: ऑफिशियल क्लब विजिट का सफलतापूर्वक आयोजन
Tue, Apr 22, 2025
रोटरैक्ट क्लब ऑफ IEHE भोपाल ने दिनांक 20 अप्रैल 2025 को अपने OCV (ऑफिशियल क्लब विजिट) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सामाजिक सेवा, लीडरशिप डेवलपमेंट एवं सामुदायिक गतिविधियों को प्रमुख रूप से दर्शाया गया। क्लब के वर्तमान कार्यकाल की अवधि जून 2025 तक है। इस आयोजन में क्लब के अध्यक्ष RTR शुभ गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पण से क्लब को नई दिशा और ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।
: सी एम राइज सिहोरा में वसुंधरा दिवस मनाया
Tue, Apr 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
सी एम राइज सिहोरा में वसुंधरा दिवस मनाया
सिहोरा।मंगलवार को सी एम राइस विद्यालय सिहोरा में विश्व वसुंधरा दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम का आयोजन शाला प्राचार्य अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण विषय को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रोचक पोस्टर्स बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया एवं छात्रों ने विभिन्न नारे बोलकर बैनर और स्लोगन के साथ पृथ्वी संरक्षण रैली निकाली ।इस कार्यक्रम में शिक्षको एवम प्राचार्य द्वारा बच्चों को पृथ्वी संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया, छोटे-छोटे बहुत से उपाय बताए गए जिसके अंतर्गत दैनिक जीवन में जल को कैसे बचाना है पेड़ पौधों की रक्षा कैसे करना है जीव जंतुओं को संरक्षित करना है आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य श्री अशोक उपाध्याय जी, उप प्राचार्य शैलेंद्र मिश्रा, श्री सत्यनारायण तिवारी ,हर्षिता मिश्रा, अपूर्वा कुटार,मंजू श्री राणा,सरस्वती सिंह राणा,इंदिरा सोनी,अभिषेक प्यासी आदि शिक्षक एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
: विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर
Tue, Apr 22, 2025
विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर
नरसिंहपुर, 22 अप्रैल 2025. कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की मौजूदगी में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विश्व वसुंधरा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पक्षियों के लिए जल पात्र- सकोरे लगाये। कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण, नाटक के माध्यम से जलवायु परिवर्तन आदि के बारे में बताया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने भाषण व चित्रकला आदि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिशन लाइफ स्टाइल कार्यक्रम की शपथ भी दिलाई गई।कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि बच्चों ने भाषण, पेंटिंग व पोस्टर के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया है। ये सभी विचार हमारे मन में होते हैं। हम सभी को पता है कि पानी का सदुपयोग नहीं हो रहा है और वायु को प्रदूषित कर रहे हैं। हम सबको मिलकर इसका समाधान करना चाहिये। हमें पर्यावरण के साथ जीना है, अतः इसे संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एक पेड़- मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। इस वर्ष भी राज्य शासन ने 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान पुरानी जल संरचनाओं की साफ- सफाई व जीर्णोद्धार, नये जल संरचनाओं का निर्माण, संवाद के माध्यम से जल का सदुपयोग करने व दुरूपयोग को रोकने आदि जल संरक्षण व संवर्धन के लिए चर्चा करें और अपने जीवन में शामिल करें। इसके अलावा हमें बिजली का भी सदुपयोग करना चाहिये।कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि खेती में रासायनिक खादों का कम उपयोग करना चाहिये। यहां- वहां कचरा डालने से वायु व जल प्रदूषित होता है। इसके लिए हमें यहां- वहां कचरा नहीं फैलाना चाहिये। हमें कचरे उठाने वाली गाड़ी का इंतजार करना चाहिये, जिससे यह कचरे का निपटान कर उसका सदुपयोग निर्माण कार्यों में किया जा सके। खेत में नरवाई/ पराली जलाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे घर की साफ- सफाई कोई और दूसरा आकर नहीं करता है, यह प्लेनेट भी हमारा ही घर है। धरती ने हम सभी को पर्याप्त जल, हवा और अन्न दिया है हम इस धरती का उपकार कभी नहीं चुका पायेंगे। आज के समय में हमने यदि जल संरक्षण व संवर्धन, साफ- सफाई और पौधे नहीं लगाये, तो आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण समय होगा।कार्यक्रम में प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री जीएस पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया।विश्व वसुंधरा दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के अलावा, सीएम राइज स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, चांवरा विद्यापीठ नरसिंहपुर ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चांवरपाठा विद्यापीठ की छात्रा तृषा कोष्टी प्रथम, उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा आराध्या मालवीय द्वितीय व चांवरा विद्यापीठ की छात्रा प्रमांशी कौरव तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 57 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा समृद्धि नेमा प्रथम, दीक्षा बरकड़े द्वितीय व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा सृष्टि चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक श्री रामनरेश रावत ने मंच से क्विज प्रतियोगिता कराई। सही उत्तर देने वाले 25 विद्यार्थियों को पेन देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक और रसायन से होने वाले प्रदूषणों पर आधारित तथा केन्द्रीय विद्यालय नरसिंहपुर के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण व संवर्धन पर आधारित नाटक का मंचन किया।इस अवसर पर मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा, मास्टर ट्रेनर पर्यावरण क्लब श्री आनंद नेमा, डॉ. अशोक उदेनिया, वरिष्ठ अध्यापक श्री बीएन पांडे, श्री रामदीन ठाकुर, समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिवानी चौरसिया व श्री रूपेश भालसे और आभार श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।