: गाडरवारा,विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न
Sun, Oct 10, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईखेड़ा में विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजित की गई । बैठक में दक्षता उन्नयन, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे, पुस्तक व गणवेश वितरण, दिव्यांग शिविव सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई। बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण ने कहा की सभी शिक्षक स्कूल समय पर खोलें एवं बंद करें । बीआरसीसी चंदन शर्मा ने कहा की सभी शालाओं में बेसलाइन टेस्ट पूर्ण होना चाहिए एवं दक्षता उन्नयन की कक्षाएं विधिवत संचालित हो ।बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की अब सभी शाला़ओ मे खाते खुल गए होंगे शीघ्र ही उनकी जानकारी जनपद शिक्षा केंद्र में जमा की जाए एवं सभी शालाओं में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के नवोदय परीक्षा के प्रवेश हेतु फॉर्म भरवाए जाएं । बीएसी योगेंद्र झारिया ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के संबंध में मॉक टेस्ट, अभ्यास, प्रश्न पत्र विश्लेषण पत्रक आदि के विषय में एवं बीएसी मनीराम मेंहरा ने निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण की जानकारी दी। बैठक में जनशिक्षक प्रशांत राय,सुरेंद्र राजपूत,नेपाल झारिया, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय,बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, प्रमोद पठारिया,रामकृष्ण अहिरवार, वेदप्रकाश राजपूत, दीपक आरसे के अलावा नवोदय बोहानी से नायडू , रामानुज आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा ,विकासखंड स्तरीय दिव्यांग शिविर संपन्न
Sun, Oct 10, 2021
गाडरवारा । गत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का जांच एवं परीक्षण शिविर का आयोजन क्षेत्रीय विधायिका सुनीता पटेल के मुख्य आतिथ्य, मुकेश मरैया जनपद अध्यक्ष चीचली की अध्यक्षता एवं छोटेराजा कौरव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, रामदास कौरव भाजपा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रीय विधायिका सुनीता पटैल ने अपने उदबोधन में दिव्यांग छात्र छात्राओं को मिलने वाली स्कूली सुविधाओं, मेडिकल प्रमाण पत्र का उल्लेख करते हुए उनके साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने सबंधी प्रेरक बात कही। कार्यक्रम अध्य्क्ष मुकेश मरैया ने कहा की दिव्यांग बच्चों हेतु शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। शिविर में बीआरसी डी के पटैल ने उपस्थित जनों को दिव्यांग बच्चों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। विदित हो की दिव्यांग छात्र छात्राओं के शिविर में चीचली विकासखंड के कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले 139 दिव्यांग बच्चों की जांच पूर्ण कर प्रमाण पत्र बनाये गए। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड से आए हड्डी, नाक, गला, कान, ऑडियोलॉजिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील सोनी तथा आभार प्रदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक जिला परियोजना समन्वयक अंजू शर्मा, ए एस मसराम बीईओ चीचली, संजय सिंह, विनोद पाटिल एम आर सी, अरुण दुबे बीएसी, अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी , सत्यम ताम्रकार, दीपक चौरसिया, लेखराम गौतम, चंद्रभान धानका, अजेश कुमरे, जुम्मक लाल साहू, मनमोहन साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, कैलाश कहार, सुरेंद्र राजपूत, चतुर्भुज मालवीय, संदीप शर्मा, मानसिंह कौरव का उल्लेखनीय योगदान रहा। शिविर में डॉ चंद्रकांत गुप्ता, के एल साहू, गोपाल जसाठी, बलराम काशीवाले, विपिन काशीवाले, अरुण जसाठी, विवेक बड़ारया, मयंक पैगवार, पप्पू बडारया, गणेश सहपुरिया, राजू बाबईवाले, संजय सोनी, रियाज़ भाईजान सहित दिव्यांग बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
: भोपाल,सिंचाई के लिए दस घंटे बिजली आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाए – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Sat, Oct 9, 2021
सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए,ट्रांसफार्मरों के फेलीयर रेट का अध्ययन कराएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की बैठक सम्पन्न
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए दस घंटे बिजली आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रदेश में किफायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सौर ऊर्जा भविष्य का ऊर्जा स्त्रोत है, अत: सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। एक-दो मेगावॉट तक के प्लांट स्थापित करने को प्रोत्साहन देने के लिए आवश्यक नीति बनाई जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश मंत्रालय में आयोजित रबी फसल के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधी ऊर्जा विभाग की बैठक में दिए। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री संजय दुबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्व बढ़ाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि बिजली उत्पादन में कोयले पर निर्भरता कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाना आवश्यक है। राजस्व बढ़ाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास आवश्यक हैं। यदि हम क्वालिटी बिजली का प्रदाय सुनिश्चित करते हैं, तो बिजली बिलों के नियमित भुगतान के लिए जन-सामान्य की मानसिकता बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्रांसफार्मर जल्द खराब होने या जलने की समस्या पर नाराजगी जताते हुए ट्रांसफार्मरों के फेलीयर रेट का अध्ययन कराने के निर्देश दिए।
ट्रांसफार्मर और कोयले की उपलब्धता के संबंध में हुई चर्चा
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अमले में वृद्धि की आवश्यकता बताई। बैठक में रबी सीजन में विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने, फ्लेक्सी प्लान, ट्रांसफार्मरों और कोयले की उपलब्धता के संबंध में चर्चा हुई। रबी सीजन में अधिकतम विद्युत मांग को दोपहर में शिफ्ट करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई, क्योंकि दोपहर में ही सौर विद्युत ऊर्जा की उपलब्धता अधिकतम रहती है।