: "और फिर चुप्पी चीख़ उठी" (अतुकान्त कविता –सुशील शर्मा)
Thu, Apr 24, 2025
"
और फिर चुप्पी चीख़ उठी"
(अतुकान्त कविता –सुशील शर्मा)
पहलगाम की वादियों मेंजहाँ बर्फ़ की चादरेंधरती को शांति की परिभाषा देती थीं,वहाँ आजख़ून की बूंदेंगर्म होकरधरती से सवाल कर रही थीं —"मैं किसका हूँ?" टूरिस्ट बस की खिड़की सेझाँकती थीं उम्मीदेंएक छुट्टी, एक राहतएक पल जीवन का...पर बंदूक़ों की नली सेनिकले शब्द नहीं,बारूद थे —जो धर्म पूछते थेऔर उत्तर न मिलने परप्राण हर लेते थे। कोई भगवा चुनता,कोई बिंदी पहचानता,कोई ‘राम’ कहने से पहलेमर जाता। वे हँसते रहेउनकी गोलियों में धर्म था,लेकिन मनुष्यता नहीं। एक पत्नी बैठी थीपति की लाश के पासबेजान पत्थर सीक्योंकि उसके पति केहिंदू सीने में लगी थींमुस्लिम गोलियां और फिर चुप्पी चीख़ उठी —"ये युद्ध नहीं, नरसंहार है!" देश जागा,पर नींद से नहीं,शोक से। अब केवल आँसू नहीं बहेंगे —अब बहेंगे शपथ,अब उगेगा प्रतिशोध,अब राष्ट्र कहेगा —"हम नहीं झुकेंगे,हम नहीं भूलेंगे।" ✒️सुशील शर्मा✒️
: गाडरवारा,पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं ने बनाये आकर्षक चित्र
Thu, Apr 24, 2025
पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं ने बनाये आकर्षक चित्र
https://youtu.be/QfEeeNk1Y2Y?si=v-bc-XRCrWCnUq8Kगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे छात्र छात्राओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आकर्षक चित्रकारी की। इस मौक़े पर उन्होंने पृथ्वी के चित्र बनाकर उसमे आकर्षक रंग भरे एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रा लक्ष्मी केवट ने बताया कि पृथ्वी सौरमंडल का ग्रह है जिस पर हम सभी रहते है। छात्र हंसराज केवट ने कहा कि धरती पर जीवन तभी सुरक्षित है ज़ब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। इस अवसर पर संस्था के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को पृथ्वी दिवस मनाये जाने से जुडी जानकारी दी। पृथ्वी दिवस के आयोजन मे प्रधान पाठक दशरथ जाटव,सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, रानू यादव का योगदान सराहनीय रहा। चित्रकला मे अनीता केवट,बबली केवट तारा केवट सहित अन्य बच्चों ने सहभागिता की। उक्त आयोजन विद्यालय के इको क्लब द्वारा हुआ। आयोजन मे फ्लोरा वनस्पति एवं उसके क्यूआर कोड के बारे मे भी बताया गया।
: खितौला बाज़ार सिहोरा मैं हुई मुनि श्री सुधा सागर जी की भव्य आगवानी
Wed, Apr 23, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
खितौला बाज़ार सिहोरा मैं हुई मुनि श्री सुधा सागर जी की भव्य आगवानी
खितौला,आज मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज जी का ससंघ आगमन हुआ। मुनिश्री की पेट्रोल पम्प तिराहे पर खितौला जैन समाज नवयुवकों,पुरुषों व महिलाओं ने ज़ोरदार अगवानी की। बेंड बाजों की सुमधुर ध्वनि व धर्म ध्वजा के साथ साथ महाराज जी की जगह जगह पाद प्रक्षालन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में महाराज श्री जी का पाद प्रक्षालन एवं चरण वंदन की जाकर भव्य अगवानी की गई श्री सुधा सागर जी ने धर्म सभा को संबोधित कर बताया कि हम सभी कर्म के आधीन हैं कर्म हमे नाच नचाता हैं हम सभी कर्म के इशारे मैं नाच रहे हैं।हमें इस कर्म के बंधन से छुटकारा पाना है तो हमें धर्म की ओर उन्मुख होना पड़ेगा। मुनि श्री ने कहा कि रावण बुद्धिमान था इसी कर्म के अधीन होने के कारण बुद्धिमान होते हुए भी अहंकार युक्त रहा व सीता जी का हरण किया। व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति अस्थावान होना चाहिए।मुनि श्री ने नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी संकल्प लें कि हम अपने माता पिता की आज्ञा के विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करेंगे, माता पिता की आज्ञा का पालन करेंगे।आप यदि माता पिता की आज्ञा का पालन करेंगे तो आपका जीवन सफल होगा आप कर्म के कुशील चाल से बचे रहेंगे।धर्म कार्य के प्रति अपनी भावनाओ को उच्च बनाये इससे आपका जीवन सुखमय धर्ममय होगा।मुनि श्री ने कहा की “अन्न का कण व मुनि की शरण” अमूल्य होता हैं इसका सदुपयोग करना चाहिए।मुनिश्री की आहार चर्या खितौला में ही सम्पन्न हुई। मुनि श्री सुधा सागर जी को आहार देने का सौभाग्य महेंद्र कुमार मनोज कुमार जैन जी के परिवार को प्राप्त हुआ। मुनि श्री जी के शंका समाधान का कार्यक्रम भी शाम 6 बजे मंदिर जी के प्रांगण में ही सम्पन्न हुआ ।