऑनलाइन फीडिंग सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में जनशिक्षक प्रशान्त राय, सुरेन्द्र राजपूत, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, लेखापाल दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें