Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत एवं अतिथि शिक्षकों की विदाई कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Sun, Oct 17, 2021

गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों का स्वागत एवं अतिथि शिक्षकों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की कार्यक्रम में हेमंत शुक्ला की वाणिज्य विषय, कपिल मालवीय की गणित, भारत ताम्रकार की इतिहास, पवन सोनी की जीव विज्ञान एवं कविता छीपा की रसायन बिषय के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति उपरांत पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया एवं शाला में विगत वर्षों से सेवाएं दे रही अतिथि शिक्षिकाओं उषा कौरव तथा नीलम रजक को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने नवीन शिक्षको से उनकी रुचियों, खेलकूद अभिरुचि, अध्यापन कार्य संबंधी विशेषताओं एवं उनके कार्य व्यवहार इत्यादि पर चर्चा की।उन्होंने विदाई ले रही अतिथि शिक्षिकाओं के शाला में किये गए सहयोग, प्रायोगिक कार्यो ,अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उनके भावी जीवन की मंगलमयी कामना की। कार्यक्रम में जी एस मेहरा, वीरेंद्र राजपूत, उषा कुरचानिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में रजनी सराठे, नेहा नेमा, रुकमणी ठाकुर, रजनी जगेत, मधुलिका दुबे, नीतू ठाकुर, अर्चना अवस्थी, सोनम साहू, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव, काशीराम रजक, सरफराज मोहम्मद, श्रीराम जायसवाल , स्वाति साहू, आरती कौरव, रक्षा चौरसिया इत्यादि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन विनीत नामदेव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन वीरेन्द्र राजपूत के द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें