: गाडरवारा, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का देखा प्रसारण
Thu, Oct 14, 2021
गाडरवारा। गत बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दोपहर 3 बजे से मिंटो हाल भोपाल से सिविल सर्विसेस परीक्षा में चयनित विधार्थियो एवं प्रतियोगी परीक्षाओ के अभ्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले सहित क्षेत्र की शालाओं के कक्षा 11 एवं 12 वी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर एवं स्मार्ट टीवी के माध्यमो से देखा । चीचली विकासखण्ड के ग्राम पनारी सहित साईंखेड़ा ब्लॉक की बहुत शालाओं में स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्र छात्राओं को उक्त प्रसारण दिखाया गया। विदित हो की लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति जे एस विल्सन ने भी समस्त प्राचार्यो को निर्देश देकर फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब की लिंको पर छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन करवाकर उनकी ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की थी।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर जानी उनकी समस्यायें
Wed, Oct 13, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने और इसमें आने वाली दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बिजली, पीने के पानी, हैंडपंप, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कोविड टीकाकरण, अतिक्रमण, मवेशियों को चारा- पानी, बीपीएल कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित जानकारी ली।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल तथा जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, आरआई, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, ग्राम कोटवार और अन्य मैदानी अमला मौजूद था।
कलेक्टर ने लोगों को कोविड वैक्सीन का सेकेंड डोज अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या एवं पेंशन दिलवाने की बात कही। कलेक्टर ने ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव को उक्त कार्य प्राथमिकता से तत्काल करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने मुर्गाखेड़ा में चरनोई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर मवेशियों के लिए चारागाह बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की हिदायत दी। कलेक्टर ने चौधरी टोला में 3 दिन के भीतर हैंडपंप लगवाने के निर्देश पीएचई को दिये।
: नरसिंहपुर, जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Wed, Oct 13, 2021
कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर जानी उनकी समस्यायें
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर एवं बंधी और जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत सरसला में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने और इसमें आने वाली दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बिजली, पीने के पानी, हैंडपंप, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कोविड टीकाकरण, अतिक्रमण, मवेशियों को चारा- पानी, बीपीएल कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित जानकारी ली।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल तथा जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, आरआई, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, ग्राम कोटवार और अन्य मैदानी अमला मौजूद था।
हीरापुर में शेष आयुष्मान कार्ड 3 दिन भीतर बनवाने के निर्देश
हीरापुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बिजली एवं पेयजल की समस्या होती है। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी एवं ईई पीएचई को उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को 3 दिवस के भीतर शेष आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत बंधी में अधिकारियों ने किया पौधरोपण
ग्राम पंचायत बंधी में कलेक्टर श्री रोहित सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री आरएस बघेल द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से आयल गायब होने से संबंधित कठिनाई बताई। इस पर कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा यहां स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने, नालियों की सफाई एवं दवाई का छिड़काव करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिये। इसके पश्चात कलेक्टर ने सरसला में भी लोगों की समस्यायें सुनकर निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।