: जबलपुर,राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने शाहपुरा को दी सौगात: मेडिकल उपकरण के लिए आठ लाख रूपए दिए
Tue, Oct 12, 2021
जबलपुर । समाज सेवा कार्य को लगातार आगे बढ़ाते हुए राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने डिंडोरी जिले के शाहपुरा क्षेत्र को मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 8 लाख रूपए प्रदान किए हैं। इससे पहले शाहपुरा रेस्ट हाउस में रोटरी के सदस्य क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी एवं एस डी एम शाहपुरा के द्वारा मेडिकल उपकरण के लिए लगभग 800000 ( आठ लाख)की राशि की जरूरत बताई गई राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने उक्त राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी।
: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
Tue, Oct 12, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन एवं उसके परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिेये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लाइटिंग की व्यवस्था के साथ फव्वारा शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आरओ वाटर संयंत्र की साफ- सफाई कराने और प्राचीन मूर्तियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिये निर्देशित किया। श्री सिंह ने परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की हिदायद दी।
इस अवसर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, अन्य अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद था।
जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
नरसिंहपुर ।
बुधवार 13 अक्टूबर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में जनपद पंचायत नरसिंहपुर एवं करेली अतंर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार 13 अक्टूबर को पूर्वांह 11 बजे जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत सरसला में, दोपहर 12.30 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर में, दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा में व अपरान्ह 4.30 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत बंधी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त संबंध में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभाग प्रमुखों को जनसमस्या निवारण शिविर में विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अधीनस्थ विकासखण्ड/ ग्राम पंचायत स्तरीय अमले को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर रोहित सिंह ने सुनी लोगों की समस्यायें
Tue, Oct 12, 2021
जनसुनवाई में आये 170 आवेदन,
दो नि:शक्तजनों को मिली ट्रायसिकल
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 12 अक्टूबर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 170 आवेदन आये।
जनसुनवाई में नरसिंहपुर तहसील के ग्राम गोरखपुर के निवासी आवेदक दिव्यांग श्री सामले गौंड़ और करेली तहसील के ग्राम धरमपुरी के दिव्यांग श्री चरण सिंह नौरिया ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह को अपने आवेदन में बताया कि उन्हें अपनी नि:शक्तता के कारण चलने- फिरने में दिक्कत होती है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों नि:शक्त आवेदकों को ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण को दिये। कलेक्टर ने मौके पर ही दिव्यांग श्री सामले गौंड़ एवं श्री चरण सिंह नौरिया को प्रदान की है। इस पर श्री सामले गौंड़ एवं श्री चरण सिंह नौरिया ने खुशी जाहिर की और उनकी समस्या का तत्परता से निराकरण होने पर कलेक्टर एवं शासन के प्रति आभार प्रकट किया।
जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।