: गाडरवारा,कला उत्सव के तहत प्रतियोगितायें सम्पन्न
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा कला उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के आदेशानुसार गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा में शास्रीय गायन, लोक गायन, लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शास्त्रीय संगीत गायन में कक्षा 11 वी की छात्रा कु.प्रियंका दुबे ,लोक गायन में छात्र नीतेश कक्षा 10वी और लोक नृत्य में आग्रह पाठक कक्षा 12वी के छात्र के साथ अन्य प्रतिभागियों का चयन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के मार्गदर्शन में एवं विद्यालय के शिक्षक सन्तोष जाटव,विजेन्द्र पटेल, अभिषेक सोनी, आरिज़ खान, ऋतु गुप्ता, रंजना शर्मा , सुषमा अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती लेखा साहू माध्यमिक शिक्षक ने किया।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित
Mon, Oct 11, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने माह सितम्बर 2021 में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 11 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीपीओ वितरित किये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवक को पीपीओ 8 दिन के भीतर देना सुनिश्चित किया जावे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि 30- 35 साल अपनी सेवायें देने वालों को अपने पेंशन के स्वत्वों के भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को पीपीओ वितरित किये जायेंगे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय सेवकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सभी भावी जीवन को पूरे उत्साह और नई ऊर्जा से बितायें।
कलेक्टर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी जिले के बच्चे आगे आये, ऐसी व्यवस्था की जाये।
कलेक्टर ने जिन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किये, उनमें कार्यालय वन मंडल अधिकारी के श्री सोमसिंह चौधरी, बीईओ गोटेगांव के श्री डालचंद्र मेहरा, बीईओ सांईखेड़ा के श्री राजेश कुमार दुबे, कार्यपालन यंत्री ला.म. एवं वि.यां. नरसिंहपुर के श्री गणेश प्रसाद पारधी व श्री राधेश्याम पटेरिया, कार्यपालन यंत्री राअबालोसा नहर संभाग करेली के श्री जीपी गोस्वामी, बीईओ चांवरपाठा की श्रीमती रंजुला अग्रवाल व करेली की श्रीमती मधुलता दुबे, तहसीलदार गाडरवारा के श्री पीताम्बर प्रसाद शर्मा, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी नरसिंहपुर के श्री अनिल कुमार गुप्ता और बीईओ नरसिंहपुर के श्री भैयाजी बिलोथिया के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, डीएफओ श्री पीडी गेब्रियल, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, जिला कोषालय अधिकारी श्री अजय सामदेकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: नरसिंहपुर, अतिक्रमण हटावाने के लिए अभियान चलायें- कलेक्टर श्री सिंह
Mon, Oct 11, 2021
राजस्व वसूली में तेजी लायें
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सोमवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की राजस्व न्यायालयवार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पेशी की तारीख देने में समय सीमा का ध्यान रखें। सभी राजस्व अधिकारी अगली बैठक तक कम से कम 50 प्रतिशत लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाये। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऑफलाइन राजस्व प्रकरणों की सूची सत्यापित करवायें, अन्यथा कार्रवाई होगी। बगैर सूचना के व्यपवर्तन नहीं हो। प्रत्येक माह के अंत में लंबित प्रकरणों की संख्या में कम से कम 50 प्रतिशत की कमी होना चाहिये। बटवारा, नामंतरण के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिये।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के खाता अपलोड की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने इसमें एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अपात्र व्यक्तियों से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की वसूली की जाये। अंग्रेजी नाम सुधार का कार्य 7 दिवस के भीतर पूर्ण करें। राजस्व अधिकारी अधीनस्थ न्यायालयों का लगातार निरीक्षण करते रहें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसी